छात्रवृत्ति : कीप इंडिया स्माइलिंग फॉउण्डेशनल स्कालरशिप प्रोग्राम

छात्रवृत्ति 2:कीप इंडिया स्माइलिंग फॉउण्डेशनल स्कालरशिप प्रोग्राम
विवरण:

कोलगेट-पामोलिव (इंडिया) लिमिटेड युवा छात्रों को उनकी शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप प्रदान करके उनके शैक्षणिक / प्रगति की आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान कर रहा है। यह स्कॉलरशिप प्रोग्राम विभिन्न पोस्ट-मैट्रिक और स्नातक स्तर पर अध्ययन करने वाले छात्रों को उनकी शिक्षा जारी रखने एवं उनकी पसंद के करियर की ओर आगे बढ़ने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करता है।

मानदंड:

ऐसे छात्र जिन्होंने 2020 की बोर्ड परीक्षा में कम से कम 75% अंकों के साथ 10 वीं कक्षा या कम से कम 60% अंकों के साथ कक्षा १२ वीं उत्तीर्ण कर लिया है। और उच्चतर माध्यमिक, 3-वर्षीय स्नातक, 4-वर्षीय इंजीनियरिंग, डिप्लोमा प्रोग्राम और क्रमसः एक वर्षीय व्यवसायक कोर्स की पढाई को आगे बढ़ाने के लिए छात्रवृत्ति प्रोग्राम के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। सभी आवेदकों की वार्षिक पारिवारिक आय आई एन आर (INR) 5 लाख प्रति वर्ष से कम होनी चाहिए।
इनाम/लाभ:
चयनित विद्वान अपनी शिक्षा के वर्तमान स्तर के आधार पर 3 साल तक की पढ़ाई के लिए प्रति वर्ष आई एन आर (INR) 30,000 तक के छात्रवृत्ति पुरस्कार का लाभ उठा सकते हैं।
अंतिम तिथि:31-08-2021
आवेदन कैसे करें:ऑनलाइन आवेदन करें।
आवेदन लिंक:
www.b4s.in/CGS/KISSP01

Posted on: Aug 15, 2021. Tags: SCHOLARSHIP SUNITA POYAM

हमारे गांव में पुलिया की बहुत समस्या हैं बरसात के दिनों में लोग नही जा पाते हैं,कृपया मदद की अपील-

ग्राम पंचायत-बड़ेकाकलुर, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कमलूराम पोयाम बता रहें है, उनके गांव के गुडरा पारा में पुलिया नही बना हैं, 2 किलोमीटर है, बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने बहुत परेशानी होती हैं, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को आवेदन किये हैं, लेकिन अभी तक नही बना हैं, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: कलेक्टर@8458956694, CEO@9406016762.

Posted on: Aug 14, 2021. Tags: BASTANAR CG KAMLURAM POYAM PROBLEM PULIYA

हमारे गांव के स्कूल में बाउंड्रीवाल नही बना है बच्चों को दिक्कत होती है, कृप्या मदद करें-

ग्राम पंचायत-किलेपाल नंबर02 (पांडूपारा) ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मनकू पोयाम बता रहे हैं, उनके गांव में स्कूल है वहां बाउंड्रीवाल नही बना है, वहां बच्चों और शिक्षकों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है| इसके लिए उन्होंने शिक्षा अधिकारी को आवेदन किये हैं लेकिन अभी तक नही बना हैं, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो अपील कर रहे हैं, कि दिए गये नंबर पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करे: संपर्क नंबर@8756197876, कलेक्टर@8458956694, सरपंच@977025457.

Posted on: Jul 17, 2021. Tags: BASTANAR BOUNDARY WALL CG MANKU POYAM PROBLEM

कृषि ऑफिस में पैसा जमा कियें थे, पैसा वापस नही दियें, कृप्या मदद करें-

ग्राम पंचायत-सिलकजोड़ी, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से गोविन्द पोयाम बता रहे है, गांव के लोग अभी खेती कर रहे हैं, और पेड़ पौधे भी लगतें है, जब पौधा सूखने या मरने लगता है, बोले की पौधा मरने के कारण आप लोगो को पैसा मिलेगा बोले और हमरा पैसा जम्मा कियें .06 महीने के अंदर डेड लाख रुपया मिलेगा बोले थे| लेकिन अभी तक नही मिला| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके पैसा दिलाने में मदद करें: CEO@9406016762, ठेकेदार@882308974, सम्पर्क नंबर@6264605817.

Posted on: Jul 09, 2021. Tags: BASTANAR CG GOVIND POYAM MANI PROBLEM

हमारे गाँव में सीसी रोड की समस्या है, लोगों को आने जाने में बहुत समस्या होती है, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-बड़े किलेपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मनकूराम पोयाम बता रहे है, उनके गांव में सीसी रोड कि बहुत समस्या है बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| 49 घर कि बस्ती है, इसके लियें उन्होंने सचिव सरपंच को आवेदन किये हैं लेकिन कोई कार्यवाही नही हो रही है| इसलिए वे साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें: सरपंच@9770502524, कलेक्टर@8458956694, सीईओ@9406016762.

Posted on: Jul 02, 2021. Tags: BASTANAR CG MANKURAM POYAM PROBLEM SISI ROD

« View Newer Reports

View Older Reports »