देशभक्ति गीत:मेरा है झण्डा प्यारा दुनिया में सबसे न्यारा सबसे न्यारा
मेरा है झण्डा प्यारा दुनिया में सबसे न्यारा सबसे न्यारा
उसकी बहती है गंगा धारा, तिरंगा मेरा तीन रंग का,जब मेरा झण्डा पड़ा था मुश्किल में
कितने वीर क्रांति मारे इस दिन में, कितनी है माता बहने देती अपनी बलिदानी
खूनों की नदियों की धारा, तिरंगा मेरा तीन रंग का 26 जनवरी को प्रभुजी आए
जय हिन्द का गूँजेगा नारा तिरंगा मेरा तीन रंग का|| संपर्क नंबर@7081997437
Posted on: Feb 02, 2022. Tags: PATRIOTISM SONG
हमारे गांव के 5 घरों में बन रहा शौचालय एक साल से अधूरा पड़ा है, खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है...
कोटलागुडा, ग्राम पंचायत-एरमुर, ब्लाक-लोहांडीगुड़ा, जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से सम्पतराम मोर्य़े बता रहे हैं कि उनके गांव में सब घरों में शौचालय बन गया है पर 5 घरों में नहीं बना है। सहायक सचिव दो बार शौचालय का फोटो खींच कर ले गए और कहा कि बन जायेगा। लेकिन 1 साल हो जाने के बावजूद कोई प्रगति नहीं हुई। शौचालय अधूरा पड़ा है, खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। सीजीनेट के साथियों से निवेदन है कि दिए गए नंबरों में बात कर शौचालय बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर पीड़ित व्यक्ति@7724897752, सरपंच@7746075395, CEO@8889251366.
Posted on: Dec 11, 2021. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA PROBLEM SAMPATRAM MORYA TOILET
मेरा जाति प्रमाण पत्र नही बन रहा है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-जामगांव, (गांजोपारा) ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बामनराम पोयाम बता रहे हैं, उनका जाति प्रमाण पत्र नही बन रहा है, नौकरी के लिए कही अप्लाई करने से जाति प्रमाण पत्र कि मांग होती है| इसके लिए उन्होंने कलेक्टर के पास गयें थे| लेकिन अभी तक नही बना है| इसलिए सीजीनेट इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहें हैं दिए गयें फ़ोन नंबर पर बात करके जाति प्रमाण पत्र बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@7587032014, सचिव@9479218600, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Aug 20, 2021. Tags: BAMANRAM POYAM BASTANAR BASTAR CG JATI PATR PRMAN PROBLEM
जब मेरे बापू की गोली लगी थी - देशभक्ति गीत
जिला-इटावा से राहुल कुमार यादव देशभक्ति गीत सुना रहे है|
की बापू हमारे आँखों के तारे – छोड़ चले गए किसके सहारे-
जब मेरे बापू की गोली लगी थी –
तब सारी दुनिया रोने लगी थी – जब मेरे बापू की मिट्टी उठी थी – तब सारी नदिया खुनो से भरी थी-
की बापू हमारे आँखों के तारे – छोड़ चले गए किसके सहारे... (184343) GM
Posted on: Jan 29, 2021. Tags: PATRIOTIC SONG VICTIMS REGISTER
भूल नहीं पायंगे हिन्दुस्थानी न कभी...देश भक्ति गीत
ग्राम-चंदवार, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से कैलाश कुमार एक गीत सुना रहे है
झंडा लहरातें हैं ,खुशियों में गातें हैं – अपनी बीरों की दास्ता हा – भूल नहीं पायंगे हिन्दुस्थानी न कभी-
उनकी कुर्बानी को यह – गाँधी नेहरू चाचा – गुलामी से मुक्ति दिलाये है... (184338) GM
