हमारे गाँव में सीसी रोड की समस्या है, लोगों को आने जाने में बहुत समस्या होती है,

ग्राम पंचायत-मामडपाल, पुजारीपारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से धनेश्वरी कश्यप बता रहे हैं कि उनके गांव में सीसी रोड कि बहुत समस्या हैं डेढ़ किलों मीटर तक लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं, गाड़ी नहीं चल पाती हैं| इसके लियें उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत कियें हैं लेकिन अभी तक कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहें हैं| इसलिए वे साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें| संपर्क नंबर@7828067726, सीईओ@9406166884, सरपंच@9406405188, सचिव@9407664666.

Posted on: Jul 21, 2022. Tags: BASTAR CC ROAD CG DARBHA PROBLEM

सीसी रोड की समस्या है, लोगो को आने जाने में बहुत समस्या होती है...कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-लालागुडा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से चरकूराम मंडावी बता रहे हैं, उनके पारा में सीसी रोड नही बना है, बरसात के दिनो में बहुत कीचड़ हो जाता है, आने जाने में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है, इसके लिये सचिव सरपंच को बोले हैं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है| वे सीजीनेट के साथियों से मदद कि अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर सीसी रोड बनवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9779853066, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Jul 20, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CC ROAD CG LALAGUDA PROBLEM

IMPACT: हमारे गाँव में सीसी रोड कि बहुत दिक्कत थी सीजीनेट में शिकायत करने पर रोड बना है..

ग्राम-मुतानपाल,ब्लॉक-बास्तानार,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बलिराम कश्यप बता रहे है,कि उनके गाँव में सीसी रोड नहीं बना था लोगों को बारिश के मोसम में आने जाने के लिए बहुत परेशान होना पड़ता था इस समस्या को सरपंच वा सचिव को शिकायत किये थे पर कोई ध्यान नहीं दे रहे थे इसलिए साथी सीजीनेट के श्रोताओ से शिकायत करने पर चार महिना से रोड बनना चालू हो गया है,इसलिए वे साथी सीजीनेट के साथियों को धन्यवाद बता रहे है अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते है |संपर्क नंबर@7879843160.

Posted on: Jul 19, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CC ROAD CG MUTAAPAL PROBLEM

हमारे गाँव में सीसी रोड नहीं होने के करण आने जाने में दिक्कत होती हैं,कृपया मदद करे...

ग्राम-डोडरेपाल,ब्लॉक-दरभा,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सरपंच जी बता रहे हैं,की उनके गाँव में 70 घरो का बस्ती हैं,वहां के लोगों को सीसी रोड की समस्या हैं|6 महिना पहले ही सीसी के लिए वहां के ग्रामीण आवेदन किये हैं|आज तक कार्यवाही नहीं हुआ उस रस्ते से एक दिन में हजारो लोग गुजरते रहते हैं|और गाँव से किसी को बीमारी होने से हॉस्पिटल ले जाने में दिक्कत होती हैं|क्योकि उनके गाँव तक एम्बुलेंस नहीं जा पाती|अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते हैं|संपर्क नंबर@9301714816. कलेक्टर@8488956694. सीईओ@9406016762.

Posted on: Jul 10, 2022. Tags: BASTAR CG CC PROBLEM ROAD SARPANCH DARBHA

पटेलपारा वार्ड क्रमांक 12 में सीसी रोड नहीं बना है, कृपया मदद की अपील-

ग्राम पंचायत किलेपाल, पटेलपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मनीष कुमार मुचाकी बता रहे हैं पटेलपारा में सीसी रोड की बहुत समस्या है, बरसात के दिनों में कीचड़ हो जाता है| लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानीयों का सामना करना पड़ता है| इसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत में शिकायत किये थे लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबर पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| सरपंच@6268603669, सचिव@7587020974, संपर्क नंबर@78038 16368.

Posted on: Jul 07, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CC ROAD CG PROBLEM

« View Newer Reports

View Older Reports »