एक हफ्ते से अधिक से हैन्डपम्प ख़राब है, अभी दूर झिरिया से पानी ला रहे, कृपया मदद करे...

बाहपानी, ग्राम-कांदावानी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम, छत्तीसगढ़ से उदय माणिकपुरी ग्रामीणों से चर्चा कर रहे है, जो बता रहे है कि गाँव के वार्ड 15 में पीने के पानी की बहुत समस्या हो रही है| गाँव में हैंडपंप (बोरिंग) था जो सप्ताह भर से ज्यादा समय से बंद पड़ा है. अभी दूर झिरिया से पानी लाना पड़ रहा है, इस संदर्भ में ग्राम सभा में 30 तारीख़ को पंचायत में शिकायत किया है. हो जायेगा ऐसा बोला है, परन्तु अभी तक नहीं बना है| इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया हैंडपंप बनवाने में मदद करे. इन नम्बरों पर फोन करे: P.H.E विभाग@9893883154, 9893458404. उदय माणिकपुरी@9407958035.

Posted on: May 04, 2018. Tags: SONG UDAY MANIKPURI VICTIMS REGISTER

Impact: Got due support for toilet construction after reporting on CGnet Swara...

ग्राम-सजनखार, पंचायत-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अंतुराम बता रहे हैं कि उनके पिता के नाम से शौचालय निर्माण स्वीकृति हुआ था, जिसका सात हजार रूपया बहुत समय से नही मिल पा रहा था, उन्होंने अधिकारियों के पास कई बार आवेदन किया था लेकिन कोई सुनवाई नही हुई थी, तब उन्होंने सीजीनेट में अपना सन्देश रिकॉर्ड कराया, जिसके 15 दिन बाद सीजीनेट के सांथियो के प्रयासों से पैसा मिल गया है अब वे बहुत खुश हैं और सीजीनेट के सांथियो, संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिनके मदद से शौचालय निर्माण का पैसा मिल गया| मिथलेश मानिकपुरी@8964973228.

Posted on: May 04, 2018. Tags: MITHLESH KUMAR MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे यहाँ तीन वर्षो में कुछ ही दिन बिजली चला, शिकायत करने पर 2 दिन चालू किया, अब बंद है, ...कृपया मदद क

बाह पानी, भलिन दादर ग्राम-कांदावानी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से ग्रामीण बता रहे है, गाँव के बाह पानी, भलिन दादर में बिजली की कोई सुविधा नही है. खम्बे लगे 2-3 साल हो गयें, परन्तु इतने दिनों में मुश्किल से सप्ताह भर बिजली जली है| सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड किया तब लाइनमेन ने आकर चालू किया था पर वह भी मात्र 2 दिन बिजली चली, फ़िर बंद हो गई. हम ग्रामीणों की मांग है कि बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से चालू की जाय, जब आस पास सभी गाँव में बिजली है तो हमारे यहाँ क्यों नही| इसीलिए सीजीनेट के साथियों से अपील है, कृपया बिजली चालू करवाने में मदद करे. विद्युत् विभाग@9407703899.माणिकपुरी@9407958035.

Posted on: May 03, 2018. Tags: SONG UDAY MANIKPURI VICTIMS REGISTER

सीजीनेट में रिकार्ड करने के बाद अधिकारी आये, दो दिन बिजली आई उसके बाद फिर अन्धेरा...

ग्राम-भाल्लिनदादर, बाहपानी, पंचायत-कांदावानी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से ग्रामीण बता रहे हैं करीब ढाई साल से हमारे गाँव में बिजली लगी लेकिन महीना भर भी लाईट नही जला, उन्होंने इस समस्या को सीजीनेट में रिकार्ड किया जिसके बाद कर्मचारी आये दो दिन लाईट जली उसके बाद फिर वही इसलिए ये सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर निवेदन करें: AE@9407703899, JE@9425241671, 8435500266, CEO@9669625077, SDM@7587202092,
उदय मानिकपुरी@9407958035.

Posted on: May 03, 2018. Tags: SONG UDAY MANIKPURI VICTIMS REGISTER

हम 30 बैगा परिवार के लोग एक किलोमीटर पहाडी के नीचे से झरने का पानी लाकर जीते हैं...

खुटापानी पारा ग्राम- सार्पानी, पंचायत-चिन्दीदीह, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से कुवर सिंह, ब्रिजलाल, इतवारी बता रहे हैं कि अभी वे 30 परिवार एक किलोमीटर दूर घाट से पानी लाते हैं गाँव में कोई हैडपंप नही है पीने के लिए झिरिया (गड्ढा) से पानी निकालते हैं, इस समस्या के निराकरण के लिए पंचायत में आवेदन करने पर दो बार अलग-अलग जगह पर बोर कराया गया लेकिन पानी नही मिला, इसलिए वे सीजीनेट में अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करे: सरपंच@9174450884, सचिव@9893882779, CEO@9669625077, SDM@7587202092.

Posted on: May 03, 2018. Tags: SONG UDAY MANIKPURI VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »