15 साल से स्कूल नही बच्चों के भविष्य खतरे में अधिकारी सुनते नही...कृपया मदद करें

सुन्नममटका, पंचायत-सुन्नममट्टापल्ले, पोस्ट-सेद्दामट्टापल्ले, विकासखंड-चिंतुर , थाना-वरमचंद्रापुरम, जिला-ईस्ट गोदावरी (आँध्रप्रदेश) महेश्वर, सोडी लक्षमण, कलमु जोगा, मड़सा मिडमा, बता रहे हैं उनके गाँव में लगभग 15 साल से स्कूल नही है होने से बच्चे पढ़ नही पा रहे हैं, जिससे वे बहुत परेशान है| बच्चे अभी कहीं पढने के लिए नही जाते है| सभी बच्चे घर में ही रहते हैं, उन्होंने कई बार सम्बंधित अधिकारियों को शिकायत दिए लेकिन अब तक कोई सुनवाई नही हो रहा है| तो ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं, कि दिए गये नम्बरों पर बात कर नया स्कूल खुलवाने में मदद करें: संपर्क नम्बर@8332085729, मुख्यकार्य पालन अधिकारी(I.T.D.)@9440637742.

Posted on: May 20, 2019. Tags: ANDHRA PRADESH EASTGODAVRI KANHAIYALAL SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर: लिवर की मजबूती के लिए घरेलू उपचार...

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी रक्त लिवर की मजबूती के लिए घरेलू उपचार बता रहे हैं| नारयल का पानी 2 लीटर, जयफल- 30ग्राम, सौंप- 30 ग्राम, काली मिर्च- 30ग्राम, पीपली- 30 ग्राम, जावती- 30 ग्राम, मिश्री- 50 ग्राम| नारयल की पानी को गाढ़ा होने तक पकाये, सभी सामग्री को उसमे मिला करके चलाये,और अंत में मिश्री मिलाये और कांच के बर्तन में रख दे| आधा आधा चमच पाक दिन में २ बार खली पेट सेवन करे| परहेज- मिर्च, मसाला, तेल खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें,नशा न करे| मैदा,शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: May 20, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

15 साल से आंगनवाडी भवन नही अधिकारी सुनते नही कृपया मदद करें...मदद की अपील

सुन्नममटका, पंचायत-सुन्नममट्टापल्ले, पोस्ट-सेद्दामट्टापल्ले, विकासखंड-चिंतुर , थाना-वरमचंद्रापुरम, जिला-ईस्ट गोदावरी (आँध्रप्रदेश) से सोडी लक्ष्मण, कलमु जोगा, बता रहे हैं कि उनके गाँव में आंगनवाडी भवन लगभग 15 साल से नही है जिसके कारण उन्हें बच्चों के पढने-लिखने में बहुत दिक्कत होती है| वे अभी घास के झोपडी बनाकर आंगनवाडी संचालित कर रहे हैं | जबकि बरसात के दिनों में टपकने लगता है| बच्चे भवन नही होने के कारण स्कूल नही जाते| वे इसके शिकायत कई बार सम्बंधित अधिकारियों को दिए हैं| वे उन्हें गुमराह कर रहे हैं, तो ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं, कि दिए गये अधिकारियों के नम्बरों पर अधिक बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें|संपर्क नम्बर@8332085729, मुख्यकार्य पालन अधिकारी (I.T.D.)@9440637742.

Posted on: May 20, 2019. Tags: ANDHRA PRADESH CHINTUR EASTGODAVRI KANHAIYALAL SONG VICTIMS REGISTER

एदे होरी हो धूमा-धूमा करे घाम अकाबक छूटाथे परान हा...सरगुजिया गीत

ग्राम-देवरी, पोस्ट-चंदोरा, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) कैलाश सिंह पोया एक सरगुजा भाषा में गीत सुना रहा है:
एदे होरी हो धूमा-धूमा करे घाम-
अकाबक छूटाथे परान हा-
सुखी तो गये नदी ढोढी रे-
सुखी गये फुलवार नही मिलय कंचा पान्हर...

Posted on: May 20, 2019. Tags: CG KAILASHSINGH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

मज़ धार धार मे छोड़- गीत

ग्राम -तमनार, जिला-रायगढ़, (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक गीत सुना रहे है:
छोड़ न जाना साथी,
मज़े धार धार मे छोड़|
मै हु अनाड़ी नहीं आता तेरना,
हाथ पकड़ कर उस पार ले जाना|
छोड़ न जाना नहीं साथी,
मज़े धार धार मे छोड़|
सर के भरोसा पकड़ी मे हाथ,
चुडा न लेना अपना देकर हाथ|
छोड़ न जाना साथी, मज़े धार धार मै छोड़...

Posted on: May 19, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »