IMPACT: संदेश रिकॉर्ड कराने के बाद वृद्धा पेंशन मिल रहा है-

ग्राम-बड़वार, ब्लॉक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी बता रहे हैं, की बरगीडीह मोहल्ले के ग्रामीण बुजूर्ग संतोषी का वृद्धा पेंशन नहीं मिलने की समस्या केंद्र सरकार ने देश में वरिष्ठ नागरिकों को जीवनयापन में मदद करने के लिहाज से हर महीने एक तय रकम देने के लिए वृद्धावस्था पेंशन योजना पेश की है, जिसका शिकायत सरपंच सचिव को कई बार बोल चूके थे फिर भी वृद्धा पेंशन नही मिल रहा था तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया, जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी है इसलिये वे सीजीनेट के मदद करने वाले सभी साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@6268237415

Posted on: Dec 26, 2019. Tags: CG IMPACT RUPLAL MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

Impact story : ग्रामीणों को मिला बजली की रौशनी, सन्देश रिकॉर्डिंग के पश्चात, किये सभी को धन्यवाद...

ग्राम-रेवटी, ब्लॉक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी बता रहे है, की गाँव के तेंदूपारा में राजीव गाँधी विद्युतीकरण योजना के तहत गाँव-गाँव कार्य किया जा रहा था, परन्तु राजकुमारी बाई के यहाँ बिजली समस्या थी| वर्ष 2018 में बिजली के खम्बे खड़े कर दियें थे, लेकिन विद्युत तार नहीं लगे थे, वर्तमान विधायक व गृहमंत्री का विधान सभा होने के बावजूद समस्या थी, मंत्री महोदय को भी इस ओर अवगत कराया था, परन्तु समाधान नहीं हो रहा था, सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद साथियों द्वारा मदद करने पर बिजली के तार लग गए है, घरों में बिजली आ गई है सीजीनेट एवं मदद करने वाले सभी साथियों का धन्यवाद आभार व्यक्त कर रहे है.

Posted on: Nov 30, 2019. Tags: RUPLAL MARAVI SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER

Impact Story : हैण्डपम्प ख़राब था, अब बन गया है, पानी की कोई समस्या नहीं...

ग्राम-बढ़वार, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी बता रहे है कि, कुछ दिनों पहले सीजीनेट में एक सन्देश रिकॉर्ड कराया था, पानी की समस्या को लेकर जिसका समाधान हो गया है| हेसवा नदी के प्राथमिक शाला के स्कूल की हैण्डपम्प ख़राब होने के सन्दर्भ में सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किया था, बच्चों को एवं ग्रामीणों को पानी की समस्या थी, नदी का पानी पिने को मजबूर थे, सन्देश रिकॉर्ड करने के कुछ ही दिनों बाद में समस्या का हल हो गया| मदद करने वाले सीजीनेट एवं PHE विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को तथा पंचायत के सरपंच सचिव का आभार व्यक्त कर रहे है| सभी सीजीनेट के साथियों का आभार धन्यवाद कर रहे है|

Posted on: Nov 25, 2019. Tags: RUPLAL MARAVI SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER

हैण्डपंप की अभाव नदी-नाला का पानी पिए रहे है, सचिव एंव सरपंच को किया शिकायत कोई कार्यवाही नही, कृपय

ग्राम-बढ़वार, ब्लॉक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर(छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी और उनके साथ है ग्रामीण जन रामबरण, रामसिंह, बुनियारो बता रहे है ग्राम पंचायत बढ़वार के आश्रित गाँव बटैहाडाढ वार्ड क्रमांक 8 में हैंडपंप की समस्या लोग नदी-नाला का पानी पिने के लिए उपयोग कर रहे है, बताया जा रहा है ग्राम बटैहाडाढ वार्ड क्रमांक 8 में 10 परिवार की संख्या है जहां पानी कई दिक्कतें है, जिसका शिकायत ग्राम पंचायत को शिकायत किया गया परन्तु कोई कार्यवाही नही किये इस सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है दिए गये फ़ोन नंबर पर अधिक से अधिक बात कर हैंडपंप लग वाने में मदद करे. CEO@8120171919, 7089033444. सरपंच@6264452785.

Posted on: Nov 25, 2019. Tags: RUPLAL MARAVI SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER

गीत : जहाँ भगवान है, वहा भक्ति नही...

ग्राम-धूमाडाड, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी एक गीत सुना रहे है:
जहाँ भगवान है, वहा भक्ति नही-
जहाँ भगवान है, वहा भगत नहीं-
सुन दादा रे सुन भैया, सुन दादा हो, सुन भैया-
सुन दीदी रे सुन भाटो, जहाँ भगवान है, वहा भक्त नही-
जहाँ भगवान है, वहा भक्ति नही-
जहाँ भगवान है, वहा भगत नहीं...

Posted on: Nov 23, 2019. Tags: RUPLAL MARAVI SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »