गाँव में रोड की समस्या है, आवेदन किये है लेकिन काम नहीं हो रहा है...

ग्राम-कोटवार पारा, महारा पारा, पंचायत-मादर, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रामूधर, रामनाथ और उनके साथी बता रहे हैं, उनके गाँव में सड़क की समस्या है, रास्ते में नाला है उसके ऊपर पुल नहीं बना है, आने जाने में दिक्कत हो रही है| 20 साल से ये समस्या बनी है, इस संबंध में उन्होंने पंचायत में आवेदन किया है लेकिन कब तक सड़क बनाने के लिये आदेश आयेगा जानकारी नहीं है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर सड़क की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@9131644045, CEO@8889251366, कलेक्टर@8458956694. संपर्क नंबर@9009771924,

Posted on: Oct 12, 2021. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA PROBLEM RAMUDHAR ROAD

हमारे गाँव के हैण्डपंप खराब है, शिकायत करने पर अधिकारी सुनते नहीं है, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-गडदा बर्चेपाल, ब्लॉक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर, छत्तीसगढ़ से रामू पोयम बता रहे है कि उनके गाँव में 9 हैण्डपंप है लेकिन सभी हैण्डपंप 3 महीने से खराब है 65 घर की बस्ती है | हैण्डपंप खराब होने के कारण सभी लोग आधा किलोमीटर दूर नाले का पानी लाकर पीते है | हैण्डपंप ठीक करवाने के लिये अधिकारियों के पास शिकायत भी किये थे लेकिन आज तक ठीक नहीं करवाए | इसलिये साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि संबंधित नंबरों में बात करके हैण्डपंप सुधरवाने में मदद करें : सरपंच@9131604165, सीईओ@8889251366, संपर्क@8305864593.

Posted on: Oct 03, 2021. Tags: BASTAR CG HANDPUMP PROBLEM LOHANDIGUA RAMU POYAM

Impact: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद अब काम हो गया है...

ग्राम पंचायत-मडमाड़ा, जिला-कबिरधाम (छत्तीसगढ़) से रामुराम झारियां बता रहे हैं, उनके गांव में बिजली कि बहुत समस्या था, वहां के लोगों को अँधेरे में रहना पड़ता था| इस संदर्भ में उन्होंने कई बार अधिकारियों से बात की पर किसी ने कोई ध्यान नही दिया| तब उन्होंने अपना संदेश सीजीनेट में रिकॉर्ड किया। जिसके बाद सीजी नेट के साथियों की मदद से उनकी समस्या का निराकरण हो गया है, इसलिये वे मदद करने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं|

Posted on: Aug 16, 2021. Tags: BIJALI CG IMPACT KABIRDHAM RAMURAM JHARIYA

पीड़ितों का रजिस्टर : 2010 में नक्सलियों ने मरने का धमकी दिये, डर से गांव छोड़ना पड़ा...

ग्राम पंचायत-कोटिया, तहसील-अंतागढ़, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से रामुराम नुरेटी पिता धनसिंह नुरेटी बता रहे हैं 2010 में उनके पिता जी को नक्सलियों में मारे थे फिर जान से मारने के लियें कोशिस कर रहे थे| फिर वे लोग डर से अपना गांव छोड़कर नारायणपुर में आ गये| गांव छोड़कर आने के बाद उन्हें सरकार के तरफ से कोई सहयता राशि नही मिली, कृपया मदद करे अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9479150764.

Posted on: Jul 26, 2021. Tags: 2010 CG DISPLACED KANKAER MAOIST VICTIM RAMURAM-NURETI VICTIMS REGISTER

पानी की समस्या है, हैण्डपंप बनवाने में मदद करें...

ग्राम पंचायत-कोडेनार, (माटापारा) ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रामुराम बता रहे हैं उनके पारा में पानी की समस्या है, पारा के लोग नाला का पानी पीते हैं| पारा के 40 घर हैं जो इस समस्या से जूझ रहे हैं| पारा में पानी की समस्या को दूर करने के लिये आवेदन किये थे लेकिन कोई काम नहीं हुआ| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सम्पर्क नंबर@6261169787, सरपंच@8305527531, PHE@8927173133.

Posted on: Jul 03, 2021. Tags: BASTANAR CG GUHAR PROBLEM RAMURAM WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »