तोलो गाडा गाडा जोहार बलम...छत्तीसगढ़ी गीत-

खैरागढ़, जिला-राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से जाया मुंडे एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रही हैं:
चूड़ी लेवा दे किमना लेवा दे-
बिंदिया लेवा दे बिछिया लेवा दे-
लेवा दे पहरी के मऊ झनकार-
तोलो गाडा गाडा जोहार बलम-
तोला गाडा गाडा जोहार-
कहते मोला चला जाबो घुमेला-
लागे है राजिम में पुन के मेला... (AR)

Posted on: Jul 12, 2020. Tags: CG JAYA MUDE RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER

सावन के महिना में भक्ति भाव और त्यौहार के बारे में जानकारी दे रही है...

जाया मुंडा ग्राम खैरागढ़ जिला राजनांदगाँव छत्तीसगढ़ से सावन के महिना में शिवजी के पूजा करते है और श्रद्धा आराधना जो भक्ति अपने मन के शांति के लिये जो कुछ मन्नत रहता है उसी के लिये उपवास रहे जातें है बारिश के समय में मौसम बदल जाते है भी हरे भरे रहते है सावन के माह में बहुत सारे त्यौहार आएंगे जैसे पंद्रह दिन बाद भोजली बोने शुर कर देंगे अपने-अपने घर में और साथ में हरेली का त्यौहार मनाया जाता है उन सभी त्योहारों के बारे में बता रही है|

Posted on: Jul 10, 2020. Tags: JAYA MUNDA RAJNANDGAON CG SAWAN STORY SONG VICTIMS REGISTER

इधर भी लड़की उधर भी लड़की...गीत-

राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से विरेन्द्र गंधर्व गीत के माध्यम से संदेश दे रहे हैं:
इधर भी लड़की उधर भी लड़की-
देख तमासा लड़की का-
सारी दुनिया हुई है पागल-
देख तमासा लड़की का-
क्या कार्यालय क्या विद्यालय-
जिस्म सजा है लड़की का-
साहब बाबू चपरासी पर-
छाया नशा है लड़की का... (AR)

Posted on: Jul 10, 2020. Tags: CG RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHARAV

हम लोंगो ने सिस्टी संस्था के तरफ से कोरोना संक्रमिक से बचने का प्रयास किया था,सफल हुआ...

ग्राम-दक्कोटोला, पोस्ट-चिल्लहटी तहसील-अम्बागढ़ चौंकी जिला-राजनंदगांव (छत्तीसगढ़) से जयदेव मुहूरले हमारे सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं को बता रहे हैं कि सिस्टी संस्था परियोजना कार्यालय के दक्कोटोला के माध्यम से वनाँचल आदिवासी छेत्र के 10 गाँव में आजीविका को लेकर पिछले वर्ष सरकार द्वारा किये गये डबरी तालाब निर्माण कार्य में जो मिट्टी के मेढ़ बनाई गयी है उसमे इन्होने झिमी कंद और कोचई कंद को ग्राम सभा के माध्यम से बुआई करवाई जो उसकी अच्छी फसल आई अभी लॉकडाउन के समय पर लोग उसी के सब्जी बनाकर खाए और वहाँ के लोगों को जंगल कि सब्जियाँ लाकर बनाने कि प्रक्रिया और उसकी पहचान करवाए सिससे उस गाँव के लोग भीड़-भाड़ से पूरी तरह से सुरक्षित रहें और बाजार से किसी प्रकार कि खरीदी नहीं किये आज ये सब संक्रमक से बहुत दूर हैं ये एक संस्था कि बहुत बड़ी उपलब्धि है कोरोना से बचने के लिए और उनके व्यव से बचाने के लिए जो खाद्य समाग्रियों का सब्जी के तौर पे बेहतरीन प्रयास किये जो सफल हुआ: सम्पर्क नंबर @ 6263816415 (169444) CS

Posted on: Jul 09, 2020. Tags: JAYDEV MUHURLE MAMBAGAH CHOUKI RAJNANDGAON CG SONG STORY VICTIMS REGISTER

दर्शनीय स्थल ओटेबाँदा गाँव पर जानकारी...

ग्राम-दक्को टोला, पोस्ट-चिलहटी, तहसील-अम्बागढ़ चौकी, जिला-राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से जयदेव मोरले अम्बागढ़ चौकी के बारे में जानकारी दे रहे हैं, अम्बागढ़ चौकी एक समय राजाओं का गढ़ हुआ करता था, वहां पर देवी देवताओं का वास है, वहां पर ओटेबाँदा नाम का एक गाँव है जो महाराष्ट्र सीमा पर है, वह स्थल एक दर्शनीय स्थान है जहाँ मंदिर बने हैं और बुजुर्गो के बताये अनुसार वहां की कुछ कहानी है, लोग वहां दर्शन करने और अपनी मन्नत मंगाते हैं| संपर्क नंबर@6263816415 (AR)

Posted on: Jul 09, 2020. Tags: CG JAYDEV MORALE RAJNANDGAON SONG STORY VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »