स्वास्थ्य स्वर : शक्ति वर्धक चूर्ण बनाने का घरेलू तरीका-
प्रयाग विहार, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी शक्ति वर्धक चूर्ण बनाने का घरेलू तरीका बता रहे हैं, जिसका उपयोग कर लाभ लिया सकता है| नुस्खे के में बारे जानकारी के लिये संदेश को सुने और अधिक जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं| पूरी जानकारी प्राप्त कर ही नुस्खा उपयोग करें| संपर्क नंबर@ 9111061399.
Posted on: Jun 20, 2022. Tags: CG HD GANDHI HELTH RAIPUR
होली की हार्दिक शुभकामनाएं दे रहे हैं...
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी होली की हार्दिक शुभकामनाएं दे रहे हैं:
होली का रंग उमगो के साथ और शालीनता के साथ मनना चाहिए ध्यान रहे कुछ जगह रंग गुलाल के जगह अन्य चीजो का भी प्रयोग करते हैं-
Posted on: Mar 18, 2022. Tags: CG GANDHI HAPPY HD HOLI RAIPUR
हमारे गाँव का स्कूल भवन झर-झर है, बारिश में टपकता है, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-डोकम, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से गाँधी कवासी बता रहे हैं कि में कि उनके गांव के स्कूल की छत पुरानी हो गई है जिससे पानी गिरता है, इस कारण नया भवन बनवाना जरूरी हो गया है। बच्चें भवन में बैठ कर पढ़ नहीं पाते। उन्हें किसी के घर या आंगनबाड़ी में बैठ कर पढ़ाई करनी पड़ती है। नए भवन निर्माण के लिए आवेदन भी दे चुके हैं पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि जल्दी से इनकी स्कूल भवन बनवाने में मदद करें: सम्पर्क नंबर@7974825407, सरपंच@8815830157.
Posted on: Dec 10, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG DOKAM GANDHI KAWASI PROBLEM SCHOOL
गांव में रोड कि बहुत समस्या है, बच्चों को स्कूल जाने में बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-डोकम, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से गाँधी कवासी बता रहे हैं, गांव में रोड की बहुत समस्या हैं। बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं, गाड़ी मोटर नही चल पाती हैं। इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत कियें हैं लेकिन अभी तक नहीं बना हैं। वे सीजीनेट श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबर पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सम्पर्क नंबर@7974825407, सरपंच@8815830157.
Posted on: Dec 10, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG DOKAM GANDHI KAWASI PROBLEM ROAD
स्वास्थ्य स्वर : गैस की समस्या का घरेलू उपचार...
प्रयाग बिहार,रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गाँधी पेट में गैस बनने का घरेलू उपचार बता रहे हैं, त्रिफला 50 ग्राम, बेल का सूखा गूदा 50 ग्राम, मुनक्का 50 ग्राम, तुलसी के पत्ती का चूर्ण 50 ग्राम और सेंधा नमक 30 ग्राम इन सब को साफ कर कूट पीस कर चूर्ण बना लें और सुरक्षित रख लेवें और एक-एक चम्मच चूर्ण खाना खाने के बाद दिन में 2 से 3 बार गुनगुने पानी के साथ सेवन करने से लाभ मिल सकता है मिर्च मसाला गरिष्ट भोजन न करें| संबंधित जानकारी के लिये दिये नंबर @ 7879751110. पर संपर्क करें
