मैं ड्राईवर का काम करता था, लेकिन लॉकडाउन के कारण राशन की समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...

नितिन सुभाष सरोगोड़े पुणे लोहगाँव कलोड बस्ती में रहते है वे ड्राइवर का काम करते थे लेकिन लॉकडाउन के कारण उनका काम बंद है उनके पास कोई काम नही है परिवार में अकेले ही कमाने वाले है | दोस्तों से मदद मंगाकर घर का खर्चा चला रहे थे | लेकिन लॉकडाउन बढ़ने के कारण राशन की भी समस्या बढ़ते जा रही है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने का प्रयास करें : संपर्क नम्बर@9156795436. (167363)

Posted on: May 18, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NITIN SUBHASH SAROGODE PUNE MH SONG VICTIMS REGISTER

जमीन पट्टा के लिए अधिकारियों के पास आवेदन पत्र किया, लेकिन ध्यान नहीं मदद की अपील...

ग्राम-रामनुजानपुरम, तहसील-चर्ला, जिला-भद्रादी कोठगूडेम (तेलंगाना) से कनिति रमेश जमीन पट्टा से जुडी समस्या बता रहा है. हमारे इस गाँव को बसे करीब 30 साल हो रहे हैं इस जगह पर अभी तक जमीन का पट्टा नही मिला है| हमारे गाँव के लोग लोग करीब 1-1 एकड़ जमीन काबिज करके खेत कमाई कर रहे है| इस समस्या को अर्थात जमीन पट्टा बनवाने के लिए अधिकारीयों के पास कई बार आवेदन किये परन्तु कोई सुनवाई नही कर रहे है इस लिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या को निराकरण कराने में मदद करें. सरपंच @9390398042. संपर्क@8688281816.

Posted on: Oct 09, 2019. Tags: KANITI RAMESH PROBELM SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER

बाई मोये पंजीरी खाने, हट पकरे मोडा गरीब को...बुन्देलखंडी गीत

बाई मोये पंजीरी खाने
हट पकरे मोडा गरीब को बाई मोये पंजीरी खाने
बाई मोये पंजीरी खाने, बाई मोये पंजीरी खाने
हट पकरे मोडा गरीब को बाई मोये पंजीरी खाने
बाई मैं तो खेलन गयों, थो कलुआ मोये टेर ले गयो थो
बाके घरे चून भुंज रहो थो, बाने मौखो तनकई दयो थो
ऐसी नोनी लगी पंजीरी, ऐसी नोनी लगी पंजीरी बामें डरे मखाने
हट पकरे मोडा गरीब को बाई मोये पंजीरी खाने
हट पकरे मोडा गरीब को बाई मोये पंजीरी खाने
पुरा भरे में मैं फिर आई, कक्को खों तक दया न आई
आज कन्हैया आठें बेटा, आज कन्हैया आठें बेटा बिरथा फिरो रिसाने
हट पकरे मोडा गरीब को बाई मोये पंजीरी खाने
हट पकरे मोडा गरीब को बाई मोये पंजीरी खाने
तें तो सुनलै बात हमाई मौखों बहुत भूख लग आई
धरो करहिया झट चूल्हें पे, धरो करहिया झट चूल्हे पे अब न करो बहाने
हट पकरे मोडा गरीब को बाई मोये पंजीरी खाने
हट पकरे मोडा गरीब को बाई मोये पंजीरी खाने

Posted on: Jul 13, 2013. Tags: Nitin Bhargava

« View Newer Reports