गांव में आने जाने में बहुत दिक्कत होती है, कृपया मदद करें-
ग्राम रामनकापेटा, पंचायत गुमड़पल्ली, मंडल अक्कारापेटा, जिला भद्राचलम तेलंगाना से राहुल जी बता रहे हैं उनके गांव में रोड की बहुत समस्या है। लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है। बरसात के दिनों में कीचड़ हो जाता है। गाड़ी नहीं चल पाती है। लगभग 3 किलोमीटर तक रोड नहीं बना है। इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को बोले हैं लेकिन आज तक नहीं बना है चुनाव के समय सचिव सरपंच ने गांव वालों को बोलते हैं रोड बनवा देंगे करके जब वोट मिल जाने के बाद कोई ध्यान नहीं देता है इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं दिए गए अधिकारियों के नंबर पर बात करके गांव में रोड बनवाने में मदद करें ताकि गांव के ग्रामीणों को आने जाने में सुविधा हो। तहसीलदार@93929197207, MPDEO@9492245005, संपर्क नंबर@7589062503, बिल्डिंग विभाग@9440818086.
Posted on: Nov 27, 2022. Tags: AKKARAPETA BHADRADRI BULTOO KOTHAGUDEM PROBLEM RADIO ROAD TG VALASA
हमारे गांव बिजली की बहुत समस्या है, कृपया मदद करें-
ग्राम धर्मानगर, पंचायत सीतारामपुरम, मंडल-मुलाकलापल्ली, जिला भद्राद्री कोठागुडेम तेलंगाना से शिधु जी बता रहे हैं उनके गांव में बिजली नहीं लगा हैं, 55 घर की बस्ती है। बिजली नहीं होने के कारण गांव में 3 लोग का मौत हो गया। अंधेरे में बाहर निकलने से साप बिच्छू काट देते है। और रात में बच्चों को पढ़ने में और खाने बनाने में दिक्कत होती है। इसके लिए उन्होंने आवेदन किए हैं लेकिन अभी तक बिजली नहीं लगी है। बिजली लगाने से फॉरेस्ट विभाग वाले माना करते हैं। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें। अधिक जानकारी के लिए फॉरेस्ट विभाग@9440810085, संपर्क नंबर:7389780028.
Posted on: Nov 27, 2022. Tags: BHADRADRI KOTHAGUDEM BULTOO LIGHT MULKALPALLI PROBLEM RADIO TG VALASA
बिजली नहीं होने के कारण ग्रामीण को बहुत परेशानी हो रही है, कृपया मदद करें-
ग्राम-सारालम्मगूडेम, पंचायत-बैकापेटा, मंडल-ताड़वाइ, जिला-मुलुगु, (तेलंगाना) से हरीश जी बता रहे हैं उनके गांव में बिजली कि बहुत समस्या है| लोगों को अंधरे में रहना पड़ता है, बारिश के काफी दिक्कत होती है, उन्होंने बिजली विभाग वालो को बोले तो उनलोग का कहना है कि एक जगह नहीं रहते हैं और जंगल में बसे हुए हैं इसलिए उनको बिजली नहीं दे रहे हैं इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद कि अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| सरपंच@7596965437, संपर्क@9441064137.
Posted on: Nov 27, 2022. Tags: BULTOO LIGHT MULUGU PROBLEM RADIO TADWAI TG VALASA
हमारे गांव में पानी की बहुत समस्या है, कृपया मदद करें-
ग्राम-ओरलादोसपाड़, पंचायत-कृष्णासागर, मंडल-बर्गुमपाड़, जिला-भद्रादी कोठागुड़ेम तेलंगाना से राजू पदम जी बता रहे हैं उनके गांव में दो हैंडपंप है लेकिन दोनों हैंडपंप खराब है। गांव के लोग दूर से पानी लाना पड़ता है। एक किलोमिटर दूर पड़ता है। 40 परिवार का बस्ती है। इसके उन्होंने ग्राम पंचायत में शिकायत किए हैं लेकिन अभी तक हैंडपंप ठीक नहीं हुआ है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर बात करके गांव में दो हैंडपंप खराब है उसे ठीक करवाने में मदद करें ताकि गांव के लोगों को दूर से पानी ना लाना पड़े। सरपंच@9381165599, संपर्क नंबर@9394497586.
Posted on: Nov 27, 2022. Tags: BARGUMPAD BHADRADRI BULTOO KOTHAGUDEM PROBLEM RADIO TG VALASA WATER
शौचालय नहीं होने से दृष्टिहीन ग्रामीण परेशान, कृपया मदद करें
जिला जशपुर, विकासखंड बगीचा, ग्राम पंचायत आमाडीपा, पोस्ट सावारावा, छत्तीसगढ़ से धनेश्वर जी बता रहे हैं कि उनके घर में अभी तक शौचालय नहीं बन पाया है। वे दोनों आंख से दृष्टिहीन हैं। जबकि उनका राशन कार्ड बना है। उन्हें राशन भी मिलता है लेकिन स्वच्छ भारत स्वच्छ गांव के उद्देश्य वाली प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत जो शौचालय बनता है वह उनके यहां नहीं बन पाया है। एक दृष्टिहीन को शौच के लिए बाहर जाने में बहुत दिक्कत हो रहा है। इसके लिए उन्होंने गांव के सचिव-सरपंच को बोले हैं परंतु उनके यहां शौचालय अभी तक नहीं बना है। इसलिए सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर से बात करके शौचालय बनाने में उनकी मदद करें। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर:6265586933.
