हमारे गांव के सामुदाहिक भवन,स्कूल की जर्जर स्थिति हो गई है, कृपया मदद करें-

ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) उदेश कुमार कश्यप जी बता रहे हैं, इनके गाँव में सरकारी भवन, पटवारी भवन , सामुदाहिक भवन,स्कूल की जर्जर स्थिति हो गई है| और इन भवनों को मराम्मत की जरूरत है| सभी भवन गिरने की अवस्था में है| सरपंच सचिव इस बात को टाल देते हैं| इनकी मांग है की इनके गाँव में स्थित भवनों का मरम्मत किया जाये| इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें|सरपंच@7974104633, सचिव@9479095347, संपर्क नंबर@7646983669.

Posted on: Sep 07, 2022. Tags: BASTAR BILDDING CG DARBHA PROBLEM

गांव में रोड नहीं होने के कारण बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-थेरातगड डेंगपारा ,ब्लॉक-दरभा,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़)से सुखमती बता रही है कि उनके गाँव में रोड नहीं बना है,लोगों को आने जाने के लिए बहुत दिक्कत होता है| मरीज को हॉस्पिटल जाने के लिए पैदल जाना पड़ता है क्योंकि उनके गाँव तक एम्बुलेंस नहीं जा पाती है,इसके लिए सरपंच व सचिव को बताये पर कोई ध्यान नहीं दे रहे है, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओ से मदद कि अपील कर रहे है कि दिया गया नंबरों पर बात कर उनकी समस्या का समाधान कराने मदद करे|सरपंच@758149919 सचिव@9406006553 सीईओ@9406166884 संपर्क नंबर@758149919.

Posted on: Sep 07, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA DENGPARA PROBLEM ROAD THERATGAD

गांव में सीसी रोड नहीं होने के लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-

बिज्जुराम पोडियाम, ग्राम-सरईगुड़ा, पंचायत-लालागुड़ा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उनके गांव में रोड की समस्या है बरसात के दिनों में कीचड़ हो जाता है| जिसकी वजह से लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है| इसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत में आवेदन दिया था| लेकिन आज तक उनका समस्या का समाधान नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों से बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करें: सरपंच@9770486826, सचिव @9406069269, संपर्क नंबर@6266811351, सीईओ@9406016762.

Posted on: Aug 19, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CC ROAD CG LALAGUDA PROBLEM

गांव के लोगों को पानी कि दिक्कत हो रही हैं

आसमति कुंजाम जी, ग्राम पंचायत-बड़ेकाकलुर, धुर्वा पारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं उनके गांव में पानी कि बहुत समस्या है| उनके गांव में सोलर प्लेट लगा है, लेकिन मशीन खराब हो गया है| पानी के लिए गांव के लोगों को समस्या आ रही है, धुर्वा पारा के लोग आंगनबाडी भवन के हैण्डपंप से लाकर पीते हैं इसके लिए उन्होंने आवेदन किये हैं , लेकिन अभी तक उनके गांव में पानी कि सुविधा नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद कि अपील कर रहे हैं कि दिए गयें नंबर पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें,,संपर्क@ 9407955265 सी ई ओ बस्तानार@9406016762 कलेक्टर बस्तर@8458956694

Posted on: Aug 15, 2022. Tags: BASTAR WATERPROBLEM

ग्रामीण अपने खेत में कुआ खोदकर पानी का उपयोग करते हैं, कृपया मदद करें-

हेमलाल कश्यप ग्राम पंचायत-येरमुर, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उनके गाँव में एक भी हैंडपंप नहीं हैं वहा के ग्रामीण अपने खेत में कुआ खोदकर पानी का उपयोग करते हैं बारिश के मोसम में पूरा पानी गन्दा हो जाता हैं|पानी की दिक्कत होने के कारण लोग गन्दा पानी को भी पी लेते हैं|इसी के वजह से कई सरे ग्रामीण बीमार पाड़ रहे हैं,सरपंच या सचिव को भी बताये हैं पर कोई कार्यवाही नहीं हुआ सलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है की दिया गया नंबर पर बात कर उनके गाँव में हैंडपंप लगवाने में मदद करे| संपर्क नंबर@6268041674.

Posted on: Aug 10, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG HEMLAL KASHYAP PROBLEM WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »