हम कुआ का गंदा पानी उपयोग करते हैं, सफाई के लिये आवेदन करने पर कोई सुनवाई नहीं होती...कृपया मदद करें-
ग्राम-नागाडबरा, पंचायत-माटपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से शत्रुघन बता रहा है| कि उनके गाँव में 2 महीने से पानी की समस्या है| हैंडपंप से पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती, इसलिये उन्हें कुआ का गंदा पानी उपयोग करना पड़ता है| उन्होंने कई बार गांव के सरपंच के पास कुआ की सफाई करने के लिये आवेदन दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिए गये नंबरो पर बात कर कुआ की सफाई कराने में मदद करें| जिससे लोगो को साफ़ पानी मिल सके | सरपंच@9174450972. संपर्क नंबर@7470912077.
Posted on: May 31, 2019. Tags: CG KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI PANDARIYA PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER WATER
गांव में आंगनवाड़ी नहीं है, बच्चो को पढ़ाने में दिक्कत होती है, आंगनवाड़ी बनवाने में मदद करें-
ग्राम-मामेलावाई, पंचायत-वेंकटा पुरम, विकासखण्ड-आशा पुरम, जिला-भाद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से कर्सा संनैया बता रहें हैं | उनके गांव में आंगनवाड़ी नहीं है, बच्चो को पढ़ाने में दिक्कत होती है| इसके लिये उन्होंने गांव में सरपंच सचिव के पास आवेदन किया| लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओ से निवेदन कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर गांव में आंगनवाड़ी बनवाने में मदद करें| संपर्क नंबर@7661941628. CEO@9705161754, शिक्षा विभाग@9704034277, कलेक्टर@9440366555.
Posted on: May 31, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDAM KANHAIYALAL KEWAT PROBLEM SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : अतिसार या दस्त नाशक चूर्ण बनाने का घरेलू तरीका-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी अतिसार या दस्त नाशक चूर्ण बनाने का घरेलू तरीका बता रहे हैं| घी में भुनी बाल हरण 100 ग्राम, जीरा भुना हुआ 100 ग्राम, सूखा अवाला 100 ग्राम, काला नमक 50 ग्राम, बेल का गूदा 200 ग्राम, खाने का सोडा 50 ग्राम, इसबगोल की भूसी 100 ग्राम लें| सभी को साफ कर चूर्ण बना लें, और सुरक्षित रख लें| एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में दो से तीन बार मठा से सेवन करें| लाभ हो सकता है| दाल-चावल की खिचड़ी नमक डालकर सेवन करें| हल्का भोजन करें| तरल पेय पदार्थ का सेवन करें| गर्म पानी का सेवन करें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: May 31, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
गरीबी नई भागय गा...गीत-
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया एक गीत सुना रहे हैं :
हाय रे हाय गरीबी, नई भागे गा-
भाजपा कांग्रेश राज नई भागे रे-
150 दिन रोजगार गारंटी दुनिया में खोले-
साल भर में पैसा देहे, नई गरीबी भागत है गा-
लिखा पढ़ी दस्तखत करथे, ओमे पैसा लूटे-
हाय रे ओमा पैसा लूटे-
गरीब मन कर कहां कौन निर्णय ला करे, गरीबी नई भागय गा...
Posted on: May 31, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
हमारे गांव में पानी की समस्या है, बोरिंग से पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती...कृपया मदद करें-
ग्राम-नागाडबरा, पंचायत-माटपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से दसरी बाई बता रही हैं| उनके गांव में पानी की समस्या है| गांव में जो बोरिंग है| उससे पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती| नदी भी सूख चुके हैं| गर्मी का दिन है और शादी का समय है| लोगो पानी के लिये दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर गाँव में पानी की समस्या को हल कराने में मदद करें : PHE@6261593304, सरपंच@9174450972. संपर्क नंबर@7470912077.
