पीड़ितों का रजिस्टर: पुलिस में हूँ गाँव में नही जाता नक्सलियों से जान से मारने के शंका है...
पनारा पारा बीजापुर, जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से सुखनाथ नेगी बता रहे हैं वे अपने गाँव छोड़कर बीजापुर में रह रहे हैं, उन्हें अपने गाँव में नक्सलियों से परेशान हैं| वे पुलिस में हैं, वे अपने परिवार के साथ बीजापुर में रहा रहे हैं| उनके चाचा जी को नक्सलियों ने जंगल में ले जाके जान से मार दिया है जिसका मुआवजा राशि पीड़ित परिवार को मिला है |
Posted on: Jan 27, 2021. Tags: BIJAPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: हम नक्सल पीड़ित परिवार हैं, रोजगार नही है गरीबी से परेशान हैं...
बीजापुर, जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से कल्पना पिता नागेश सिंग बता रहे हैं कि वे अपने गाँव से नक्सलियों के डर के कारण बीजापुर में रह रहे हैं| कई बार उन्हें जान से मार देने की धमकी दी गई है| नक्सलियों ने उन्हें जंगल में मीटिंग के लिए बुलाते थे, नही जाने पर गाँव में आकर बहुत परेशान करते थे| अभी बीजापुर में हैं यहाँ सरकार हमें कोई मदद नही कर रहा है| हमारा राशन कार्ड नही है, हमारे लिए दैनिक काम, रोजगार नही है, वे सरकार से मदद की अपील कर रहे कि नक्सल प्रभावित परिवार को सहायता दिलाने में मदद करें|
Posted on: Jan 27, 2021. Tags: BIJAPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: परिवार के साथ नक्सलियों ने मार-पीट किया इसलिए हम गाँव छोड़ दिए हैं ...
बीजापुर, जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से गोपाल कावडे बता रहे हैं कि उनके गाँव में उन्हें नक्सलियों ने उनके परिवार के साथ कई बार मार-पीट किया है, इसके डर के वजह से वे अपने गाँव छोड़कर बीजपुर में आकर रह रहे हैं, यहाँ सरकार किसी तरह का कोई रोजगार नही दे रहा है जिससे वे बहुत परेशान हैं| मजदूरी करके अपना जीवन का गुजर-बसर कर रहे हैं| वे सरकार से मदद की मांग कर रहे हैं कि सरकार उन्हें दैनिक रोजगार दे जिससे वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें |
Posted on: Jan 27, 2021. Tags: BIJAPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सली हिंसा से परेशान थे गाँव छोड़कर भागे हैं, सरकार नही कर रहा है मदद
कुम्हार पारा बासागुडा, जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से नारायण तिरमुर बता रहे हैं कि वे नक्सलियों के वजह से गाँव छोड़कर भागे हैं, अभी शान्ति नगर वार्ड नम्बर 7 में रह रहे हैं| ये अपने गाँव 2005 में छोड़े थे| क्योंकि हमेशा नक्सलियों ने उन्हे परेशान कर रहे थे| अभी वे मजदूरी करके अपना जीवन चला रहे हैं| सरकार के तरफ से किसी तरह का कोई सहयोग नही मिल पाया है| जिससे उनके आर्थिक जीवन में बहुत परेशानी है| जबकि ये साथी सरकार से मदद की अपील कर रहे हैं की उन्हें दैनिक रोजगार दिया जाए जिससे वे परिवार चला सकें|
Posted on: Jan 27, 2021. Tags: BIJAPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: हम गरीब हैं पति के मौत के बाद अब घर के बहुत हालात खराब हैं कमाने वाले नही है
जेलवाडा, जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से राधिका बता रही हैं कि वे अपने गाँव 2005 में सलवा जुडूम के डर के कारण बीजापुर शिविर में आ गये, यहाँ उनके लिए किसी तरह का रोजगार नही है| अभी वे रोजी की मजदूरी करके अपना जीवन गुजार रहे हैं| गाँव में भी सरकार किसी तरह का कोई सहायता नही किया| वे पहले ग्राम-किरगिच्चा, ब्लाक-भोपालपट्टनम, जिला-बीजापुर, के स्थाई निवासी हैं|
