तरी हरी नाना मोर नाना...पुन्नी गीत-

ग्राम-सतरागुडा, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रीना मंडावी पुन्नी गीत सुना रही हैं-
तरी हरी नाना मोर नाना-
मैया के करवा-
मैया के घर जाना-
मोर राम घर जाना-
मोर राम नही हैं आओ रे आओ-
अब सीता ला लंका से ले आओ-
मैया के करवा मै के घर जाना...

Posted on: Oct 20, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

प्रार्थना गीत- तेरी पनाह में हमें रखना...

ग्राम पंचायत सिलकझोडी ब्लाक बास्तानार जिला बस्तर राज्य छत्तीसगढ़ से राजू राम सोडी जी गीत सुना रहें हैं-
तेरी पनाह हमें, हमें रखना-
सीखे हम नेक राह पर चलना-
कपट करम चोरी बेईमानी-
और हिंसा से हमे बचाना-
नाली का बन जाऊ ना पानी-
निर्मल गंगा जल ही बनना-
अपनी निगाह में हमें रखना-
सीखें हम नेक राह पर चलना...

Posted on: Oct 20, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

ए री ए मैं कैसे घर जाऊं...गीत-

सेक्टर-C, राजनगर जिला-अनुपपूर (मध्यप्रदेश) से मारकंडे राग़ वाद्य्श्री सुना रहे हैं-

ए री ए मैं कैसे घर जाऊं-
घर जाऊं मितवा तुम्हरी दिन्ग्वा-
राह चलत मगरो के ठाड़ो ठगवा-
ए री ए मैं कैसे घर जाऊं-
ए री ए मैं कैसे घर जाऊं-
मन तडपत है उनके दरश को-
बहुत दिनन और बीत गए जुगवा...

Posted on: Oct 20, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

सिंदूर चढ़ाने से हर काम होता हैं...हनुमान भक्ति गीत-

जिला-शहडोल (मध्यप्रदेश) से पप्पू कुमार दाहिया हनुमान जी की भक्ति गीत सुना रहें हैं-
सिंदूर चढ़ाने से हर काम होता हैं-
हनुमान को खुश करना आसान होता हैं-
कर ले भजन दिल से हनुमान प्यारे का-
जिनको भरोसा हैं अजनी दुलारे का-
वो घर मन्दिर जहाँ उनका सम्मान होता हैं-
हनुमान को खुश करना आसान होता हैं...
सिंदूर चढ़ाने से हर काम होता हैं

Posted on: Oct 20, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

इस्राएल के राजा बहुतो पे राज करता...यीशु मसीह गीत-

ग्राम मडपाला ब्लाक दरभा जिला बस्तर राज्य छत्तीसगढ़ से रेशमा पुड्यामी यीशु मसीह गीत सुना रही हैं-
इस्राएल के राजा बहुतो पे राज करता-
सच्चा जीवन मार्ग हैं तू-
मनुष्य बन के स्वर्ग से धरा पर आया-
हमे नया जीवन देने को आये-
अब कि तारीक पे-
तेरा ही राज्य आये-
तेरी ही मर्जी धरा पर-
पूर्ण हो जाये...

Posted on: Oct 20, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »