नास्ते का दूकान लगाकर घर चलाते हैं, समस्या होती है लेकिन ये जीवन यापन का साधन है-

मिताई डे बता रहे हैं कि वे छत्तीसगढ़ के निवासी वर्तमान में भामरागढ़ महाराष्ट में रह रहे हैं, 22 साल से वहां रह रहे हैं, चाय नास्ते की दुकान चलाते हैं, इसी से अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं, जब से आये हैं तभी से इस काम को कर रहे हैं, ये काम उन्होंने अपने पैसे से शुरू किया था, कोई लोन नहीं लिया, उनका कहना है कि लोन हम गरीबो को नहीं मिलता है, मुद्रा लोन के लिये प्रयास किये थे लेकिन मिला नहीं, तब अपने से काम शुरू किया| इस काम में उन्हें दिक्कत भी होती है, कभी जगह से हटा दिया जाता है इस तरह से काम में समस्या है लेकिन घर चलाने के लिये काम करना है| (AR)

Posted on: Jun 19, 2020. Tags: GADCHIROLI MH MITAI DE SONG STORY VICTIMS REGISTER

जंगल में रहना आसान नहीं है,जंगली जानवरों कई बार हमला कर चुके हैं...

नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से सुन्दरशाह कोडापे बता रहे है जंगल का जीवन बहुत कठिन होता है जंगल में कई तरह का जानवर हैं जैसे भालू,बन्दर हिरण आदि छोटे-छोटे जानवर है जो अक्सर लोंगो को नुक्सान पहुचाते हैं कई बार फसल खा जाते है भालू लोंगो पर कई बार हमला कर चूका है लोग अकेले जंगल जाने से डरते है जानवरों के हमला करने से या फसल नुकसान करने से सरकार थोड़ा-बहुत माब्जा दे देता है दुर से दिखने वाले सुन्दर सा जंगल उतना आसान नहीं है जंगल में रहने के लिए:संपर्क नंबर @9421703761(169897) CS

Posted on: Jun 19, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH STORY SUNDARSHAH KODAPE

हमें अभी तक सरकार की कोई योजना का लाभ नहीं मिला आवेदन लगाने पर हाँ मिलेगा बोलते है,लेकिन अभी तक नही

नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से निर्मला सेडमें बता रही है कि ये समाज सेवा कि काम करती है प्रोजेक्ट ऑफिस से गरीबों के लिए सरकार बहुत सी योजना चलाती है किन्त आदमी के जीवन काल में उसका फायदा मिलना बहुत मुश्किल है सरकार की योजना पाने के लिए उनके ससुर जीवन भर लगातार प्रयास करते रहे वो खत्म हो गए लेकिन सरकारी योजनाओ का लाभ नहीं मिला इसी प्रकार ऐ भी लगातार प्रयास कर रही है लेकिन अभी तक कुछ नहीं मिला स्थानीय विधायक धर्मराव जी को भी अश्वासन दिया कि समय सीमा पर योजनाओ का लाभ मिले हर बार आवेदन लगाने पर विभाग अधिकारियो के तरफ से हाँ हाँ कहा जाता है लेकिन अभी तक कुछ नहीं मिला (169303) CS

Posted on: Jun 13, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH NIRMLA SEDME STORY

हम स्व सहायता समूह की महिलाएं कैंटीन चलाती हैं और कोरोना काल में भी आत्मनर्भर हैं...

बाबूराव सेडमाके चौक, नगर पंचायत-भामरागड, जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से कविता मडावी अपनी माड़िया गोंडी भाषा में मोहन यादव को बता रही है कि इस कोरोना काल में कई मजदूर भाई-बहन पैदल चलते-चलते काम के अभाव में  हो गए है पर यहां गाँव की महिलाएं बचत समूह के माध्यम से एक केन्टीन चला रही है खुद आत्म निर्भर है और दूसरों को भी भोजन कराते हैं यह सन्देश दे रहें है की आत्म निर्भर बनने के लिए खुद का काम करना जरुरी है| संपर्क नम्बर @9420637683..CS

Posted on: Jun 06, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH GROUP HELP KAVITA MDAVI SELF STORY WOMAN

20 वर्ष से पोस्टमैन का काम करते हैं, अब इतने दिन हो गए यही काम करते अब और क्या करेंगे ...

नगर पंचायत-भामरागड, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से श्री पठान बता रहे है वे पोस्टमैन हैं भामरागड में 20 वर्ष से पोस्ट ऑफिस में काम करते है इनका काम लोंगो के घर-घर जाकर डांक देना रहता है इनके परिवार में 3 सदस्य है इनके पास और दूसरा काम नहीं है अब इतने दिन हो गए यही काम करते हुए अब और क्या करेंगे वे कहते हैं इनका सैलरी 16000 रूपए है इसी से ये अपना जीवन यापन करते है.CS

Posted on: Jun 04, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH PATHAN SONG STORY VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »