चंपा चमेली गोंदा फूल लियो रे शिवा गुरु चली आना...भजन गीत

ग्राम-कडीया, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से हिरमन पोया एक भजन गीत सुना रही हैं:
चंपा चमेली गोंदा फूल लियो रे शिवा गुरु चली आना-
बनाये के माला जोहथो मै तोला शिवा गुरु चली आना-
चंपा चमेली गोंदा फूल लियो रे, मईया भवानी चली आना-
चंपा चमेली गोंदा फूली लियो रे, नीलम दीदी चली आना-
बनाये के माला जोहथो मै तोला नीलम दीदी चली आना...

Posted on: Jun 29, 2018. Tags: HIRMAN POYA SONG VICTIMS REGISTER

मुझ गरीब का 10 हज़ार से अधिक का बिजली बिल आया है, शिकायत पर कोई ध्यान नही देते...

ग्राम-कोड़ीया, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से गाँव के आनंद बाबूलाल बता रहे है कि घरेलू बिजली बिल एक माह में 6 हज़ार रूपये का आया है जो बहुत ज्यादा है, उसके बाद अभी तो 10 हज़ार से ज़्यादा हो गया है. जिसका जनपद में एवं पावर हॉउस (बिजली विभाग) में शिकायत दर्ज़ करवाई है, लेकिन कुछ भी नही हो रहा है| इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया बिजली कम कराने में मदद करे. इन नम्बरों पर फोन पर बात कर मदद करे:बिजली विभाग लाईनमेन@8435857636, कलेक्टर@9479118118. हिरमन पोया@7089804276.

Posted on: May 30, 2018. Tags: HIRMAN POYA SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Name got included in Govt ration card 3 days after report on CGnet...

ग्राम-कड़ीया, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से हिरमन पोया बता रही हैं कि सभी जरुरी दस्तावेज जमा करने के बाद भी उनकी बेटी रीना का राशनकार्ड में नाम नही जुड़ पा रहा था, जिससे वे परेशान थे. राशनकार्ड में नाम नहीं होने से किसी सरकारी योजना का लाभ भी नहीं मिलता है कोई मदद नहीं कर रहा था फिर उन्होंने इस समस्या को सीजीनेट मोबाइल रेडियो में रिकार्ड किया, जिसके 3 दिन बाद उनके बेटी का नाम राशनकार्ड में जोड़ दिया गया, जिससे वे खुश है और सीजीनेट के सभी श्रोताओं को धन्यवाद दे रहे हैं जिनकी मदद से उनकी समस्या हल हो गई, जिन्होंने अधिकारियों पर फोन कर के दबाव डाला : हिरमन पोया@7089804276.

Posted on: May 17, 2018. Tags: FOOD HIRMAN POYA RATION CARD SONG VICTIMS REGISTER

एक साल से राशनकार्ड में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर रहे हैं, कोई सुनवाई नही हो रही...

ग्राम-कडिया, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से हिरमन बता रही हैं, मेरी एक बेटी है, रीना, उम्र 5 साल है, जिसका नाम राशन कार्ड में नही जुडा है इसके लिए उन्होंने कई बार आवेदन कर नाम जुडवाने का प्रयास किया, अधिकारी हो जायेगा बोलते हैं, लेकिन एक साल हो गए अभी तक काम नही हुआ, इससे उनके कई काम रुक जा रहे हैं, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिय्रे गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर निवेदन करें जिससे समस्या का निराकरण हो सके :सचिव@8959142272, सरपंच@9165711925, कलेक्टर@9479118118. संपर्क नंबर@7089804276.

Posted on: May 13, 2018. Tags: HIRMAN BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER

प्रीत लगा लो सेवा गुरु से, जिनका दिया यह चोला है...भजन गीत

ग्राम-कोढ़िया, पोस्ट-केरता, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से हिरमन पोया एक भजन गीत सुना रही है:
प्रीत लगा लो सेवा गुरु से, जिनका दिया यह चोला है-
जग में तुम क्या लेकर आये हो बन्दे, क्या लेकर तू जायेगा-
जग में देने वाला कौन, देंगे देने वाला भोला है-
प्रीत लगा लों सेवा गुरु से, जिनका दिया यह चोला है-
जग में तुम क्या लेकर आये हो बन्दे, क्या लेकर तू जायेगा...

Posted on: Apr 30, 2018. Tags: HIRMAN POYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports