आदिवासी जंगल में नाचते गाते हैं...गीत-

जिला-राजनांदगांव(छत्तीसगढ़) से वीरेंद्र गंद्रव गीत सुना रहे है|
महुआ ही पीते हैं महुआ ही खाते हैं-
आदिवासी जंगल में नाचते गाते हैं-
आदिवासी जंगल में मंगल मनाते हैं-
अपने जीवन को सुखमय मनाते हैं-
रोगी हुए तो जड़ी बूटी है-
रोगों से हो जाती जल्दी छुट्टी है-
स्वस्थ है मस्त है बॉडी जबरजस्त है-
घर में गरीबी है फिर भी नहीं कष्ट है...

Posted on: Jun 11, 2022. Tags: CG RAJNANDGAON SONG VIRENDRA GANDHARV

पड़की बोलथ काया मन हरे भाटा...छत्तीसगढ़ी गीत

जया मुंडे, खैरागढ़, जिला-राजनांदगांव (छतीसगढ़) से सीजी नेट के श्रोताओं को गीत सुना रहे हैं:
पड़की बोलथ काया मन हरे भाटा-
पड़की बोलथ काया मन हरे भाटा, पड़की बोलथ-
बोले सोनकाई राजा मोर मन डोलथ हे-
पड़की बोलथ काया मन हरे भाटापड़की बोलथ-
बोले सोनकाई राजा मन बैरी मोर पड़कत हे-
बोले सोनकाई राजा मोर मन डोलथ हे...

Posted on: Jun 08, 2022. Tags: CG CG SONG JAYA KAIRAGARH MUNDE RAJNANDGAON

कहानी : काले गोरे का भेद...

राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ से वीरेन्द्र गंधर्व एक कहानी सुना रहे हैं, जिसका शीर्षक है,”काले गोरे का भेद ” | अपने संदेश रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|

Posted on: Jun 05, 2022. Tags: CG RAJNANDGAON STORY VIRENDRA GANDHARV

रोजगार जॉब कार्ड में किसी दूसरे की हाजरी भरी गई है

ग्राम-सिंगपूर, राजनान्दगाँव (छतीसगढ़) हेमसिंग मरकाम जी अपने गाँव में रोजगार जॉब कार्ड मे हुई गलती को बता रहे हैं| इनका कहना है सिंगपुर में 2006 से लेकर 2009 तक 75 ऐसे जॉब कार्ड बने हैं जिसमे जॉब कार्ड धारक के परिवार के सदस्य नहीं हैं फिर भी इस कार्ड में हाजरी चढ़ाई गई है| सचिव व रोजगार सहायक ने मिलकर कार्ड में पैसों के लिए अन्य लोगों की हाजरी चढ़ाई गई है| इस कार्ड मे धनिराम दुरवे की कार्ड मे कृष्णा, 12/03/2008 के 937256 इस नंबर में जुड़े हैं| और इनके जॉब कार्ड में महँगु 14/04/2008 में 937424, 937351 नंबर चढ़ाई गई है| कृपया इस घोटाले के जिम्मेदार लोगों को दंड दिया जाए| संपर्क नंबर सचिव @7974717078, रोजगार सहायक@8964973285.

Posted on: Jan 26, 2022. Tags: CG CORRUPTION PROBLEM RAJNANDGAON SINGPUR

बस्तर में हिंसा ..

पारस कुमार यादव , राजनांदगांव (छत्तीसगढ़ ) से बोल रहे हैं ये छात्र है और आप सभी को स्वं की विचारधारा बताने जा रहे हैं|आज भी माओवादियो और पुलिसों के बीच लड़ाई होता है , तो इसमें कई पुलिस वाले और आमआदमी मारे जाते है|जो नक्सलवादी है सबको सभा बुलाकर उनसे शांति पूर्वक बात किया जाए , और उनसे पूछा जाये की वो क्या चाहते हैं , क्योकि हिंसा से कुछ नही होगा हिंसा से आमआदमी , पुलिस , नक्सलवादी के लोग मारे जाते है|अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@ 7587378783 .

Posted on: Jan 17, 2022. Tags: CG NAXLI PARAKKUMAR YADAV PROBLEM RAJNANDGAON

« View Newer Reports

View Older Reports »