बुल कोरेसी तो माँ के भूले...गीत-

भामरागढ़, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से गीता आदिवासी एक गीत सुना रही हैं:
बोलको होरेसी तो माँ के भूले-
आगा दया माँ सेबुल बेंगे-
दाव आहा माँ-
बुल कोरेसी तो माँ के भूले-
आगा दया माँ सेबुल बेंगे-
भुलेर देसे चोसी भेसे... (AR)

Posted on: Jul 12, 2020. Tags: GADCHIROLI GEETA ADIWASI MADIYA SONG MH SONG VICTIMS REGISTER

बरसात के दिनों में घर में पानी भर जाता है, रहने में दिक्कत होती है, आवास दिलवाने में मदद करें...

ग्राम+पंचायत-लतियार, ब्लॉक-जवा,जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से पिंटू आदिवासी बता रहे है कि वे बहुत गरीब है कई बार आवास के लिए सर्वे हुआ उसके बाद भी आवास नहीं आया है, बरसात के दिनों में पूरा घर में पानी भर जाता है उसमें रहने की दिक्कत होती है उनका कहना है कि गरीब आदमी को आवास मिलना चाहिए अपने पैसो से पक्का मकान नहीं बना सकते है | इसलिए कलेक्टर साहब से विनती करते है आवास में हमारा नाम जुड़ा जायें | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से निवेदन कर रहे है कि दिए गए नंबरों पर बात करके आवास दिलवाने में मदद करें : संपर्क@9696375239, कलेक्टर@9893775673. (170923) NM

Posted on: Jul 07, 2020. Tags: HOUSE PROBLEM PINTOO ADIWASI REWA MP SONG VICTIMS REGISTER

मेरा राशन कूपन मिला है, राशन नही मिल रहा है, बहुत दिक्कत हो रही है, कृपया मदद करें...

ग्राम-गिदोहा, ब्लाक-जावा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राजनाथ आदिवासी बता रहे है कि उनके राशन की कूपन मिला है लेकिन राशन नहीं मिला है कूपन का नंबर 368 है 15-04-2020 को जारी हुआ है चार बार राशन लेने गए थे नहीं मिला है बोल रहे है कि राशन नहीं आया है राशन की बहुत दिक्कत हो रही है वे इसलिए सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे है कि राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क@9981925556, C.E.O@9407803480, खाद्यान अधिकारी@7224893193. (170591) NM

Posted on: Jul 03, 2020. Tags: FOOD PROBLEM RAJNATHA ADIWASI REWA MP SONG VICTIMS REGISTER

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संदेश...

दिल्ली से राजेश पाठक अन्तराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को बधाई देते हुये संदेश दे रहे हैं योग का अर्थ ही है जोड़ना
यह विश्व ही परिवार हो-
सब के लिये सब प्यार हो-
आदर्श लक्ष्य महान हो-
माँ सरस्वती बरदान दे-
अयम निरा करोग की-
गढ़ना लघु चेतताम...
जब योग का अर्थ सबको जोड़ना है तो आज हम ये संकल्प करें कि योग को अपने जीवन में उतारें, ताकि हमारे अंदर जो उर्जा है उसे योग से बाहर निकालकर निरोग बने, योग हमें आत्मिक बल देता है| (AR)

Posted on: Jun 21, 2020. Tags: DELHI RAJESH PATHAK SONG VICTIMS REGISTER YOG DIWAS

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : इंसान जो भी ग्रहण करें, चाहे तन से हो या मन से हो,अच्छा हो वही योग है

रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाचार्य संतोष यादव जी से चर्चा कर रहे हैं, योग तो आदिकाल से है लेकिन अभी पूरे विश्व में इसे योग दिवस के रूप में मनाया जाता है, 6 साल से ये दिवस मनाया जा रहा है, योग को हम केवल स्वस्थ रहने के लिये सोचते हैं, योग का अर्थ है जोड़ यदि हम किसी काम को करने में मगन हो जाये तो वो भी योग है, हमारे जीवन को अच्छे से सुचारू रूप से चलाने के लिये योग का बहुत महत्व है, सभी अपना ध्यान रखे, योग करें और स्वच्छ रहें| इंसान जो भी ग्रहण करें, अच्छा करें, चाहे वो तन से हो या मन से वही योग है| (AR)

Posted on: Jun 21, 2020. Tags: CG HD GANDHI RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER YOG DIWAS

« View Newer Reports

View Older Reports »