नदी किनारे घर है, बाढ़ आने से डूब जाता है,नदी से दुर घर बनाने के लिए जमीन नहीं है, मदद करें...
नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से कुमा, सविता, जोरू गम्मा और सुकरू बाई बता रहें हैं इनका घर नदी किनारे है और बारिश में जब बाढ़ आता है तो सब घर डूब जाते है सामान छोड़कर सब इधर-उधर स्कूल में या किसी के घर में रुकते है 4-5 दिन बाढ़ रहता है इनके पास घर बनाने के लिए जमीन नहीं है अधिकारियों से मदद मागने पर सरकार के पास जाओ बोलते है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील करते हैं की सम्बंधित अधिकारियों से बात करके सरकार से मदद दिलवाएं संपर्क नम्बर @7588676997 जिला कलेक्टर@07132222001नगर परिषद CEO@8554070300(169428) CS
Posted on: Jun 08, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH KUMA SAVITA JORU GUMMA SUKRUBAI PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
स्कूल जाने के लिए जंगल पार करके जाना होता है, हमेशा जंगली जानवरों का डर बना रहता है...
नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से गुलाब बंसी हांडे बता रहे हैं गुंडलवाही गाँव पढ़ाने जाते है इनके गाँव से स्कूल तक आने का रोड नहीं है कच्ची सड़क है भारी जंगल है स्कूल का समय 7 बजे से 12 बजे तक रहता है आते समय जंगली जानवर गाड़ी के सामने आ जाते है डर से किसी दिन वापस हो जाते है बच्चों का भी नुकसान होता है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील करते हैं कि अधिकारियों से संपर्क करके रोड बनवा दें तो आने-जाने की सुविधा होगा, वे कह रहे हैं शहरी इलाकों में तो बच्चे हाई फाई तकनीक से पढ़ाई कर रहे हैं पर उनके इलाके के बच्चों के लिए कुछ भी वैसी सुविधा नहीं है संपर्क नंबर @9404325266 जिला कलेक्टर @07132222001 जनपद अध्यक्ष @9420639839 (169360) CS
Posted on: Jun 08, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH EDUCATION GULAB BANSI HANDE ROAD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
2 महीने से राशन कार्ड बना है, 2 बार लेने गए पर कम्प्यूटर में नाम नहीं है करके नहीं देते हैं...
नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से विमला बाई और संगीता बता रहे हैं कि 30 वर्ष से भामरागड में बसे है 2 महीने से राशन कार्ड बना है सोसाईटी खुलने से 2 बार राशन लेने गए थे लेकिन कम्प्यूटर में नाम नहीं है करके नहीं देते, तहसील में कई बार आवेदन लगाने पर भी कोई सुनवाई नहीं हुआ, लॉकडाउन लगा है जबसे खाने-पीने कि बहुत दिक्कत होती है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील करते हैं कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें| संपर्क नंबर @7588676997 नगर परिषद् C.E.O@8554070300, जिला कलेक्टर@07132222001 (169420) CS
Posted on: Jun 08, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH FOOD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER VIMLA BAI SANGITA
एतावर जावोया संगाटी जावोया...मराठी गीत
नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से शिवानी एक मराठी गीत सुना रही है:
एतावर जावोया संगाटी जावोया-
आनावनी गाता गसी रानपा करो-
धरती कि आंगले करो-
भगवान धरती कि आंगले करो CS
Posted on: Jun 08, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH MARATHI SONG SHIVANI
रहने के लिए घर नहीं, झोपडी में रहते हैं, लकड़ी बेचकर और मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं...
नगर पंचायत-भामरागड, जिला-गडचिरोली, महाराष्ट्र से सुगुरु बाई, जुरु, जोरू गम्मा और अनीता बता रहे हैं कि वे भामरागड के निवासी है इनके पास न रहने के लिए घर है ना खेती करने के लिए जमीन है नदी किनारे झोपडी बनाकर रहते है ये लोग बहुत वर्ष से मजदूरी करके और जंगल से सूखा लकड़ी बाजारों में बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते है कभी ऐसा समय भी आता है कि इधर-उधर मांगकर खाना पड़ता है अधिकारियों से कई बार मदद माँगी पर मदद नहीं मिली है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील करते है कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके सरकार के तरफ से मदद दिलवाने में मदद करें संपर्क नंबर@7588676997 CEO@ 8554070300 जिला कलेक्टर@07132222001(169427)...CS
