स्वास्थ्य स्वर : साइटिका बीमारी का घरेलू उपचार-
ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा साइटिका बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| सुरंजन सीरी, अस्वगंधा, सौफ सभी को 30-30 ग्राम लें| सोठ, काला जीरा, सनाय, पुदीना 10-10 ग्राम और काली मिर्च 5 ग्राम लेकर सभी को कूट पीसकर छानकर रख ले| उसके बाद 30 छोटी-छोटी पुड़िया बना लें| एक-एक पुड़िया चूर्ण सुबह-शाम दूध के साथ सेवन करें| 40 दिनों तक सेवन करने से लाभ हो सकता है| गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें| अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.
Posted on: Apr 15, 2019. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : तपेदिक या टीबी बीमारी का घरेलू उपचार-
ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा तपेदिक या टीबी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| गिलोय के जड़ का पाउडर और रुद्रवंती का पाउडर दोनों को बराबर मात्रा में लें| उसके बाद 10 से 15 तोला सेवन करें| इससे तपेदिक बीमारी में आराम हो सकता है| संबंधित जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.
Posted on: Apr 10, 2019. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER
बात छोटी है सर को हिला दीजिये...भजन गीत-
शिवानी, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से कामता प्रसाद शर्मा एक भजन गीत सुना रहे हैं :
बात छोटी है सर को हिला दीजिये-
पाँव अपने प्रभु जी धुला दीजिये-
हम हैं अनपढ़ कोई भूल हो ही गई-
आप मालिक हैं सब कुछ भुला दीजिये-
बात छोटी है सर को हिला दीजिये...
Posted on: Apr 09, 2019. Tags: BILASPUR CG KAMATA PRASAD SHARMA MARWAHI SONG VICTIMS REGISTER
दो गज कफन का कपड़ा, तेरा लिबाज होगा...गीत-
शिवानी, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से कामता प्रसाद शर्मा एक भजन गीत सुना रहे हैं :
जायेगा जब यहां से कुछ भी न पास होगा-
दो गज कफन का कपड़ा, तेरा लिबाज होगा-
रह जायेंगें तड़पते परिवार वाले तेरे-
यमदूत ले पकड़ के डालेंगे तेरे फेरे-
पीटेगा अपना छाती पुनवा निराष होगा-
दो गज कफन का कपड़ा, तेरा लिबाज होगा...
Posted on: Apr 09, 2019. Tags: BILASPUR CG KAMATA PRASAD SHARMA MARWAHI SONG VICTIMS REGISTER
मचल-मचल के खेलो रे भवानी, नौ दिन तोरे आय हो माँ...गीत-
शिवनी, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से कामता प्रसाद शर्मा एक जस गीत सुना रहे हैं :
मचल-मचल के खेलो रे भवानी-
नौ दिन तोरे आय हो माँ-
अरे मैहार से हम चुनरी मगाय मईया-
चुनरी ओढ़ के खेलो रे भवानी-
नौ दिन तोरे आय हो माँ-
माली के घर से हार मगाय...
