आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल पर...ग्रामीण वैद्य से बातचीत

ग्राम-बनझोरखा, पोस्ट पंडरी, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट जन पत्रकारिता जन जागरूकता यात्रा के दौरान सुखसागर पावले एक ग्रामीण वैद्य महिपाल यादव से स्थानीय घरेलू औषधियों के बार में जानकारी ले रहे हैं वे उनको बता रहे हैं कि बबासीर में पाढ़ींन को औषधि के के रूप में उपयोग करना चाहिए। इसका प्रयोग सुबह खाली पेट तीन दिन करना चाहिए। इसी प्रकार गर्मी की बीमारी के लिए पाढ़न, जमरासी, गुड, अमरु, भेलवा तीनों को मिलाकर तीन दिन खाना है और सफ़ेद दाग की बीमारी में कुरलू का लाशा और पाढन का उपयोग तीन दिन तक तीन बार करना चाहिए जिससे आराम मिलेगा, अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
सुखसागर@9669383380

Posted on: Sep 27, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER

सन १८९९ से सिद्ध भोले पहाड़ पर शिवरात्रि मेले का आयोजन हो रहा है, यहां भक्त ही पुजारी हैं...

सीजीनेट जनपत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम-खुलाड़ी, तहसील-जैतहरी, जिला-अनूपपुर, (मध्यप्रदेश) में पहुँची है जहां एक पहाड़ी है वहां एक ग्रामीण दभराम सिंह वहां हर साल लगने वाले शिवरात्रि मेले के बारे में जानकारी दे रहे है वो बता रहे है कि सं १८९९ से यहाँ पर मेला का आयोजन हो रहा है, यहाँ पर एक शिला भी है जिस पर मंदिर बनना अभी बाकी है. इस पहाड़ को सिद्ध भोले पहाड़ के नाम से जाना जाता है, यह गोंड आदिवासियों के बड़ा देव का पवित्र स्थान होने के साथ साथ यहाँ पर पहाड़ो में बड़ी बड़ी गुफाएँ भी है. यहाँ पर मन्दिर में कोई पंडित पूजा नहीं करता है भक्त ही यहाँ के पुजारी है, उनका कहना है यहाँ आकर मन्नत मागने से मन्नते पूरी होती हैं इसलिए बहुत श्रद्धालु यहां आते हैं

Posted on: Sep 15, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER

बड़ादेव अर्जी करो बता देव मुझे ज्ञान...गोंडवाना गीत

ग्राम-पोस्ट-जुझावल, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर सिंह एक गोंडवाना गीत सुना रहे हैं :
बड़ादेव अर्जी करूँ बता देव मुझे ज्ञान-
कोया पूछ देव तुझे कब आही गोंडी राज-
कब आही गोंडवाना राज की कोया मोर झर-झर रोये रे-
कहां गए मोर महल अटारी कहां गए राजधानी-
भैया कब आही ओ दिन कोय मोर झर-झर रोये रे-
नामे नगर में महल बनो है गढ़ मंडला कछाई...

Posted on: Sep 08, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER

हमारे परिवार के बच्चों और पति का नाम कई बरसों से राशन कार्ड में नहीं है राशन भी नहीं मिलता...

ग्राम पंचायत-बदरोडी, ब्लॉक्-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से बोधन सिंह पोरते बता रहे हैं कि उनके घर में उनकी पत्नी के नाम का राशन कार्ड बना है जिसमें बच्चों और पति का नाम नहीं लिखा हुआ है और उन सभी को राशन नहीं मिल रहा हैं इसके लिए कई जगह आवेदन किया लेकिन आज तक कोई भी कार्रवाई नही की गयी है 20 सालों से वे बिना राशन के परेशान हैं इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि कृपया अधिकारियों को फोन करके दबाव बनाए जिससे उनकी राशन की समस्या का निवारण हो सके CEO@7693915855,सरपंच@9009328769, सचिव @9617213127.रामसागर उईके@9669383380

Posted on: Sep 08, 2017. Tags: RAMSAGAR UIKE SONG VICTIMS REGISTER

बांसुरी की धुन...

सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम-रक्सा, पोस्ट-फुनगी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) में पहुँची हैं जहां यात्रा के साथी सुखसागर सिंह पावले, धनसाय मरकाम और गीता टेकाम का परिचय गाँव के साथी रामनाथ सिंह मरावी से हुई है जो उनको बांसुरी की एक धुन सुना रहे है जो वे हम सभी के साथ यहां साझा कर रहे हैं :

Posted on: Sep 01, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »