गवईया होते ता गवाते तोला ओ...छत्तीसगढ़ी गीत-
ग्राम-अमनडुला, जिला-जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) से चंद्रकांत लहरे एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
गवईया होते ता गवाते तोला ओ-
नाचईया होते ता नाचतेव रे-
सगा होते ता तोला ओ रानी बिहा लेतेव हो...
Posted on: Mar 16, 2021. Tags: CG SONG CHANDRAKANT LAHRE JANJGIR CHAPA
इतनी शक्ति हमें दे न दाता...गीत-
मेघराज चंद्राकर एक गीत सुना रहे हैं, जिसके बोल हैं, “इतनी शक्ति हमें दे न दाता” | अपने संदेश रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|
Posted on: Mar 10, 2021. Tags: MEGHRAJ CHANDRAKAR SONG
ये मुरली याद आती है...भजन-
बहराइच, उत्तरप्रदेश के निवासी शिव कुमार एक भजन सुना रहे हैं:
ये तेरी रस भरी मुरली मेरे मन को लुभाती है-
ये मुरली याद आती है-
सुना है आज मथुरा में पापी कंस को मारा-
बचाये देवकी वसुदेव दुलारा नंद के लाला-
बचाई लाज द्रोपद की घटी न पांच गज की साड़ी-
ये मुरली याद आती है... (AR)
Posted on: Mar 10, 2021. Tags: BAHRAICH SHIV KUMAR SONG UP
तीन साल से दाई के पद में काम कि नहीं मिला मानदेय ,मानदेय दिलाने में मदद करें
ग्राम पंचायत-मुरका, जिला-चित्रकोट, (उत्तर प्रदेश) से श्री देवी बता रही हैं कि मैं सरकारी अस्पताल मुरका में दाई के पद पर तीन साल से कार्यरत हूँ, मुझे 500 रूपये हर महिना में मिलेगा करके कार्य में लगा दिए हैं, अभी तक मुझे कोई किसी प्रकार कि मजदूरी नहीं मिली है, इसके लिए मै कई बार संबन्धित अधिकारी के पास जाकर निवेदन किया, पर आज कल करके टाल रहें हैं, जिसके कारण मुझे मेरी घर कि आर्थिक स्थिति बिगडती जा रही हैं, इसलिए सीजीनेट के सुनने वाले सभी साथियों से मदद कि मांग कर रहे हैं कि दिए गये नम्बरों में संबधित अधिकारीयों से बात करके मजदूरी दिलाने में मदद करें| विभागीय अधिकारी@7985451183, नर्स@7985573120, संपर्क 9120147114 (184921)
Posted on: Feb 17, 2021. Tags: CHITRAKOT DEVI HEALTH SHRI UP
माठी से काया बनी हडिया नाम पानी गा...गीत-
डोंगर मंडला, ग्राम-कटंगी, जिला-मंडला मध्यप्रदेश से संतोष अहिरवार के साथ एक दादा एम् एस कुशराम एक गीत सुना रहे है :
माठी से काया बनी हडिया नाम पानी गा-
रांध-रांध भात देत भूख नहीं गानी गा-
भात पेज हडिया में तलिया में दार-
कढीइया में सुवारी बने तवा रोटी चार-
तबेला में भात में बने तोलिया में दार-
और गंजी भीतर आलू सब्जी और डब्बा में आचार-
कटोरी में दूध भात परस रहे नानी गा-
माठी से काया बनी हडिया नाम पानी गा...
