50 लोग पुलिया और रोड का काम किये थे, आज तक पैसा नहीं मिला है, कृपया मदद करें...
ग्राम-सारकेगुडा पोड़यामीपारा, पंचायत-लालागुडा, ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रानू पोड़ीयामी बता रहे हैं कि 6 महीने पहले 50 लोग पुलिया और रोड का काम किये थे, उनको आज तक उसका भत्ता नहीं मिला है। पूछने से कहते हैं कुछ दिन के बाद मिलेगा, लेकिन नहीं मिल रहा है। अधिक जानकारी के लिये इस नम्बर पर बात कर सकते हैं। संपर्क नंबर@8305195685. सरपंच@9770486826. सीईओ@9406016762. कलेक्टर@8488956694.
Posted on: Aug 26, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG MONEY NREGA PROBLEM RAANU PODIYAMI WAGE WAGES
हम लोगो का मजदूरी भुगतान का पैसा नहीं मिल रहा है, शिकायत करने पर टाल मटोल कर रहे है...
ग्राम-कड़िया, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छ्त्तीसगढ़) से हिरमन पोया गाँव के लोगो की समस्या से अवगत करा रही हैं, निवासी बता रहे हैं उन्होंने रोजगार गारंटी योजना में काम किया था, जिसका मजदूरी भुगतान नहीं हुआ है, सरपंच सचिव से इस संदर्भ में पूछने पर वह कहते है बैंक खाते में पैसे डाल दिये हैं लेकिन बैंक जाकर चेक कराते है तो बैंक में मजदूरी का पैसा नहीं आया है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है| दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क@8103077898, 9111097262. सरपंच@6266871890, SDM@9977441420, कलेक्टर@07831273000.(185665)
Posted on: Mar 09, 2021. Tags: BALRAMPUR CG HIRMAN POYA NREGA WAGE PAYMENT PROBLAM
रोजगार गारंटी योजना में काम किये लेकिन पैसा नहीं मिला...
गोरहू उपरवार, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीस यादव गाँव के लोगो की समस्या से अवगत करा रहे हैं| उनका कहना कहना है कि गाँव में रोजगार गारंटी योजना में लोगो ने काम किया था, जिसका मजदूरी भुगतान मजदूरों को नहीं किया गया है| इस संबंध में मजदूर सुखमंती, संतोष कुमार, संजू, छोटी, ममता का कहना है उन्होंने रोजगार गारंटी योजना में काम किया था जिसका पैसा नहीं मिला है| मजदूर साथी सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर काम का पैसा दिलाने में मदद करें: रोजगार सहायक@9893460966. सेकेट्री@9547991721, SDM@6264580802, CEO@6263024642, कलेक्टर9893775673. संपर्क नंबर@9109784723. (179252) (AR)
Posted on: Oct 09, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WAGE PAYMENT PROBLEM
रोजगार गारंटी में 25 मजदूरों ने 5 दिन काम किया था, पैसा नहीं मिला...
गुड्सदरबार, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीस यादव गाँव के लोगो की समस्या से अवगत करा रहे हैं| उनका कहना कहना है कि गाँव में 25 मजदूरों ने 3 माह पहले रोजगार गारंटी योजना में 5 दिन काम किया था, जिसका मजदूरों भुगतान मजदूरों को नहीं दिया गया है| इस संबंध में मजदूर कुबेर, छोटकई, रामकली, मीना और छाया का कहना है, उन्होंने गर्मी के दिनों नदी में रोजगार गारंटी योजना में काम किया था जिसका पैसा नहीं मिला है| रोजगार सहायक द्वारा दूसरे के खाते में पैसा डालकर निकाल लिया गया है| मजदूर साथी सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर काम का पैसा दिलाने में मदद करें: रोजगार सहायक@9893460966. सेकेट्री@9547991721, SDM@6264580802, CEO@6263024642. संपर्क नंबर@ 9009615119. (179250) (AR)
Posted on: Oct 09, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WAGE PAYMENT PROBLEM
सड़क निर्माण में काम किये थे, 2 साल हो चुके हैं मजदूरी का पैसा नहीं मिला...
ग्राम पंचायत-बिरगाली, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बुका, पाईको, शत्रू और बुस्का बता रहे हैं, गाँव के 50 लोगो ने 152 रुपये मजदूरी के हिसाब से सड़क निर्माण में काम किया था, जिनका पैसा उन्हें नहीं मिला है, 2 साल हो चुके हैं, नकापारा से कन्ना पारा तक सड़क निर्माण किया गया था, उन्होंने काम के पैसे के लिये कई बार प्रयास किया लेकिन पैसा नहीं मिला है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर मजदूरी का पैसा दिलाने में मदद करें: सचिव@7999375577, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694. संपर्क नंबर / मोहन कुमार पोयाम@7879316037. (174586) (AR)

