बड़ो का अपमान और बेकार का अहंकार नहीं करना चाहिये...कहानी-
एक समय की बात है कलिंग राज्य में मकरध्वज नाम का एक अहंकारी राजा राज्य करता था| उसका कोई संतान नहीं था| एक बार उसके राज्य में दुर्वासा ऋषि आये| उन्होंने अपने आने का संदेश राजा के पास भेजा| राजा अहंकार वस उसके स्वागत के लिए नही आया| दरबारी से बोला ऋषि से कहो महाराज बुला रहे हैं| दरवारी ने वैसा ही किया| ऋषि ने इसे अपना अपमान समझा और क्रोधित होकर राजा को श्राप दिया| दुष्ट राजन मैंने तुम्हे स्वागत के लिये संदेश भेजा, लेकिन तुम नहीं आये| मै श्राप देता हूँ, तुम्हारे राज्य में 12 वर्ष तक वर्षा नहीं होगी| ये सुनकर राजा को पछतावा हुआ| वह तुरंत ऋषि के पैर पकड़कर बोला ऋषिवर मुझसे भूल हुई, माफ़ करें| आपका श्राप वापस लें| ऋषि बोले धनुष से निकला बाण वापस तरकश में नही जाता| बहुत बार विनती करने पर ऋषि को उस पर दया आ गया| वे बोले अपने राज्य में यज्ञ करो, गरीबो को दान करो| इससे श्राप ख़त्म हो जायेगा| राजा ने वैसा ही किया और उसका राज्य श्राप मुक्त हो गया| इस तरह उसका अहंकार खत्म हो गया|
Posted on: Jun 04, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG STORY VICTIMS REGISTER
नहीं चाहिये दिल दुखाना किसी का...भजन गीत-
ग्राम-बरपटिया, पोस्ट-रमकोला, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से लक्ष्मी एक गीत सुना रही हैं :
नहीं चाहिये दिल दुखाना किसी का-
सदा न रहा है, सदा न रहेगा जमाना किसी का-
आयेगा बुलावा तो जाना पड़ेगा-
सर को आखिर झुकाना पड़ेगा-
वहां ना चलेगा बहाना किसी का-
नहीं चाहिये दिल दुखाना किसी का...
Posted on: Jun 04, 2019. Tags: CG LAKSHMI PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
मै काम करने में असमर्थ हूँ, 7 किलो चावल से गुजारा नहीं होता पाता...मदद की अपील-
टिकरा पारा, ग्राम पंचायत-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से स्वरुप दास बता रहे हैं| वे काम करने में असमर्थ है| जिससे काम पर नहीं जाते है| तीन साल से ये समस्या है| उन्हें राशन कार्ड में 7 किलो चावल मिलता है| जिसमे गुजारा नहीं होता| उनका कहना है 35 किलो चावल मिलेगा तो गुजारा हो जायेगा है| वे परिवार में अकेले हैं| दिक्कत होती है| इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सचिव@9589808588, रोजगार सहायक@9893637637. संपर्क नंबर@8964973228.
Posted on: Jun 04, 2019. Tags: CG KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
गांव में स्कूल नहीं है, आवेदन पर सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-मडमेला मडगुम, विकासखण्ड-आशापुरम, जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से चंदर, खेनलाल, हरंगिमे, कोसमराम, उदंगनावे, कुलसन देवी बता रहे हैं| उनके गांव में स्कूल नहीं है| बच्चे 2 किलोमीटर दूर दूसरे गांव पढ़ने जाते हैं| उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया| उनका कहना है| गांव वन विभाग में आने के कारण स्कूल नहीं बनेगा| विभाग स्कूल के लिये भूमि नहीं दे रहे हैं| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर गांव में स्कूल बनवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@7569517850. सरपंच@9963666726, कलेक्टर@9440366555, CEO@9705161754, तहसीलदार@9640005232, शिक्षा विभाग@9704034277.
Posted on: Jun 04, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDAM KANHAIYALAL KEWAT PROBLEM SCHOOL SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER
रोजगार गारंटी में समय से पैसा नहीं मिलता, लोग आंध्रा काम करने जाते हैं...
ग्राम-दरबागुडा, विकासखण्ड-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से शिवम बलराम बता रहे है, कि वे खेती करते हैं| लेकिन पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण उपज सही मिल नही पाता है| वे गाँव में मनरेगा के तहत काम करते हैं| जहाँ उन्हें 172 रुपया प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान होता है|काम का पैसा मिलने के लिए 3-4 महीना लग जाता है| समय से भुगतान नहीं होने के कारण लोग आंध्रप्रदेश में काम करने जाते हैं| गांव में काम नहीं करते| वहां उन्हें 200-250 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी मिलता है|
