पीड़ितों का रजिस्टर: बिना वजह का नौकरी से निकाल दिया गया, कृपया मदद करें|
ग्राम पंचायत-चेरीबेड़ा, जिला-नारायणपुर, (छत्तीसगढ़) से दुवारु नेताम बता रहे हैं वे बाजार आये और नक्सली समझकर पुलिस वालें ने पकड़ दिया| और बोलने लगे की आप लोग नक्सलियों लोग के साथ काम करते हो कर के परन्तु उन पर FIR सिद्ध नहीं हुई| फिर इन्होंने डर से गाँव छोड़ दिया| पीड़ित व्यक्ति को नौकरी दी गई थी, और कुछ दिन काम पर नहीं गए| दुबारा से इन्होंने पूरे 1 साल ड्यूटी की| इस बीच इन्होंने कोई छुट्टी नहीं ली थी| फिर इन्हे निकाल दिया| उनका मांग है कि जो नौकरी छिना गया वह मुझे वापस मिल जाय| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@8305259669.
Posted on: Jun 19, 2022. Tags: CG DISPLACED DUWARU NETAM NARAYANPUR OB POLICE VICTIM PROBLEM VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: झूट बोलकर पुलिस ने दंतेवाड़ा जेल लेके गयें...
जिला-दंतेवाड़ा, (छत्तीसगढ़) से महेश की पत्नी बता रही हैं 2021 जुलाई में पुलिस ने झूट बोलकर उन्हें दंतेवाड़ा जेल में लेके चले गये| उनके 4 छोटे-छोटे बचें हैं उनको अकेली देख भाल करती है| और साथ में मितानिन का काम करती है| और उनके घर में कोई खेती बाड़ी करने के लिए कोई नहीं है| बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@8103905022.
Posted on: Jun 19, 2022. Tags: CG DANTEWADA DISPLACED POLICE VICTIM VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर : नक्सलियों के डर से गांव छोड़ना पड़ा...
राजूराम वड्डे, पिता लालूराम, ग्राम पंचायत-लेचूम, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, नक्सलियों लोग उनको परेशान करते थे। नारायणपुर जाते हों पुलिस वालों को हमारा खबर देते हो कर के उनको गांव से नक्सलियों ने भगा दिए। फिर वे लोग नक्सलियों के डर से भाग कर शांतिनगर नारायणपुर में रह रहे हैं, और मजदूरी कर के अपना जीवन यापन कर रहे हैं, और उन्हें सरकार के तरफ से कोई सहयोग राशि भी नहीं मिला है। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7647933079.
Posted on: Jun 18, 2022. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR RAJURAM WADDE VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर : 2013 में नक्सलियों ने मुखबिर घोषित कर के जान से मार दियें...
सुखराम नुरेटी, पिता बकसु नुरेटी ग्राम-कान्हागांव,जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उनके पिता जी को 2013 में नक्सलियों ने मुखबिर घोषित कर के जान से मार दियें| वर्तमान में गुडरीपारा में रहते हैं, उनके पिता जी के घटना के बाद उन्हें सरकार के तरफ से कोई मदद नही मिला है| मजदूरी कर के अपना जीवन यापन कर रहे है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7646849553.
Posted on: Jun 18, 2022. Tags: CG DISPLACED KILLD MAOIST VICTIM NARAYANAPUR VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: पहले नक्सली संगठन में काम किए, 2014 में आत्मसमर्पण किए...
ग्राम पंचायत फरसगांव, ब्लाक फरसगांव, जिला कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से सुकलु राम नेताम जी बता रहे हैं पहले नक्सली संगठन में काम करते थे। डर के कारण उस संगठन में शामिल हुए थे। उस समय नक्सलियों से बहुत दबाव था घर में आके खाना खाया करते थे। फिर उन्हें दोनो तरफ से डर हुआ। पुलिस और नक्सली से। गांव फिर उन्होंने भाग गए थे 11 साल रायपुर में थे। उनके परिवार वाले गांव में ही थे। उनके वजह से घर में परेशान किए। नक्सली और पुलिस का बात नहीं मानने से दोनों तरफ से बहुत दबाव था। दोनों तरफ से मरने की धमकी दिए। रायपुर से आने के बाद 2014 डोंगरगांव में आत्मसंपर्ण हुआ और विश्वास दिलाए अब कुछ नहीं होगा कर के फिर अभी फरसगांव में रह रहे हैं। सरकार के तरफ से उन्हें 5 हजार रूपए मिला था। परिवार में 4 लोग रहते हैं। अभी उतना दिक्कत नहीं हैं परंतु डर बना रहता है। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7725027532.
