सीमेंटेड पोल की जगह लकड़ी का पोल लगाकर बिजली उपयोग कर रहे हैं...मदद की अपील-

ग्राम-सिंगाराम, ब्लाक-दुर्गुमपाल, जिला-भाद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से जोगाराव बता रहे हैं| उनके गाँव में बिजली से संबंधित समस्या है| लोग गाँव में लकड़ी के पोल लगाकर लाईट का उपयोग कर रहे हैं| जिससे बारिस के दिनों टूटने और करंट लगने का खतरा रहता है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर गाँव बिजली का खंभा लगवाने में मदद करें : सरपंच@8897791529. संपर्क नंबर (राजू राना) @6205435548.

Posted on: Jul 04, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDAM ELECTRICITY PROBLEM RAJU RANA SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER

गाँव में रोड की समस्या है, बनवाने में मदद करें-

ग्राम-सिंगाराम, ब्लाक-दुर्गुमपाल, जिला-भाद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से जोगाराव बता रहे हैं| उनके गाँव में रोड की समस्या है| गाँव के लोग को आने जाने में दिक्कत होती है| तीन किलोमीटर तक रोड ख़राब है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर गांव में रोड की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सरपंच@8897791529. संपर्क नंबर (राजू राना) @6205435548.

Posted on: Jul 04, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDAM RAJU RANA ROAD PROBLEM SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER

Impact : संदेश रिकॉर्ड करने के बाद शौचालय बन गया...

ग्राम-मोहली, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामलाल आयाम बता रहें है| उनकी शौचालय की समस्या थी| जो आवेदन के बाद भी नहीं बन पा रहा था| जिसे उन्होंने सीजीनेट में 15 जून 2018 को रिकॉर्ड किया था| जिसके बाद 10 जुलाई 2018 में उनकी समस्या हल हो गई| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिनकी मदद से उनका शौचालय बन गया है | संपर्क नंबर@9399037721.

Posted on: Jul 04, 2019. Tags: BALRAMPUR CG IMPACT STORY RAMLAL AYAM SONG VICTIMS REGISTER

सफलता क्या है ?

सफलता क्या है ? 4 वर्ष की उम्र में सफलता यह है कि आप अपने कपड़ों को गीला नहीं करते। 8 वर्ष की उम्र में सफलता यह है कि आप अपने घर वापिस आने का रास्ता जानते है। 12 वर्ष की उम्र में सफलता यह है कि आप अपने अच्छे मित्र बना सकते है। 18 वर्ष की उम्र में मदिरा और सिगरेट से दूर रह पाना सफलता है। 25 वर्ष की उम्र तक नौकरी पाना सफलता है। 30 वर्ष की उम्र में एक पारिवारिक व्यक्ति बन जाना सफलता है। 35 वर्ष की उम्र में आपने कुछ जमापूंजी बनाना सीख लिया ये सफलता है। 45 वर्ष की उम्र में सफलता यह है कि आप अपना युवावस्था बरकरार रख पाते हैं। 55 वर्ष की उम्र में सफलता यह है कि आप अपनी जिम्मेदारियाँ पूरी करने में सक्षम हैं। 65 वर्ष की आयु में सफलता है निरोगी रहना। 70 वर्ष की उम्र में सफलता यह है कि आप आत्मनिर्भर हैं किसी पर बोझ नहीं। 75 वर्ष की उम्र में सफलता यह है कि आप अपने पुराने मित्रों से रिश्ता कायम रखे हैं। 80 वर्ष की उम्र में सफलता यह है कि आपको अपने घर वापिस आने का रास्ता पता है। और 85 वर्ष की उम्र में फिर सफलता ये है कि आप अपने कपड़ों को गीला नहीं करते।

Posted on: Jul 03, 2019. Tags: CG HD GADHI RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

Impact : शौचालय का काम अधूरा पड़ा था, अब पूरा हो गया है...

ग्राम-मेंढारी, पोस्ट-करमडिहा, थाना-बसंतपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से देव कुमार बता रहे हैं| उनका शौचालय बन गया था| लेकिन सेप्टि टैंक नहीं बना था| जिसके कारण वे शौचालय का उपयोग नहीं कर पा रहे थे| जिसके लिये उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया था| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी| तब उन्होंने अपनी समस्या को मई 2018 में सीजीनेट में रिकॉर्ड किया| जिसके बाद 27 जून 2019 को उनकी समस्या हल हो गई| इसलिये वे सीजीनेट के सभी साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@8717879155.

Posted on: Jul 03, 2019. Tags: BALRAMPUR CG DEV KUMAR IMPACT STORY SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »