3 पीढ़ियों से रह रहे लोगो की भूमि पर गौशाला बनाने और सरकारी भूमि का व्यक्तिगत उपयोग कर रहे है अधिकार
ग्राम-रौचंद, भोरमदेव वनांचल, जिला-कबीरधाम, छत्तीसगढ़ से अमित साहू बता रहे हैं, गाँव में 3 पीढ़ियों से रह रहे लोगो को हटाकर लोक स्वराज अभियान के तहत गौठान बनाया जा रहा है और पंचायत के अधिकारी शाशकीय भूमि को काबिज कर व्यक्तिगत उपयोग कर रहे हैं| इस संबंध में शिकायत किया गया है लेकिन इस पर कोई कारवाही नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@9131547156. कलेक्टर@9425205788, सरपंच@8839753275, उप सरपंच@9685826223, पटवारी@7247596033. (187383)
Posted on: May 16, 2021. Tags: AMIT SAHU CG KABIRDHAM PROBLEM
जयति जय जय माँ सरस्वती...गीत-
प्रतापगढ़, उत्तरप्रदेश से अमित कुमार पटेल एक गीत सुना रहे हैं:
जयति जय जय माँ सरस्वती-
जयति वीणा धारिणी-
जयति पद्मा स्नेह माता-
जयति शुभ वरदायिनी-
जगत का कल्याण करो माँ-
तुम हो विघ्न विनाशिनी-
कमल आसन छोड़ दे माँ... (AR)
Posted on: Mar 10, 2021. Tags: AMIT KUMAR PATEL PRATAPGARH SONG UP
माँ मुझे छोटी सी गीता मंगा दे...भजन-
प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश से अमित कुमार पटेल एक गीत सुना रहे हैं| “माँ मुझे छोटी सी गीता मंगा दे” |
अपने संदेश रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|
Posted on: Mar 09, 2021. Tags: AMIT KUMAR PATEL PRATAPGARH SONG UP
हमारे इलाके में कई किसानो का टोकन कटा लेकिन धान बिक्री नहीं हुई, कृपया सरकार धान खरीदे...
भोरमदेव वनांचल, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू बता रहे हैं कि धान खरीदी केंद्र में 1 दिसंबर 2019 से 19 मार्च 2020 तक धान खरीदी हुई, जिसमे कई किसानो का धान खरीदी नहीं किया गया जिसके कारण वे कर्ज नहीं चुका पाये| मजबूरन वे बेचने ले गये धान को घर में वापस रख दिये| सरकार इस पर सरकार ध्यान नहीं दे रही हैं, सरकार ने वादा किया था कि किसानो की उपज खरीद कर उसे संपन्न बनायेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ, किसान एक तरफ लॉकडाउन के कारण परेशान है और ऊपर से कर्ज में डूबा है| इसलिये सरकार इसके लिये प्रयास करें और जिनका टोकन कटा है, उनका धान ख़रीदा जाये, वे बता रहे हैं कि उदाहरण के लिए राजा नवागांव, जुर्मानी जंगल और रवचन जैसे सोसाइटी में 19-20 फरवरी को जो टोकन कटे हैं उनकी धान खरीदी अब तक नहीं हुई है | (AR)
Posted on: Jun 24, 2020. Tags: AGRICULTURE AMIT SAHU CG KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER
पुणे : मेरे पति के मार्केटिंग का काम बंद हो गया है, राशन की समस्या हो रही है, मदद की अपील...
नलिनी अमित कांदले लोहगाँव राजीव गाँधी नगर लेन नम्बर 17 पुणे में अपने परिवार के साथी रहती है, बोल रही है कि 3 महीने से लॉकडाउन के कारण उनके पति का काम बंद हो गया है वे मार्केटिंग का काम करते थे वो बंद है घर में रह रहे है | जितना राशन उनके पास था उससे जैसे तैसे समय निकाला लेकीन अब खाने पीने की समस्या हो रही है और वे डायबीटीज के पेशेंट है, उनके पास पैसे नहीं होने के कारण दवाई भी नहीं खरीद पा रही है | इसलिए साथी के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि समबन्धित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@7769096972. (169216)
