गाँव में रोड नहीं होने के कारण बरसात के समय लोगों को आने जाने मे बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद कर
ग्राम पंचायत-मुतनपाल, पटेलपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रामूराम पोयाम बता रहे हैं की उनके गाँव में रोड की बहुत समस्या है| स्कूल पारा से पटेल पारा तक 3 किलोमीटर है| बरसात के दिनों मे लोगों को आने-जाने मे बहुत परेशानी होती है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किए हैं| लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है| इसलिए सीजिनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहें हैं की दिए गए नंबर पर बात कर समस्या को निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9098578822, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Nov 21, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG MUTANPAL PAROBLEM RAMURAM POYAM ROAD
हमारे गांव में पानी कि बहुत समस्या है, लोगों को दुर से पानी लान पड़ता है, कृप्या मदद करें-
स्कूलपारा, ग्राम पंचायत- गोरयापाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से दिपाक कुमार कावासी बता रहे हैं, उनके गांव के स्कूल पारा में पानी कि बहुत समस्या है| वहां के लोगों को दुर से पानी लाना पड़ता है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को आवेदन कियें हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ हैं| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद कि अपील कर रहे हैं कि दियें गयें नंबर से बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करें: सीईओ@9406016762, कलेक्टर@8458956694, संपर्क नंबर@7879761007.
Posted on: Oct 28, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG DEEPAK KAWASI PAROBLEM WATER
नोनी कला नेना केला अरे नोनी वया वे...गोंडी शादी गीत-
बरसापारा ग्राम चितालंका, जिला-दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से पारो बाई गोंडी भाषा में शादी के अवसर पर गया जाने वाला एक गीत सुना रही हैं :
नोनी कला नेना केला अरे नोनी वया वे-
वे नोनी वैय कोन रेखा रायपुर
नोनी गाजी कु नान बोरा
नोनी ओंदी पाटा तो दे नान
नोनी दिना पाटा येंदे नान वे नोनी वैया...
