पहुँच मार्ग नहीं होने से कई बार लोगो की मौत हो जाती है जब हम उन्हें अस्पताल नहीं ले जा पाते...
ग्राम सल्खेता, पोस्ट उमरता, ब्लाक- धरमजयगढ़, जिला- रायगढ़, छतीसगढ़ से जीतनराम पहाड़ी कोरवा बता रहे है कि ग्राम पंचायत गिध्कालो के आश्रित ग्राम ऊपर सल्खेता में कुल परिवार संख्या पहाड़ी कोरवा जाति के 40, रावत 25, उरांव 10 और मिलाकर कुल 75 परिवार है जिनकी कुल आबादी जनसँख्या 427 लोग है वे कह रहे हैं कि हम लोग सन 1985 से यहाँ निवासरत है हमारा गाँव पहाड़ से चारो और घिरा हुआ है सड़क तक पहुंचने के लिए 3 किलोमीटर चलना पड़ता है कभी कभी बीमार को अस्पताल नहीं ले पाते और उनकी मृत्यु हो जाती है । हमने पहुँच मार्ग के लिए सरकार को कई बार आवेदन दिया है कृपया मदद करे | जिला कलेक्टर@07762222103,एस डी एम्@07766266252. जीतन@9009632660
Posted on: Nov 30, 2016. Tags: JEETANRAM PAHADI KORWA SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : तिराय गोड़ी, आदिवासी चाय पत्ती के औषधीय गुण
ग्राम बरघाट, ग्राम पंचायत कुमरता, तहसील धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़ से जीतन राम पहाड़ी कोरवा उनके इलाके के जंगलों में पाया जाने वाला तिराय गोड़ी पौधे के बारे में बता रहे है वे कहते हैं कि इसकी छाल को चायपत्ती के रूप में इस्तेमाल कर सकते है | जिस प्रकार चायपत्ती को उबालते हैं उसी प्रकार इसे भी उबाला जाता है और स्थानीय आदिवासी इस चाय को चाव से पीते है | वे बता रहे हैं कि यह चाय शरीर के लिए भी बहुत लाभ दायक है और शरीर में खून की कमी को पूरा करता है और साथ ही गर्मी के दिनों में निकलने वाले पसीने पर भी रोक लगता है | इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए जीतनराम पहाड़ी कोरवा से 8959289653 पर संपर्क कर सकते हैं ।
Posted on: Nov 29, 2016. Tags: JITANRAM PAHADI KORWA SONG VICTIMS REGISTER
चला छोरी करे लो रे...Karma song by Pahadi Korwa adivasi from Chhattisgarh...
My name is Bhanvru Pahadi Korwa. I am a Pahadi Korwa adivasi. I am from Raigarh district of Chhattisgarh. I am singing a Karma song. When we go to forest we sing this song. For more on the song please contact Bhanvru Ji at 08461011686
चला छोरी करे लो रे
अरे जीन बिचा रिला चड़े मेत
अपु अपु मरा सा रे
अरे जीन बिचा रिला चड़े मेत...
Posted on: Nov 14, 2016. Tags: BHANVRU KORWA CHHATTISGARH
अन्य जिलों की तरह रायगढ़ जिले में पहाड़ी कोरवा समुदाय को पीटीजी का दर्जा नहीं दिया गया है...
ग्राम सलखेता, पोस्ट कुमर्ता, विकासखंड धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से जीतनराम पहाड़ी कोरवा बोल रहे हैं कि विकासखंड धरमजयगढ़ में 21 गाँव बसा हैं जहाँ पहाड़ी कोरवा जनजाति समुदाय रहते है पर जिन्हें उन सरकारी सुविधाओं का लाभ नही दे रहे है जो कि अन्य जिलो में बसे पहाड़ी कोरवा जनजाति समुदाय को मिल रहा है जैसे जशपुर, कोरबा, सरगुजा | इस जिले में पहाड़ी कोरवा को प्रिमिटिव ट्रायबल ग्रुप (पीटीजी) का दर्जा नहीं दिया गया है अत: इस समस्या का समाधान हेतु सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं |जिला कलेक्टर @07662222123, मुख्य कार्यपालन अधिकारी@08120309000 S.D.M@07666266252 को कृपया फोन करें । जीतन@8959289653
Posted on: Nov 08, 2016. Tags: JITANRAM PAHADI KORWA SONG VICTIMS REGISTER
घर राखे नाधा पैना बाने राखे हार जुआ होमखर...पहाड़ी कोरवा करमा गीत
ग्राम-आमानारा, पंचायत-साजापाली, पोस्ट- सिसरिंगा, ब्लाक -धरमजयगढ़, जिला-रायगढ़, छतीसगढ़ से भंवरु हसदा पहाड़ी कोरवा एक पहाड़ी कोरवा करमा गीत गा रहे हैं :
घरे राखे नाधा पैना डाढे राखे हार ,जुआ हुमा कर छइला खरिखा में पाचो बैइला रे हुमाकर छैला,खरिखा में पाचो बैला,खेदे खेदाइया के भैय्या लेती या रे,
हुमा कर छैला खरिखा में पाचो बैला, फंदे फुदाएया के यार,
जोती लेबो केदोली कचार...

