2013 में इंदिरा आवास स्वीकृत हुआ, पूरा पैसा नही मिला, सडक स्वीकृत हुआ, निर्माण नहीं हुआ...

ब्लाक-अंतागढ़, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से विश्राम सिंह गावड़े बता रहे है कि 2013-14 में इंदिरा आवास स्वीकृत हुआ था, जिसका पूरा पैसा नही मिला, स्वीकृत राशि 75 हजार में 37 हजार 500 मिला है, हितग्राही जब अधिकारियों के पास जाते हैं, तो उन्हें भगा दिया जाता है, इसी प्रकार प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत मद्रासी पारा से सारणी तक 16 किलोमीटर सड़क के लिए 133 लाख रुपए स्वीकृत हुआ था, लेकिन सडक का निर्माण नही हुआ, लोगो को आने जाने में दिक्कत होती है, इसके लिए उन्होंने कलेक्टर के पास जनदर्शन में आवेदन दिया, क्षेत्रीय विधायक और सांसद के पास भी आवेदन दिया, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हो रही है, कृपया फोन करें : CEO@9953924884, अंतागढ़ जनपद CEO@9753724383, कांकेर जनपद C.E.O.@9425258269. विश्राम सिंह गावडे@9406151517.

Posted on: Sep 09, 2018. Tags: AMAR MARAVI CG HOUSING KANKER ROAD SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports