स्वास्थ्य स्वर : कब्ज का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी कब्ज का घरेलू उपचार बता रहे हैं| अमलतास जिसे झगडुवा और धनबहार के नाम से भी जाना जाता है| इनके फूलो को लेकर एक कांच के बर्तन में परत बनाकर रखें, पहले फूल फिर शक्कर रखें, इस तरह के कई परत बनाकर रखें| जब दोनों मिक्स हो जाये तब एक चम्मच चासनी और गुलकंद का सेवन करें, भोजन के बाद दिन में दो बार सेवन करना है| लाभ हो सकता है| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें: एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Mar 11, 2021. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR
बकरी को शेर खा गई...चुटकुला-
रायपुर (छत्तीसगढ़) से अनमोल कुमार चंद्राकर एक चुटकुला सुना रहे हैं:
कागज से लिखी एक गजल बकरी चबा गई
चर्चा पूरी शहर में है की बकरी को शेर खा गई...(AR)
Posted on: Mar 09, 2021. Tags: ANMOL KUMAR CG CHANDRAKAR CHUTKULA RAIPUR
अमीर लड़के की कहानी...
नया रायपुर (छत्तीसगढ़) से अनमोल कुमार चन्द्राकर एक कहानी सुना रहे हैं:
गांव में एक लड़का था वह बहुत अमीर था, वह घूमता फिरता रहता था| उसका नाम रवि था एक दिन आधी रात को उसे सोना और चाँदी मिला| घर आकर उसके पत्नी को बताया, उसकी पत्नी बहुत खुश हुयी, एक दिन वे लोग घूमने चले गये जाते-जाते एक व्यक्ति मिला उनके पास कुछ नही था रवि ने उनकी मदद की |
Posted on: Mar 09, 2021. Tags: ANMOL RAIPUR CG STORY KUMAR
स्वास्थ्य स्वर : दाद खाज खुजली का घरेलू उपचार...
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी दाद खाज खुजली का घरेलू उपचार बता रहे हैं| सहजन या मुनगा की जड़ 50 ग्राम, सरसों का तेल 300 ग्राम लें| सहजन के जड़ के छोटे टुकड़े कर तेल में पकायें, जब यह जल जाये तो उसे ठण्डा कर छान लें और सुरक्षित रख लें, अब दाद खाज खुजली वाले स्थान पर दिन में 3 बार रुई के फाहे से लगायें| लाभ मिल सकता है| अधिक जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नंबर@7879751110. (AR)
Posted on: Mar 09, 2021. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR
कहानी : हमें पैसे व्यर्थ खर्च नहीं करना चाहिये...
नया रायपुर, छत्तीसगढ़ से अनमोल कुमार चंद्राकर एक कहानी सुना रहे हैं, कहानी सुनने के लिये प्ले बटन पर क्लिक करें| अपने संदेश रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|
