मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल में अपने घर जाना चाहते हैं लेकिन कैसे जाना है पता नहीं, मदद करें...
सह्पुतरा, जिला-सुंदरगढ़ (उड़ीसा) से लिट्टू मिंज बता रहे हैं कि उनके इलाके में जो माईन्स हैं वे वहां पर हैं, आज कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया परेशान है, लोग अपने घर लौटने के लिये परेशान हैं| उनके साथ हैदर शेख हैं जो बता रहे हैं कि वे मुर्शिदाबाद जिले में बरहमपुर पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं, अपना घर जाना चाहते हैं, परिवार के साथ हैं लेकिन उन्हें समझ नहीं आ रहा है कैसे घर जाना है इसलिये सीजीनेट के श्रोताओं से मदद मांग रहे हैं कि उन्हें घर पहुंचवाने में मदद करें, जहां पर ये साथी अभी रह रहे हैं वहां के सरपंच का नंबर 9437642536 है और उनके एम पी कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी है : संपर्क नंबर@7205275557. रिपोर्टर@9938393751. (167480)
Posted on: May 16, 2020. Tags: CORONA PROBLEM LITTU MINJ ODISHA SONG SUNDARGARH VICTIMS REGISTER
ओडिसा में घुसने पर पुलिस ने आज हमारी पिटाई की है, हम लोगों को घर गया बिहार जाना है...
हम लोग 15 लोग चेन्नई से 2 तारीख को निकले हैं आज 8 तारीख को आँध्रप्रदेश और ओडिशा के बॉर्डर में मोटू में पहुंचे हैं, हम लोग ओडिशा के अंदर घुस गए थे तो पुलिस वालों ने हम में से कुछ की पिटाई भी आज की है और हम लोगो को वापस भेज दिया है | हम लोग लोग बॉर्डर पर आंध्रा की तरफ रात में रुके हैं हमको गया जिला बिहार में जाना है | दो महीने से काम नहीं है तो खाली बैठे थे | घर से पैसे मंगा कर साईकिल खरीद कर किसी तरह निकले हैं | पैसे बहुत कम हैं तो अक्सर भूखे ही रहना पड़ रहा है | सरकार से कभी कभी मदद मिली है | जो भी साथी मेरी आवाज़ सुन रहे हैं कृपया ओडिसा के अधिकारियों से संपर्क करके हम लोगों को मदद करने का अनुरोध कीजिए | अगर हम छत्तीसगढ़ होकर जाएंगे तो हम लोगों को 50 किलोमीटर अधिक पडेगा | हमारा फोन नंबर@7667990060 (166783)
Posted on: May 08, 2020. Tags: BIHAR CORONA PROBLEM ODISHA
सरकार के द्वारा सभी लेवर कार्ड वालो को 1500 मिला है लेकिन हम 16 परिवारो को नहीं मिला...
ग्राम-सुइयांपाडा, ब्लाक-राजगांगपुर, जिला-सुन्दरगढ़ (उड़ीसा) से अजय बरवा के साथ गाँव की चारोती मांझी और परमिला मांझी है, वे बता रही है कि पूरे देश में कोरोना महामारी को लेकर हलचल मचा हुआ है और ऐसे स्थिति में सरकार भी सोशल डिस्टेंस मेंटेन करने को बोल रही है | इसी कारण लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे है| इसी स्थिति को देखते हुए भारत सरकार के तरफ से जिनका लेवर कार्ड है उनको 1500 रूपये दे रहे है हर परिवार में लेकिन उनके गाँव में ऐसे 16 परिवार है जिनका लेवर कार्ड है लेकिन उनको पैसा नहीं मिला है इसलिए उनको बहुत दिक्कत हो रही है खाने पीने की इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि दिए हुए नम्बरों में बात करके पैसे दिलवाने में मदद करें : लेवर अधिकारी@06612647878 सब कलेक्टर@9437490494, B.D.O.@9438611408. संपर्क नम्बर@6371048257 (166535)
Posted on: May 07, 2020. Tags: AJAY BARWA CORONA PROBLEM ODISHA SONG SUNDARGARH VICTIMS REGISTER
घर जाने का कोई साधन नहीं हैं, पैदल चलकर घर जा रहे हैं...मदद करें-
लक्ष्मीपुर, जिला-सुंदरगढ़ (उड़ीसा) से लिट्टू मिंज वहां पर लोगो की समस्या से अवगत करा रहे हैं, संत नदी के किनारे रांची रोड पर लोग संबलपुर से पैदल अपने अपने घर जा रहे हैं, पैदल जा रहे आनंद गुप्ता बता रहे हैं, उन्हें जाने का साधन नहीं मिला है, भूखे हैं, पैदल अपने घर जा रहे हैं, पैदल जाना मजबूरी है, वे सरकार से अपील कर रहे हैं कि लोगो के जाने के लिये साधन व्यवस्था करे और खाने की व्यवस्था करे, जिससे सभी अपने घर जा सकें : संपर्क नंबर@9161245344. 7208867880. कलेक्टर@9437490492. (165966)
Posted on: May 02, 2020. Tags: CORONA PROBLEM LITTU MINJ ODISHA SONG SUNDARGARH VICTIMS REGISTER
गाँव में कई लोगो के पास राशनकार्ड नहीं हैं, पर लॉकडाउन समय में राशन दिलाने में मदद करें...
ग्राम-खेरामोता और मेरुमडेगा, पंचायत-कोकडा, ब्लाक-राजगांगपुर, जिला-सुंदरगढ़ (उड़ीसा) से अजय वर्मा बता रहे हैं कि कोरोना के कारण देश में लॉकडाउन लगा है, सरकार लोगो के बचाव के लिये काम कर रही है, इसी बीच जो समस्या सामने आ रही है वो लोगो के खाने और जीने को लेकर है, इसी से संबंधित एक समस्या उनके गाँव में है गाँव में कई लोग है जिनका राशन कार्ड नहीं बना है और जीने के लिये राशन आवश्यक है, वे लोग जिनका राशन कार्ड नहीं बना है उस सूची में सुमरी केरकेट्टा पति गोइंदा केरकेट्टा, अनीता बरला पति संजय बरला, बिमला बरवा पति लक्ष्मण बरवा, मनीषा केरकेट्टा पति जुवाकिन केरकेट्टा, दिलीप मिंज पिता पनिया मिंज, चमा मिंज पिता साइको मिंज, सल्लू माझी, पार्वती खलखो पति राजू खलखो, करिश्मा लकरा पति सरकार लकरा, खासू तिर्की पति बिजल तिर्की, मंजुला मांझी पति परसुला मांझी, लाबनिया लकरा पति अर्जुन लकरा और पार्वती लकरा के नाम शामिल हैं, वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क इनके लिये राशन की व्यवस्था कराने में मदद करें : कलेक्टर@9437490494, BDO@9438611408, सरपंच@9437221917. संपर्क नंबर@6371048257. (165840)
