स्वास्थ्य स्वर : सर्दी, जुकाम बीमारी के उपचार में काली मिर्च का प्रयोग...

सेतुगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी काली मिर्च का औषधीय प्रयोग बता रहे हैं, काली मिर्च का चूर्ण आधा चम्मच और शहद आधा चम्मच मिलाकर दिन में तीन बार सेवन करने से खांसी, जुकाम और साँस की समस्या में लाभ हो सकता है, दूसरा काली मिर्च पाउडर आधा चम्मच एक गिलास दूध के साथ रात को सेवन करने से जुकाम में लाभ मिल सकता है, अधिक जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9589906028. (AR)

Posted on: Jul 14, 2020. Tags: CG HEALTH MUNGELI RAMAKANT SONI SONG VICTIMS REGISTER

अरे हाय रे, हाय रे सत्संग नाचे...भजन-

ग्राम-सारंगपुर, पोस्ट-तातापानी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से नंदलाल सिंह एक भजन सुना रहे हैं:
अरे हाय रे, हाय रे सत्संग नाचे-
ठाकुर जी के भजन का गा के-
हाय रे सत्संग नाचे-
ठाकुर जी जिये मारे तीन गो काम-
ये दुनिया जन ईष्ट भिती की करो सतनाम-
घर घर बनाये सदाचार हाय रे सत्संग नाचे... (AR)

Posted on: Jul 14, 2020. Tags: BALRAMPUR CG NANDLAL SINGH SONG VICTIMS REGISTER

गाँव में बन रहे शेड में गाय बैलों को रखा जायेगा, जो गोबर होगा उससे केचुआ खाद बनाया जायेगा...

ग्राम-छोटेकवाली, ब्लाक-जगदलपुर, जिला-बस्तर, छत्तीसगढ़ से राजू के साथ गिन्ताराम नाग बता रहे है कि उनके गाँव में 2019 से सरकार की मदद गाय के लिए शेड का निर्माण किया जा रहा है उसमे पूरे गाँव के गाय बैलो का रखा जायेगा और उसमे लगभग 500 गाय बैल रखे जा सकेंगे, उनको वहां चारा दाना पानी भी दिया जायेगा और उनसे जो गोबर होगा उससे केचुआ खाद बनाया जायेगा | ये सब जनपद पंचायत सीईओ की मदद से हो रहा है | उसके लिए सीईओ साहब को वे धन्यवाद दे रहे है | संपर्क नम्बर@7999093497.

Posted on: Jul 12, 2020. Tags: AGRICULTURE BASTAR CG COW GINTARAM NAG JAGDALPUR RAJU SHED SONG VICTIMS REGISTER

3 माह पहले किराना दूकान में आग लगने से जल गया है, शिकायत करने पर सुनवाई नहीं होती है...

ब्लॉक-बजाग, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से गंगाराम अहिरवार बता रहे हैं कि ग्राम हर्रा में इनका एक छोटा स किराना दुकान था जिसमे 24 अप्रैल को आग लग गया जिसके कारण लगभग 3-4 लाख का सामान पूरी तरह से जल गया अब वहाँ कुच्छ नहीं बचा इसकी कम्पलेंन डिंडोरी थाना में दर्ज करवाए और गाँव के सरपंच-सचिव व् पटवारी को भी सूचना दिए जो मौके पर आकर पंचनामा बनाये लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ न ही कोई मदद मिली इसलिए सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं से अपील करते हैं कि सम्बंधित अधिकारीयों से बात करके मदद किया जाये ताकि छान-बीन करके कार्यवाही किया जाये ताकि इन्हें कुच्छ मदद मिल सके: सम्पर्क नंबर @9752546534 कुमार सत्यम SDM @8447849004 (171176) CS

Posted on: Jul 11, 2020. Tags: BAJAG DINDORI MP GANGARAM AHIRWAR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

सावन के महिना आगे संगी...सावन गीत-

डिज़ावाल, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से विजय प्रताप पोया एक गीत सुना रहे हैं:
सावन के महिना आगे संगी-
सावन के महिना-
सावन के महिना आगे भईया-
सारा शुरू धाम आबो-
चल न सारा शुरू ले चल उठा के-
शिवपुर मंदिर चढाबो-
बाबा भोले नाथ हवे दयालू...(AR)

Posted on: Jul 10, 2020. Tags: BALRAMPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VIJAY POYA

« View Newer Reports

View Older Reports »