हायरे हायरे आसरा मैना चल आ लग...गीत
ग्राम पंचायत-बंटीटोली, ब्लाक-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से स्वाति देवी, पुनि देवी और पार्वती देवी एक गीत सुना रहे हैं:
हायरे हायरे आसरा मैना चल आ लग-
कोन कोना खाभरी दियाले खभरी दियाले-
हायरे हायरे आसरा मैना चल आ लग-
ये चिठी लिखी-लिखी गाड़ी में सज देले-
कोन कोना खाभरी दियाले खभरी दियाले-
हायरे हायरे आसरा मैना चल आ लग...
Posted on: Jul 06, 2018. Tags: PARVATI DEVI PUNI DEVI SONG SWATI DEVI VICTIMS REGISTER
पढ़ा लिखा रहतेन ता नौकरी ला पातेन, मोर सुवा जी बिना पढ़े जिंदगी बेकार...सुगा गीत
ग्राम-कुप्पी, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से पार्वती एक सुवा गीत सुना रही हैं:
पढ़ा लिखा रहतेन ता नौकरी ला पातेन, मोर सुगा जी बिना पढ़े जिंदगी बेकार-
राजा राम सुगा बिना पढ़े जिंदगी बेकार-
पढ़ा लिखा रहतेन ता कुर्सी मा बैठतेन जी-
पढ़ा लिखा रहतेन ता पेन ला चलातेन जी-
पढ़ा लिखा रहतेन ता लईका मन के सिखातेन जी-
पढ़ा लिखा रहतेन ता नौकरी ला करतेन जी, बिना पढ़े जिंदगी बेकार...
Posted on: May 12, 2018. Tags: PARVATI SURAJPUR SONG VICTIMS REGISTER
क्या वादा होइगा रे ऐ अंधी सरकार क्या वादा होइगा रे...
क्या बादा होइगा रे ऐ अंधी सरकार क्या बादा होइगा रे
कोर्ट कचेहरी तहसीलन में कोऊ न सुने हमारी भैया कोऊ न सुने हमारी
बिन रिस्बत के काम करे ना थानेदार पटवारी हो क्या बादा होइगा रे
इतनी लूट करे अधिकारी शासन ध्यान न देता भैया शासन ध्यान न देता
रिश्वत खाके मोटे हो गय अधिकारी और नेता हो क्या बादा होइगा रे
ऐ अंधी सरकार व क्या बादा होइगा रे
नेता और अधिकारी भैया रूपया खूब कमाते बहना रुपैया खूब कमाते
नोकर गाडी मोटर बंगला इनके खुले बैंक में खाते हो क्या बादा होइगा रे
ऐ अंधी सरकार व क्या बादा होइगा रे
Posted on: Sep 29, 2013. Tags: Parvati Verma
एक तरफ से सजी धजी है एक तरफ से नंगी है, दुनिया बड़ी बेढंगी है...
एक तरफ से सजी धजी है एक तरफ से नंगी है..
दुनिया बड़ी बेढंगी है .....
दुनिया बहुत बढ़ी है आगे , चकाचौंध के मेले लागे ,
काहू के घर दूध मलाई ,काहू के घर तंगी है …
दुनिया बड़ी बेढंगी है .....
चली योजना कई लाखों की , हुई घोषणा कई बातों की ,
बैठ के पद पर करत नीचता , शरम लागे ना भीख मंगी है …
दुनिया बड़ी बेढंगी है ....
कोठी बंगला बैंक में खाते , बने विदेश से रिश्ते नाते ,
कहें गर्व से हम हैं भारती , जब जनता के घर तंगी है …
दुनिया बड़ी बेढंगी है .....
घर घर गाँव गाँव में नारा ऊँचा झंडा रहे हमारा ,
कहे पार्वती भई भारत में चारों तरफ हुडदंगी है …
Posted on: Sep 07, 2013. Tags: Parvati Verma
वादा भई गा रे ये अंधी सरकार में का वादा भई गा रे...
वादा भई गा रे ये अंधी सरकार में का वादा भई गा रे
कोर्ट कचहरी तहसीलन मे कोऊ ना सुने हमारी
भैया कोऊ ना सुने हमारी
बिन रिश्वत के काम करे ना थानेदार पटवारी
अपनी रीत करे अधिकारी शासन ध्यान ना देता
रिश्वत खाके मोटे हो गए नेता और अधिकारी
नौकर और अधिकारी भैया पैसा खूब कमाते,
बहना रुपया खूब कमाते
नौकर गाड़ी मोटर बंगला उनके खुले बैंक मे खाते
अरे दलालों अब तुम सुन लो अब ना चली तुम्हारी

