Impact :सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् रोड बन गया...
ग्राम-दुरागांव, ब्लॉक,लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से वेकसेन मंडावी बता रहे हैं, कि उनके गांव में सीसी रोड नहीं बना था| लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती थी| इसके लिए उन्होंने कई बार शिकायत कियें लेकिन कोई कार्यवाही नही हो रही थी| तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में संदेश रिकॉर्ड किये संदेश रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से सीसी रोड बन गया है | इसलिये साथी सीजीनेट के सभी साथियों और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद कियें| संपर्क नंबर@7000451692.
Posted on: Sep 03, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CC CG IMPACT ROAD VEKSEN MANDAVI
पीड़ितों का रजिस्टर : पुलिस द्वारा ना पकड़े जाने पर नक्सलियों ने मुखबीर करार दिया...
सोमाराम उसेंडी, ग्राम कुतुल तहसील ओरछा जिला नारायनपुर, बताते हैं कि वे नक्सलियों द्वारा मारे जान के डर से 2016 से नारायणपुर में रहते हैं व रोजी मजदूरी करके अपना गुजारा करते हैं। वे अपने गाँव के बाकी लोगों की तरह ही नक्सलियों के संपर्क मे थे। उनके घर छोड़ कर भागने की कहानी तब शुरू होती है जब वे एक दिन सुबह खाना कहा रहे थे। चूंकि उनके गाँव में एक नक्सली मारा गया था, एक पुलिस की टुकड़ी गश्त के लिए उसी समय उनके गाँव पहुंची। नक्सलियों के आस पास होने के कारण उनकी पुलिस से मुठभेड़ शुरू हो गई। जब पुलिस वापस चले गई, तब नक्सलियों को संदेह हुआ कि पुलिस ने सोमाराम को पकड़ा क्यूँ नहीं और इसी आधार पर उनपे मुखबिरी का आरोप लगाया। मारे जाने से के डर से वे रातों रात गाँव छोड़ कर नारायणपुर भाग आए। इसी बीच पुलिस ने उनके घर पे 2 बार दबिश की। जब नक्सलियों को खबर मिली की वह नारायणपुर भाग गए हैं, तो उनका संदेह और मजबूत हो गया कि वे पुलिस को माओवादियों की खबर पहुंचाने गए हैं। जब वे लौट कर अपने घर आए, तो गॉंव वालों ने बताया कि नक्सली उन्हें मारने की फिराक मे हैं। इसी डर से वे दुबारा नारायणपुर भाग आए और तब से यहीं रह कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। उनका एफआईआर दर्ज हो चुका है लेकिन सरकार से ना जमीन मिली है ना ही कोई सहयोग राशि। संपर्क नंबर@7647938065.
Posted on: Aug 08, 2021. Tags: 2016 CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR SOMARAM USENDI VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर : राशन सहकारी समिति का संचालन ठीक से ना करने पे पीटा, गाँव से भगाया
अपने गाँव मेटानार तहसील ओरछा जिला नारायणपुर के सरपंच रहे गिंजरूराम उसेंडी बताते हैं कि राशन सहकारी समिति के अन्य सदस्यों द्वारा समिति का कार्यवहन सही तरीके से ना होने पे गॉंववालों ने उनकी शिकायत नक्सलियों से की। इसके पश्चात नक्सलियों ने मीटिंग बुला कर उन्हें पीटा और धमकी दी की अगर गाँव छोड़ कर नहीं भागे तो मार दिए जाएंगे। तब से वे अपने परिवार के साथ इमलीपदेर, नारायणपुर में रहते हैं और रोजी मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं। गाँव के सरपंच रहने के बावजूद उन्हें सरकार से ना कोई सहायता राशि मिली है ना ही कोई जमीन। वे कहते हैं एफआईआर दर्ज तो हुई थी लेकिन पुलिस ने उन्हें प्रमाण के लिए कोई कागज नहीं दिया है। संपर्क नंबर@7587792891.
Posted on: Aug 03, 2021. Tags: CG DISPLACED GINJARURAM USENDI MAOIST VICTIM NARAYANAPUR VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्ट: 2017 में नक्सलियों ने बड़े भाई को मुखबिरी बोल के मार दियें....
ग्राम पंचायत-करखाबेडा, ब्लाक-ओरछा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से रामोराम उसेण्डी बता रहे हैं 2017 में उनके बड़े भाई सुखराम उसेण्डी को पुलिस का मुखबिरी करते हैं कर के नक्सलियों लोग मार दियें| और उन्हें भी मरने का कोशिस कर रहे हैं| फिर डर से वे लोग आपका गांव छोड़कर गुडरीपारा में रह रहें है| और बड़े भाई के बच्चों को भी अभी पालन-पोषण कर रहे हैं| सरकार के तरफ से उन्हें पांच लाख सहयोग राशी मिला था| अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क नंबर@9425272218.
Posted on: Jul 08, 2021. Tags: CG DISPLACED KILLD MAOIST VICTIM NARAYANAPUR RAMORAM USENDI VICTIMS REGISTER
पीडितो का रजिस्टर : 2010 में नक्सलियों ने घर आकर उन्हें ले गये...
ग्राम-कुतुमबेड़ा, पोस्ट-सिसुड़, थाना-कोयलीबेड़ा, तहसील-पखांजूर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर, (छत्तीसगढ़) से सुनीता उसेंडी बता रही हैं कि उनके घर 6 सदस्य हैं, उनके बड़े भाई का नाम कार्तिक उसेंडी था। 2010 में एक अनजान व्यक्ति घर में आया और उसे ले गया। गांव के लोगों ने बताया कि नक्सलियों ने उन्हें पकड़ लिया है। घर वालों ने उन्हें ढूंढने का प्रयास किया, उन्होंने एफ.आई.आर. भी दर्ज किया, वहाँ भी कोई कार्यवाही नहीं हुई न ही अभ तक सरकार की तरफ से कोई सहयोग मिला है। इसलिए वे साथियों से मदद की अपील कर रहें हैं। अधिक जानकारी के लिऐ संपर्क@8305419892. GT
