बांस का यह सुन्दर मनभावन घर सभी प्रकार से सुरक्षित वा सुसज्जित होता है...
ग्राम-मामिलगूडेम, पंचायत-मल्कानपल्ले, ब्लाक-नेपलपल्ले, जिला-कोटागुडम, (तेलंगाना) से लक्ष्मण बता रहे हैं, वे पहले छतीसगढ़ में स्थायी निवासी था| परन्तु खेती करने के वास्ते वे अभी तेलंगाना में रह रहे हैं | जहाँ अभी वे बांस के लकड़ी का घर बनाकर रह रहे हैं|लगभग अभी वहां 47 घर हैं जो छत्तीसगढ़ से गये हुए हैं| वे खेती करते हैं और दोनों फसल उगाते हैं| यह बांस वे जंगल से लाते हैं| जिसमे शासन के द्वारा रोक लगाया जाता है पर घर बनाने के लिए बात करते हैं, तो उन्हें छोड़ दिया जाता है| किसी प्रकार के परेशानी नही करते हैं| बांस का यह सुन्दर मनभावन घर सभी प्रकार से सुरक्षित वा सुसज्जित होता है|
Posted on: May 25, 2019. Tags: KOTAGUDAM LAKSHMAN NEPALPALLE SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER
बड़े या ताकतवर होने का घमंड नही करना चाहिए...कहानी
गुडगाँव, हरियाणा से सोनू गुप्ता कहानी सुना रहे हैं:
एक बार जिराफ, चिंटी बन्दर, मोनू हांथी, डम्पी चूहा था| एक बार वे सभी रात में वे जंगल गये | लम्बे गर्दन वाला जिराफ हांथी से बोला, क्यों बदे मिया देखो तुम्हारी सूढ कैसी लटकी रहती हैं तुम कोई काम के नही हो | इतना बड़े सूढ लेके तुम क्या करते क्या नही कौन जानता है, ये तुम्हारी सूढ कोई काम की नही है |हांथी बन्दर से कहा क्यों लम्बुदास देखो तुम्हारी पूंछ इतनी लम्बी हो गई है, इतनी लम्बी पूछ क्या कर पाओगे| तुम कुछ नही तोड सकते |मेरी गर्दन को देखो मै अपने गर्दन से कुछ तोड़ सकता हूँ, कही भी दौड़ सकता हूँ | तब जिराफ चूहा से कहा क्यों मिया तुम्हारी शक्ल तो देखो, तुम्हारी शक्ल कैसी दिख रही है, इतने छोटे हो अगर एक पैर भी आपके ऊपर पड़े तो कुचल दिए जाओगे, तो तुम किस काम के हो | मेरी गर्दन बहुत लंबा है हमें तो कोई मार भी नही पायेगा| तब उन्होंने देखा दूर से गुब्बारे उड़ते हुए दिखाई दिए| और कुछ शेर के झुण्ड आ रहे थे | शेरो के झुण्ड जिराफ के तरफ आ रहे थे, और सभी भाग गये, बन्दर पेड़ पर चढ़ गया| जिराफ भागने लगा लेकिन पेड़ों पर उसके गर्दन टकराने से वह घायल होकर गिर गया| तब हांथी को दया आ गया और पास जाकर जोर से चिल्लाया और शेर भाग गये| तब उसे अपने गलती का ऐहसास हुआ, माफ़ी माँगा, बन्दर उसमे दवाई लगाईं | इसलिए बड़े या ताकतवर होने का घमंड नही करना चाहिए |
Posted on: May 25, 2019. Tags: ) GUPTA HARIYANA SONG SONU VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : उदर(गैस सम्बंधित/पेट) का घरेलू उपचार...
प्रयाग बिहार मोती नगर रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्द्य एच. डी. गांधी उदर(गैस सम्बंधित/पेट) का घरेलू उपचार बता रहे हैं: अजमाइन- 100 ग्राम, निम्बू का रश 100 ग्राम, काला नमक- 50 ग्राम| अजमाइन को निम्बू में 7 बार डुबाये और सुखा दे| आखरी बार अजमाइन को काला नमक में मिलाये और सुरक्षित रख ले| एक एक चमच चूर्ण दिन में 2 बार खाना खाने के बाद सेवन करे, इसे लाभ होता है| परहेज- मिर्च, मशाला, तेल, खटाई, तथा गरिष्ट भोजन न करें, नशा न करें | मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे वैद्द्य एच.डी. गाँधी@9111061399.
Posted on: May 25, 2019. Tags: CG GANDHI H.D. HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर :गर्मी से बचने का घरेलू उपचार...
प्रयाग बिहार मोती नगर रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्द्य एच. डी. गांधी गर्मी से बचने का घरेलू उपचार बता रहे हैं: तीखुर बंधा हुआ- 2 चमच, मिश्री- 4 चमच, पानी- 1 गिलास, पुदीन हरा की पति- 1 चमच, दाल चीनी- 1 चमच| इन सबको पीस कर चूरन बना ले, और एक गिलास पानी में सरबत बन ले| इसको पीने से गर्मी में आराम लगता है| परहेज- लाल मिर्च, तेल, खटाई, तथा गरिष्ट भोजन न करें, नशा न करें | मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें |अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे वैद्द्य एच.डी. गाँधी@9111061399
Posted on: May 25, 2019. Tags: CG GANDHI H.D. HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : मुंह में होने वाले छाले का घरेलू उपचार..
प्रयाग बिहार मोती नगर रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्द्य एच. डी. गांधी मुंह में होने वाले छाले का घरेलू उपचार बता रहे हैं: गेंदा के पीले फूल की 7-8 पतियों मुंह में रख कर दिन में दो तीन बार 5 मिनट तक चबाये| पेट को साफ़ रखे| चार पांच दिन इसका प्रयोग करे| 3 दिन तक 1 कप दूध में कैस्ट्रॉल का तेल मिला कर सुबह शाम पीये| परहेज- लाल मिर्च, तेल, खटाई, तथा गरिष्ट भोजन न करें, नशा न करें | मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें | हल्का भोजन का प्रयोग करे | अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे वैद्द्य एच.डी. गाँधी@9111061399
