गाँव में पानी की समस्या है, आज तक निराकरण नहीं हुआ...
ग्राम-रायगुंदी, उपर पारा, पंचायत-सतसपुर, ब्लाक-लोहंडीगुड़ा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से चितराम मंडावी बता रहे हैं कि पारा में 26 घर है, वहां पर पीने की पानी की समस्या है, लोग गड्ढा, नाला का पानी पीते हैं जिससे बीमार पड़ जाते हैं, पानी लेने के लिये 1 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, कभी कभी पहाड़ से नीचे उतरना पड़ता है, गाँव के निवासी आवेदन करते हैं लेकिन आज तक कोई निराकरण नहीं हुआ है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि गाँव के पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सरपंच@9406481589, PHE@8871541769. संपर्क नंबर@9406137985. (172000) (AR)
Posted on: Oct 10, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM CG CHITRAM MANDAVI GUHAR LOHANDIGUDA WATER
सड़क नहीं बना है, आने जाने में दिक्कत होती है, वाहन नहीं जा पाते... (हल्बी में)
कोटवार पारा, कोटमसर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बोती नाग, लक्ष्मी, भानमती, शांति बता रही हैं गाँव में रोड की समस्या है, मुख्य मार्ग से गाँव की दूरी 7 किलोमीटर है, रोड नहीं होने से आने जाने में दिक्कत होती है वाहन नहीं जा पाते हैं, बच्चो को स्कूल जाने में दिक्कत होती है, चिकित्सा वाहन गाँव तक नहीं पहुंच पाते हैं, कीचड़ होता है, वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रही हैं कि गाँव में सड़क बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9406433075. (172022) (AR)
Posted on: Oct 10, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM BHANMATI CG DARBHA GUHAR ROAD
हमारे पारे में पानी की समस्या है, नाले का पानी पीते है, आवेदन देते-देते थक गया हूँ...
गान्जो पारा, ग्राम-बड़े किलेपाल-3 ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से विजय बता रहे है कि उनके उनके में पानी की बहुत समस्या है पारे के सब लोग नाले का पानी पीते है उनके पारे में 30-40 घर की बस्ती है बोर खनन के लिए 5-6 साल से कलेक्टर ऑफिस तहसील ऑफिस में आवेदन देते-देते थक गए है पंचायत में सरपंच सचिव को भी बोला फिर भी कोई ध्यान नहीं देते है | पानी की समस्या हो रही है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके बोर खनन करवाने में मदद करें : अधिकारी का नम्बरों@9407972439, सचिव का नम्बर@9424169681, CEO@9406016762, संपर्क नम्बर@9165704261.
Posted on: Oct 10, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG GUHAR VIJAY WATER
स्कूल का बाउंड्रीवाल बनवाने के लिये आवेदन देते हैं, सुनवाई नहीं होती है...
ग्राम पंचायत-करेकोट, ब्लाक-लोहंडीगुड़ा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से महेश नाग बता रहे हैं, उनके पंचायत के किसी स्कूल में बाउंड्रीवाल नहीं बना है, जिसके कारण दिक्कत होती हैं, बाउंड्रीवाल के लिये उन्होंने आवेदन दिया है लेकिन इस पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है पंचायत में 5 स्कूल है| वे सीजीनेट साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर बाउंड्रीवाल बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@7646862518. सरपंच@6264794161, सचिव@9399789226, 9406360130, CEO@8889251366. (AR)
Posted on: Oct 10, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM CG GUHAR LOHANDIGUDA MAHESH NAG SCHOOL BAUNDRIWAL
बोधघाट परियोजना को लेकर निवासियों की परेशानी...
ग्राम-रायगोंदी, पंचायत-सतसपुर, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से समलूराम पटेल, सोनारु नाग बता रहे हैं, बोधघाट परियोजना जो उनके इलाके में बनने वाली है, उससे लोगो को नुकसान है, गाँव के निवासियों का कहना है कि बांध नहीं बनाना चाहिये, यदि ये बांध बनेगा तो पूरा गाँव कहां जायेगा, एसी भूमि जहाँ वे जीवन यापन कर सकें खेती कर सकें कहां से मिलेगी| लोग परेशान हैं और चाहते हैं कि सरकार इस परियोजना को रोके जिससे लोगो का नुकसान न हो| कलेक्टर@8458956694. संपर्क नंबर@9406481589. (172004) (AR)

