जीवन कर डोंगा मोर हिले डुले ला नदी किनारे...गीत-
जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संध्या कुल्को एक गीत सुना रही हैं :
तोर बिना प्रभु, मोर जीवन प्रभु सुनसान आय-
दया करो प्रभु कृपा करो-
जीवन कर डोंगा मोर हिले डुले ला नदी किनारे-
ओइच मन डोंगा मोर, ओइच मन हारा मोर-
ईशु ही के मशीह के-
कैसे चले जाबो माई स्वर्ग राज-
केते या दूर दिखे ला...
Posted on: May 30, 2019. Tags: BALRAMPUR CG SANDHYA KULKO SONG VICTIMS REGISTER
नल खराब होने से पर्याप्त पानी नहीं निकलता है, आवेदन करने पर कोई ध्यान नही देते...मदद की अपील-
आवास पारा, ग्राम पंचायत-पुटपुटा, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से प्रेम सिंह और संत कुमार बता रहे हैं| उनके गांव के वार्ड क्रमांक 6 में पानी की समस्या है| गांव में जो नल लगा है| उससे पानी नहीं निकलता है| एक महीने से ये समस्या बनी है| नल को सुधार करने के लिये उन्होंने पंचायत में आवेदन दिया है| लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं| वे नदी से पानी लाते है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर नल बनवले में मदद करें : PHE@6263593304. संपर्क नंबर@8827984021.
Posted on: May 30, 2019. Tags: CG KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER WATER
केला लईयो दादो, नोनीया नोनी दादा वाडा...गोंडी गीत-
ग्राम-राजीव नगर, पंचायत-उत्सादा, विकासखण्ड-गुरगुमपात, जिला-भाद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से रश्मी अपने साथी के साथ एक गोंडी गीत सुना रही हैं :
केला लईयो दादो, नोनीया नोनी दादा वाडा-
नोनी गोंडियो वेला, गलिया गोंडिया वेला गलियो यायो-
केला लईयो दादो, नोनीया नोनी दादा वाडा-
नोनी गोंडियो वेला, गलिया गोंडिया वेला गलियो यायो...
Posted on: May 30, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDAM KANHAIYALAL KEWAT SONG TELANGANA
गांव में स्कूल नहीं होने से बच्चो को 20 किलोमीटर दूर दूसरे जगह पढ़ने जाना होता है...मदद की अपील-
ग्राम-राजीव नगर, पंचायत-उत्सादा, विकासखण्ड-गुरगुमपात, जिला-भाद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से वेको गंगत, मडईसवा, मडी दुंगया, मडावी दीमरत, मडकंदेया बता रहे हैं| उनके गांव में स्कूल नहीं है| बच्चे पढ़ने के लिये लगभग 20 किलोमीटर दूसरे जगह जाते हैं| जिससे उन्हें दिक्कत होती है| गांव में स्कूल बनाने के लिये उन्होंने संबंधित अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर गांव में स्कूल बनवाने में मदद करें : सरपंच@9502075648, CEO@9705161754, कलेक्टर@9440366555. संपर्क नंबर@9441769037.
Posted on: May 30, 2019. Tags: KANHAIYALAL KEWAT KBHADRADI KOTHAGUDAM PROBLEM SCHOOL SONG VICTIMS REGISTER
जीवन हमार सूना-सूना, सूना-सूना ईशु बिना रे...गीत-
जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संध्या कुल्को अपने बहन के साथ एक गीत सुना रही हैं :
जीवन हमार सूना-सूना, सूना-सूना ईशु बिना रे-
ईशु दिना मै कैसे मै जियाबू रहा हूँ-
मस बिना रे-
कैसे जियाबू मोय, कैसे रहाबू मोय-
ईशु बिना जीवन डाहर भूले जाऊं न-
मसीह बिना जीवन डाहर भटक जाऊं न...
