सुनो रे आदिवासी सुनो सगा समाज...गीत

ग्राम पंचायत-धुमाडांड, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छतीसगढ़) से बाबूलाल मरावी आदिवासी समाज का एक गीत सुना रहे हैं :
सुनो रे आदिवासी सुनो सगा समाज – हमू ला जीना हो गए है बेहाल – आदिवासी मूल निवासी हो गए है बेहाल – खेत नईआय, बारी नईआय, नईआय घर दुवार – जंगल लुट गए, झाड़ी लुट गए ,लुट गए सगा समाज – जड़ी छुट गए, बूटी छुट गए, छुट गए है इलाज...

Posted on: Feb 12, 2018. Tags: BABULAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Salesman was harassing. We got our ration after report on CGnet...

ग्राम-धुमाढाड कर्चोला पारा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल मरावी बता रहे है कि वे लोग 13-11-2017 को राशन लेने गए तो सेल्समेन बोला 75 लोगो का राशन कार्ड सत्यापित नहीं हुआ है 15 तारीख के बाद लेना फिर बोला आज ग्राम सभा ही नहीं दे पाउँगा 21 तारीख को आइये तो फिर बोला आज मुख्यमंत्री आ रहा है नहीं दे पाउँगा 22 तारीख को गए तो बोला आज मैं काम से व्यस्त हूँ फिर उन्होंने 22-11-2017 को सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से राशन मिल गया इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों को जिन्होंने अधिकारियों को फोन कर के दबाव डाला और उन अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की. बाबूलाल मरावी@7247071368.

Posted on: Dec 03, 2017. Tags: BABULAL MARAVI FOOD RATION CARD SONG VICTIMS REGISTER

हम लोग 5 दिनों से राशन लेने जा रहे है लेकिन सेल्समेन गुमराह कर रहा है और राशन नहीं दे रहा है...

ग्राम-धुमाढाड, तहसील-प्रतापपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल मरावी के साथ में राजपाल मरावी, शिवभरण मरावी, सुन्दर मरावी बता रहे है कि वे लोग राशन लेने सोसायटी गए थे लेकिन सेल्समैन राशन नहीं दे रहे है आज 5 दिन हो गया है लगातार जाते हुए. वे लोग अपना काम छोड़कर आते है पर सेल्समैन सिर्फ बेवकूफ बना रहा है इसलिए वे लोग सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियों से बात कर राशन दिलवाने में मदद करें : सेल्समेन@8959549870, सरपंच@7959459879, खाद्य अधिकारी@8435574237, कलेक्टर@9826443377. अधिक जानकारी के लिए बाबूलाल@9754079248.

Posted on: Nov 23, 2017. Tags: BABULAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

जागो-जागो रे गोंडवाना के वीर जवान अब तो जागो...गोंडवाना जागरूकता गीत -

ग्राम-धुमाडाड, पोस्ट-गोविंदपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल मरावी गोंडवाना जागृति गीत सुना रहें है:
जागो-जागो रे गोंडवाना के वीर जवान अब तो जागो-
कोल माइंस आवत है पावर प्लांट लगाते है-
जगल झाड़ी बचाना है जड़ी बूटी लगाना है-
कोदों कुटकी खाना है बीमारी से बचना है...

Posted on: Oct 28, 2017. Tags: BABULAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

सरगुजा के महा माई, दुनिया के सजाई जय हो कुदरगढ़ी माई...सरगुजिहा भक्ति गीत-

कर्चोलापारा ग्राम-धुमाडांड, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल मरावी सरगुजिहा भाषा में एक भक्ति गीत सुना रहे हैं :
सरगुजा के महा माई, दुनिया के सजाई जय हो कुदरगढ़ी माई –
जय मनाओ तोर दाई देवी जरिया माई – आगु-आगु बैगा चले पाछु ला संगवारी-
कभू ले आवत होही देवी दाई संगवारी-
लोटा मा पानी रखे पटेवा मा दूध – अचरा मा धरे रहो जला मोखिक फूल...

Posted on: Sep 14, 2017. Tags: BABULAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »