सारी सृष्टि के मालिक तुम्ही हो, सारी सृष्टि के रक्षक तुम्ही हो...प्रार्थना गीत
ग्राम-जामपानी,पोस्ट-लिलासी ब्लाक-नेरपुर,तहसील-दुद्धी,जिला-सोनभद्र, (उ.प्र.) से रामजीत भारती एक भक्ति गीत सुना रहे हैं :
सारी सृष्टि के मालिक तुम्ही हो – सारी सृष्टि के रक्षक तुम्ही हो – करते हैं तुझको सादर प्रणाम – गाते ही हैं तेरे ही गुणगान – हा हा हा...हले लुइया...
हम हैं तेरे हाथों की रचना – हम पर रहे तेरी करुणा – तन-मन धन हमारा तेरा है – इन्हे शैतान को छूने ना देना – आ हा हा...हले लुइया...
सारी मानव के स्वामी तुम्ही हो – सारी आशीष का श्रोता तुम्ही हो – अपने ह्रदय को लाते हैं पास तेरे – तेरे आशीष को चाहते हैं हम – आ हा हा...हले लुइया...
Posted on: Apr 20, 2016. Tags: RAMJEET BHARTI SONG VICTIMS REGISTER
भारत के कोने-कोना में, सिखाएँगे पढ़ना लिखना...शिक्षा गीत
ग्राम-जामपानी, पोस्ट-लिलासी, तहसील-दुद्धी,जिला-सोनभद्र (उ.प्र.) से रामजीत जी एक शिक्षा गीत सुना रहे हैं :
भारत के कोने-कोना में, सिखाएँगे पढ़ना लिखना-
कितना सुन्दर देश होगा जब होगा पूरा ये अभियान-
यूपी के कोने-कोना में, सिखाएँगे पढ़ना लिखना-
कितना सुन्दर यूपी होगा जब होगा पूरा ये अभियान-
छत्तीसगढ़ के कोने-कोना, सिखाएँगे पढ़ना लिखना-
कितना सुन्दर छत्तीसगढ़ होगा जब होगा पूरा ये अभियान-
भारत के कोने-कोना में...
Posted on: Apr 19, 2016. Tags: RAMJEET BHARTI SONG VICTIMS REGISTER
सुनो हो बाबू सुनो हो भईया सुना हो बहिनिया...स्तुति गीत
ग्राम-जामपानी,पोस्ट-लिलासी,तहसील-दुद्धी,जिला-सोनभद्र (उ.प्र.) से रामजीत भारती पिता परमेश्वर के ऊपर आधारित एक स्तुति गीत सुना रहे हैं :
सुनो हो बाबू सुनो हो भईया-
सुना हो बहिनिया,सुना हो बहिनिया-
छह दिन में परमेश्वर बनवले हवें दुनिया-
धरती आकाश को उहे बनौव् लन-
पेड़ पौधा फल फूल सब उहे बनौउलन-
धरती से उ अलग बनौउलन-
समुन्द्र के पानिया,समुन्द्र के पानिया`
छह दिन में परमेश्वर बनवले हवें दुनिया-
सुनो हो बाबू सुनो हो भईया-
मिटटी से रच के आदम बनौले-
आदम के पसली से हौउआ बनौले –
बटका में उ रख दिहले करेके बगवनिया-
छह दिन में परमेश्वर बनवलेहवें दुनिया-
सुनो हो बाबू सुनो हो भईया-
छह दिन में इन सब ला बनाके कहलन की अच्छा होवे-
एकरा के ओ आशीष दिहले अउ कहले की अच्छा होवे-
छह दिन में परमेश्वर बनवउले हवें दुनिया-
सुनो हो बाबू सुनो हो भईया...
