घर घर शौचालय बनेगा कहते हैं पर मुझ बुजुर्ग को अब भी शौच के लिए जंगल जाना पड़ता है...

ग्राम पंचायत-प्रेमनगर, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से शिवकुमार बता रहे हैं कि उनके घर में अभी तक शौचालय नही बना है, वे जंगल जाकर शौच करते हैं, उन्होने इसके लिए सरपंच के पास अपनी बात को रखा था, लेकिन इस पर कोई कारवाही नही हुई, स्वच्छता अभियान के तहत घर-घर शौचालय बनाने की योजना है लेकिन अभी तक उनके घर में शौचालय नही, इसलिए सीजीनेट के सांथियो से अपील करा रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करें : सचिव@4754531649, कलेक्टर@9425253580.
सम्पर्क नंबर@9669654706.

Posted on: Jul 18, 2018. Tags: SHIV KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

गाँव के आंगनवाडी में हैण्डपम्प जब से लगा तब से लाल पानी निकलता है, कोई सुनते नहीं...

ग्राम पंचायत-सोंनपुर, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिवकुमार जयसवाल (उपसरपंच) बता रहे हैं कि उनके गाँव के आंगनवाडी में हैण्डपम्प जब से लगा तब से लाल पानी निकलता है अभी प्रायमरी स्कूल से पानी पीते है उसमे भी बहुत कम पानी निकलता है उसके लिए उन्होंने P.H.E.विभाग में आवेदन दिया था तो बोलते है की दूसरा हैण्डपम्प लगेगा | लेकिन आज तक कोई दूसरा हैण्डपम्प नहीं लगाया | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर दूसरा हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें: P.H.E.@8120171919, शिवकुमार जयसवाल@9617884932.

Posted on: Jul 17, 2018. Tags: HANDPUMP HINDI SHIVKUMAR JAISWAL SONG VICTIMS REGISTER

मूक बधिर लडकी को 2 साल से विकलांग पेंशन के लिए घुमा रहे, कृपया बात कर मदद करें...

ग्राम-पीरोढोला धेवाधाड़ प्रखंड-जरिडीह, जिला-बोकारो (झारखण्ड) से शिवनारायण के साथ में कल्पना कुमारी नाम की एक लडकी है जो न तो बोल पाती है और न ही सुन पाती है इशारों में बात करती है | समाज कल्याण विभाग द्वारा उनको पेंशन मिल रहा था फिर अचानक से बंद हो गया लगभग 2 साल से जिला और प्रखंड के चक्कर लगा रही है बोलते है कि पेंशन भेज दिया गया है मिलेगा-मिलेगा बोलते है | लेकिन अभी तक नहीं मिला. सीजीनेट सुनने वाले साथी कृपया अधिकारियों से बात कर मदद करें: D.D.C@8969744019, बाल विकास परियोजना पदअधिकारी @9955921560. शिवनारायण@9939727689.

Posted on: Jul 15, 2018. Tags: PENSION SHIVNARYAN SONG VICTIMS REGISTER

हम लोगों ने मनरेगा के तहत 3 महीने पहले काम किया, उसका मजदूरी भुगतान नहीं मिला...

ग्राम-गोरगी, पोस्ट-जुझावल, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मरातूराम और शिवकुमारी बता रहे है कि मनरेगा के तहत सरपंच सचिव के द्वारा काम करवाया गया था उसमे गाँव के बहुत से लोगो ने तीन महीने से भी ज्यादा पहले तक काम किये थे लेकिन उसका मजदूरी भुगतान आज तक नहीं मिला है उसके लिए उन्होंने सरपंच सचिव से शिकायत किये थे पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहां | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर मदद करें: सरपंच श्यामलाल@9111234251, सचिव @7697733755, सीईओ@9977407788. बसंती आयाम@7909496401.

Posted on: Jul 15, 2018. Tags: MARATURAM NREGA SHIVKUMARI SONG VICTIMS REGISTER

मेहनत करइया हमन एकर लईका रे...छत्तीसगढ़ी गीत

ग्राम-दमकसा, तहसील-दुर्गकोंडल, जिला-कांकेर (उत्तर बस्तर ), छत्तीसगढ़ से शिवलाल उसेंडी छत्तीसगढ़ी भाषा में एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
हमार छत्तीसगढ़िया भइया सबला बढ़िया रे-
मेहनत करइया हमन एकर लईका रे-
स्वर्ग बराबर भइया ईहां के माटी रे-
ये माटी माँ हवे भइया हीरा-सोना-चांदी रे-
महानदी-अरपा पैरी-शिवनाथ नदिया रे-
इन्द्रावती छत्तीसगढ़ दाई क धोथे पइयां रे-
अरे इहाँ नाचौ कर्मा,संघी, रेला, सुवा रे-
बस्तर भूइयां छत्तीसगढ़ के लागों पइयां रे...

Posted on: Jul 15, 2018. Tags: SONG Shivlal Usendi VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »