अभी थोड़े दिन में बरसात में प्राकृतिक लॉकडाउन शुरू होगा जब हमारे गाँव पानी से घिर जाएंगे...

ग्राम-इत्ताबाडी गाम पंचायत-आर्यवाडा तालुका-भामरागड जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से देवजी पुंगाटी अपनी माड़िया गोंडी भाषा में बता रहे हैं कि अभी जो लॉकडाउन लगा है ये हमारे जीवन का हिस्सा है कैसा लॉकडाउन है सरकार जाने इससे जीवन में कोई ज्यादा फर्क नही पड़ा है पहले भी ऐसा ही जीवन था अभी भी ऐसा ही जीवन है पहले भी गाड़ी मोटर नहीं था अभी भी नहीं है गाँव में सड़क नहीं है गाँव के लोंग पैदल चलते थे अभी भी चलते हैं और हमारा गाँव चारो तरफ से नदियों से घिरा है बरसात के समय 4 महीने गाँव में ही रहना है कहीं जाना नहीं है यदि गाँव में कोई विपत्ति आ जाता है तो गाँव के लोग टोली बनाकर मरीज को जंगल के रास्ते से पैदल चलकर इलाज कराने ले जाते हैं तो अब प्रकृति का लॉकडाउन शुरू होने वाला है (169687)   CS

Posted on: Jun 15, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH DEVJI PUNGATI FLOOD PROBLEM WATER

नयाखाई त्यौहार के लिए कलेक्टर का आदेश आता है फिर जिले के सभी लोग त्यौहार मनाते हैं...

ग्राम-जुबानी कलार, ब्लाक-फरसगांव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से मनीराम वैस बता रहे हैं कि वे एक किसान हैं, वे खेती के लिये पारंपरिक और आधुनिक दोनों साधनों का समय के अनुसार उपयोग करते हैं, जब खेत में नया फसल तैयार हो जाता है, अन्न आता है तो वे लोग नया खाई त्यौहार मनाते हैं, इस त्नयौहार में नये कपड़े पहनते हैं, घर का मुखिया उस दिन उपवास करता है और पूजा पाठ का कार्य करता है, इस प्रकार से त्यौहार को मनाते हैं| नयाखाई त्यौहार के लिए कलेक्टर का आदेश आता है फिर जिले के सभी लोग त्यौहार मनाते हैं

Posted on: Jun 15, 2020. Tags: AGRICULTURE CG FESTIVAL KONDAGAON MANIRAM VAID NAVAKHAI SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : जीरा से सर्दी जुकाम का घरेलू उपचार-

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल जीरा का औषधीय उपयोग बता रहे हैं, सर्दी, जुकाम होने पर एक गिलास पानी में आधा चम्मच जीरा डालकर उबालें, जब पानी थोड़ा ठण्डा हो जाये तब उसे चाय की तरह सेवन करें, ऐसा करने से सर्दी जुकाम में आराम मिल सकता है : संपर्क नंबर@9826040015.

Posted on: Jun 15, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

बेटी बाबुल के दिल का टुकड़ा...विवाह गीत-

ग्राम-केरकेटा, पोस्ट-जोगा, थाना-उचारी रोड, जिला-पलामू (झारखण्ड) से अंजनी कुमारी एक गीत सुना रही हैं:
हाथ सीता का राम को दिया-
जनक राजा और देंगे क्या-
बेटी बाबुल के दिल का टुकड़ा-
दहेज कहां इससे बड़ा-
ईश्वर का वरदान है बेटी-
घरवालों की जान है-
ये पगड़ी बाबुल के सिर की-
लाज है सारे घर की-
दान कन्या का जिसने दिया...

Posted on: Jun 15, 2020. Tags: ANJANI KUMARI JH PALAMU SONG VICTIMS REGISTER

सुकमा: हमारे पंचायत में 5 गाँव है एक में ही शौचालय बना है, आवेदन का फायदा नहीं होता...

मेट्टागोडा, पंचायत-मुलाकिसोली, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से कुंजम भीमा और उसके साथी वट्टी छोटू बता रहे हैं कि गाँव में शौचालय की समस्या है, 2 साल से शौचालय के लिये प्रयास कर रहे हैं लेकिन गाँव में शौचालय नहीं बना है, उन्होंने इस संबध में गाँव के सचिव के पास बात को रखा लेकिन कोई काम नहीं हुआ है, जिसके कारण लोगो को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर समस्या को हल कराने में मदद करें, पंचायत में पांच गाँव हैं सिर्फ एक गाँव में शौचालय बना है और बारिश के समय बाहर शौच के लिए जाने में ख़ास दिक्कत होती है : संपर्क नंबर@6301271560. सचिव@9424287810.

Posted on: Jun 15, 2020. Tags: CG KUNJAM BHIMA PROBLEM SONG SUKMA TOILET VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »