मेरा विचार है कि दोनों पक्षों को मिलकर बात करने से रास्ता निकल सकता है (गोंडी में)

जिला-नारायणपुर छत्तीसगढ़ से सनोती कावडे अपने विचार बता रही है कि बस्तर में जो हिंसा चल रही है उसको कैसे ख़तम किया जाए तो उनका कहना है कि दोनों पक्षों को मिलकर बात करना चाहिए | संपर्क नम्बर@7648044020.

Posted on: Aug 23, 2020. Tags: PEACE SURVEY GONDI 3

मेरे अनुसार युवाओ और माताएं बहने और कर्मचारी अधिकारी और मावादियो को मिलकर बात करना चाहिए

जिला-अनुपपुर मध्यप्रदेश से बाबूलाल नेटी अपने विचार बता रहे है कि हिंसा को कैसे समाप्त किया जाए | उनका कहना है कि जब तक देश में नौकरशाही राज रहेगा तब तक अशांति ही रहेगी | हिंसा को ख़तम करने के लिए बच्चे माताएं बहनों को मिलकर एक मंच में खड़ा होकर किसी के साथ अन्याय न हो और उसमे युवाओ को अधिकारी कर्मचारियों को और मावादियो को एक मंच में आकर बात करना होगा तब ही हिंसा ख़तम हो सकती है ऐसा उनका विचार है | सम्पर्कं@8103481510.

Posted on: Aug 23, 2020. Tags: PEACE SURVEY HINDI SONG VICTIMS REGISTER

मेरे अनुसार परिस्थिति को देखकर दोनों पक्षों से बात करके समाधान निकाला जा सकता है...

ग्राम-गुमियापाल (बैलाडीला ) जिला-दंतेवाडा छत्तीसगढ़ से रमेश कुंजाम गोंडी भाषा में बता रहे हैं कि उनके गाँव में बीस साल से हिंसा हो रही हैं इसमें कई ग्रामीण पुलिस के हाथ में मारे गए है और कई ग्रामीण नक्सली के हाथ में भी मारे गए हैं | इस परिस्थिति को सभी लोग मिलकर समाधान की रास्ता खोजना होगा वैसे ही हत्याचार होते रहेगी तो आदिवासियों की जनसँख्या कम होते जाएगी ना हमें पुलिस की सहयोग चाहिए ना हमें नक्सली की सहयोग चाहिए, हम कई सालों से खेती बाड़ी पर निर्भर रह रहे है,और हमारे परम्परा से ही हमें चलने दो | इस प्रकार जानकारी देते हुए रमेश कुंजाम बता रहे हैं |

Posted on: Aug 23, 2020. Tags: PEACE SURVEY GONDI 1 SONG VICTIMS REGISTER

बस्तर में हिंसा का समाधान दोनों पक्षों को एक मंच में बैठकर विचार-विमर्श करे, तभी संभव हो सकता है...

जिला -राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़ )से डोमेश्वरी यादव संदेश बता रही है कि आज के समय में बस्तर बुल्टू रेडियो के माध्यम से पहल की गई बस्तर मांगे हिंसा से आजादी जिस प्रकार से दो भागो में बांटा गया हैं, राजनीति और दूसरा आम नागरिक के बीच पिछले 40 वर्षो से हो रही युध्द इस युध्द का समझ यह बनता है कि कही ना कही एक पक्ष में लालसा की भावना बनी थी| जो इस समय यह युध्द विकराल रूप ले लिया है, अगर इसी तरह से चलता रहा तो और भी खतनाक साबित हो सकता | अपनी राय के अनुसार बस्तर बुल्टू रेडियो के माध्यम से इन दोनों पक्षों से एक मंच पर शन्ति बैठक कर के इस युध्द का समाधान निकलना चाहिए| तब जाकर इस युध्द में विराम सम्भव हो सकती है, मै चाहूंगी इस पहल में अधिक से अधिक जुडकर अपनी-अपनी विचार या राय जरुर रखे |

Posted on: Aug 23, 2020. Tags: PEACE SURVEY HINDI 3 SONG VICTIMS REGISTER

बस्तर में हिंसा का समाधान दोनों पक्षों से बातचीत करके हो सकता है, हिंसा स्थाई समाधान नहीं...

जगदलपुर छत्तीसगढ़ से जयेश ओसवाल बता रहे है कि कई सालो से जगदलपुर में रहते है तो वे जब भी वे बाहर जाते है तो उनको हमेशा एक बात याद दिलाई जाती है कि बस्तर तो नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्र है और उस समस्या को कैसे हल किया जा सकता है ? तो उनका कहना है कि हिंसा को दोनों पक्षों से बातचीत करके हल हो सकती है उसके लिए आम जनता, पुलिस और नक्सली इन तीनो से बातचीत करना चाहिए | हिंसा और प्रतिहिंसा एक क्षणिक समाधान हो सकता है दीर्घकालिक समाधान के लिए बातचीत करना ज़रूरी होगा | संपर्क नम्बर@7771846338.

Posted on: Aug 21, 2020. Tags: PEACE SURVEY HINDI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »