घर में पधारो गजानन जी मेरे घर में पधारो...गणेश भजन-

जिला-अजमेर (राजस्थान) से पवन महावर गणेश चतुर्थी के अवसर पर एक गणेश भजन सुना रहे हैं :
घर में पधारो गजानन जी मेरे घर में पधारो-
राम जी आना लक्ष्मण जी आना-
संग में लाना सीता मईया-
ब्रम्हा जी आना विष्णु जी आना-
भोले शंकर को भी ले आना-
घर में पधारो गजानन जी मेरे घर में पधारो...

Posted on: Sep 20, 2018. Tags: AJMER PAWAN MAHAWAR RAJASTHAN RELIGIOUS SONG VICTIMS REGISTER

अपनों से अलग होने से हमारी कीमत कम रह जाती है, कृपया अपने परिवार, मित्रों से हमेशा जुड़े रहें...

हरिशंकर रजक एक कहानी सुना रहे है: जब अंगूर खरीदने बाजार गया, उसका क्या भाव है पूछा तो बोला 80 रूपये किलो। पास ही कुछ अलग-अलग टूटे हुए अंगूर दाने पड़े हुए थे पूछा क्या भाव है बोला 30 रूपये किलो। मैंने पूछा इतना कम दाम क्यों ओ बोला साहब है तो अभी बहुत बढिया लेकिन अपने गुच्छे से टूटे गये है इसलिए। मैं समझ गया कि अपनों से अगल होने पर हमारी कीमत आधे से भी कम रह जाती है कृपया आपने परिवार मित्रो से हम हमेशा जुड़े रहे:
दूसरा एक चुटकुला : एक पढ़ा लिखा आदमी एक अनपढ़ ग्वार दोनों दोस्त है अनपढ़ बोलता है पढ़ा लिखा से घड़ी और बीबी में क्या अंतर है पढ़ा लिखा आदमी बोलता है घडी बिगड़ जाती है तो बंद हो जाती जब बीबी बिगड़ जाती है तो शुरु हो जाती है...

Posted on: Sep 20, 2018. Tags: BODLA CG HARISHANKAR RAJAK JOKE KABIRDHAM SONG STORY VICTIMS REGISTER

भीलों में यहां बहुत भुखमरी है, मैं घर-घर भोजन का सामान देकर सेवा करता हूँ, मुझे अच्छा लगता है...

ग्राम-अमरपुरा, भद्रसर (राजस्थान) से खेमराज बता रहे हैं कि इस गाँव में भील आदिवासियों की बहुत बड़ी संख्या है जिनमें से ज्यादातर लोग गरीब है उन्होंने ऐसे घरो की तलाश की जिनके पास खाने की दिक्कत है, खेती के लिए भूमि नही, पशु नही और उन परिवारों को प्रति महीने में खाने का सामान देने का काम शुरु किया| आज दो महिलओं के घर में भोजन की सामग्री पहुचाया जिनमे से दोनों के पति गुजर गए हैं और एक का बेटा विकलांग है और कोई काम नहीं करता, उसकी बहू छोड़कर चली गयी है, उसको हज़ार रू का सामान दिया तो उसने बहुत आशीर्वाद दिया और कहा थोड़ा और जीऊँगी। इस प्रकार से ये गरीबो की सेवा करते है और अपने इस काम से वे बहुत खुश है कि उनके माध्यम किसी की भलाई हो पा रही है| खेमराज@9460057394.

Posted on: Sep 02, 2018. Tags: KHEMRAJ CHAUDHARI RAJASTHAN SONG VICTIMS REGISTER

हमारें गांव के वार्ड क्रमांक 13 में एक भी हैण्डपम्प नहीं है, दो किलोमीटर दूर से पानी लाकर पीते है...

ग्राम पंचायत-सौतार, पोस्ट-परसवार, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) विलास प्रजापति बता रहे है कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 13 में एक भी हैण्डपम्प नही है 2 किलोमीटर दूर स्कूल के हैण्डपम्प से पानी लाकर पीते है उनके मोहल्ले में 10 घर की बस्ती है 15 साल से स्कूल के हैण्डपम्प से पानी लाकर पी रहे है उसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच के पास शिकायत किये थे बोलते है तो हैण्डपम्प जायेगा लेकिन आज तक कोई ध्यान नही दे रहे है| इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर हैण्डपम्प लगवाने में मदद करे: सरपंच@9977461198, सचिव शिवचरण@7692876138, P.H.E@8120171919, CEO@9165689001. प्रजापति@8435721655.

Posted on: Aug 20, 2018. Tags: HANDPUMP OK SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER VILAS PRAJAPATI

ओडिग-ओडिग बारंग रोय बेलोसा बाई...गोंडी विवाह गीत

ग्राम-आमाखाडा, पंचायत-कलेप्रस, तहसील-अंतागढ, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से पार्वती और रजय एक गोंडी विवाह गीत सुना रहे हैं :
रे रे लोयो रे रे लो रेलों राला रे रे लोयो रे लाय-
रे रे लोयो रे रे लो रेलों राला रे रे लोयो रे लाय-
ओडिग-ओडिग बारंग रोय बेलोसा बाई-
ओडिग-ओडिग बारंग-
रे रे लोयो रे रे लो रेलों राला रे रे लोयो रे लाय-
ओडिग-ओडिग दुकान रोय बेलोसा बाई-
ओडिग-ओडिग दुकान-
रे रे लोयो रे रे लो रेलों राला रे रे लोयो रे लाय...

Posted on: Aug 17, 2018. Tags: GONDI SONG KANKER CG PARWATI RAJAY

« View Newer Reports

View Older Reports »