लॉकडाउन के बीच हड़ताली शिक्षकों को नौकरी का डर दिखा काम में जुड़ने को कहना अमानवीय...
कैमूर (बिहार) से शिवशंकर उपाध्याय बता रहे हैं कि इस वैश्विक महामारी में संकट के समय जब देश में लॉकडाउन है, बिहार की सरकार नियोजित शिक्षको, जो पिछली फरवरी से हड़ताल पर थे, को लॉक डाउन तोड़कर DEO और BEO के कार्यालय के काम करने के लिये कह रही है, सरकार का कहना है यदि लॉकडाउन में ज्वाइन नहीं किये तो 90 दिन में नौकरी समाप्त कर दी जायेगी |वे कह रहे हैं कि यह अमानवीय है शिक्षक हड़ताल पर हैं और लोकडाउन के बीच में जब कहीं भी आना जाना संभव नहीं है तब शिक्षकों को ज्योइन करने को कहना क्रूरता है
Posted on: May 04, 2020. Tags: BIHAR CORONA EDUCATION KAIMUR SONG VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन में काम बंद है, राशन की समस्या हो रही है, लोग परेशान है, मदद करें...
उरला, रायपुर (छत्तीसगढ़) से भागीरथी वर्मा वहां पर लोगो की समस्या से अवगत करा रहे हैं, वहां पर निर्धन आवास में लगभग 100 लोग रहते हैं, लॉकडाउन में उन्हें राशन नहीं मिल रहा है, इस संबंध में राजू भारती का कहना है, लॉकडाउन में काम बंद है, राशन नहीं मिल रहा है, शांति का का कहना है उन्हें राशन नहीं मिल रहा है समस्या हो रही है, इस सूची में राधा भारती, सिखा, मनमोहनी देवी, पुन्नी बाई के साथ कई लोग शामिल हैं जिन्हें राशन नहीं मिल रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन की व्यवस्था कराने में मदद करें: संपर्क नंबर / राजू भारती@8718918946. आयुक्त / श्रीकांत वर्मा@9479059150. (165998)
Posted on: May 04, 2020. Tags: BHAGIRATHI VARMA CG CORONA PROBLEM RAIPUR SONG URLA VICTIMS REGISTER
हम सूरजपुर के 4 मज़दूर रायपुर में फंसे हैं, हम घर जाना चाहते हैं, कृपया मदद करें...
सूरजपुर जिले के मुकेश रजवाड़े, राजेश कुमार नगरपालिका पंचायत मठपुरेना रायपुर (छत्तीसगढ़) में मजदूरी करने के लिए आये थे और घर जाने के लिए उन्होंने छुट्टी भी लिए थे लेकिन लॉकडाउन के कारण वहीं फंस गए है और उनको खाने पीने की बहुत समस्या हो रही है 4-5 लोग है | इसलिए वे लोग घर जाना चाहते है हमारे साथ और प्रदेशों के लोग रुके थे वे अब घर जा रहे हैं | हमारे साथ उत्तरप्रदेश के दो मज़दूर और मध्यप्रदेश के भी कुछ मज़दूर एक ही कमरे में रुके थे पर उनके घर जाने की व्यवस्था हो गयी है पर हम सूरजपुर के 4 मज़दूर ही बचे हुए हैं | इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है उनको किसी तरह घर पहुँचाया जाए | संपर्क नम्बर@8319733231.(166285)
Posted on: May 04, 2020. Tags: AMAR MARAVI CORONA PROBLEM RAIPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
राशन की समस्या हो रही है, लॉकडाउन में हैं, मदद करें...
केसनल रोड, गोल्डेन सोसाइटी, पोस्ट-वागुली, तालुका-हवेली, पुणे, पिन कोड 412207 (महाराष्ट्र) से उमेश कुमार बता रहे हैं कि वे उत्तर प्रदेश राज्य के मउ जिले के निवासी हैं वहां काम करने आये थे, लॉकडाउन में फंसे हैं, 6 लोग हैं, राशन की समस्या हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9359223697, 7040332095. (166211)
Posted on: May 04, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MH PUNE SONG UMESH KUMAR VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन के कारण काम बंद है, राशन नहीं है, खाने की बहुत समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...
डोली देवी समस्तीपुर बिहार की रहने वाली है वे मजदूरी (काम) करने के लिए नोएडा नयेगाँव गौतम बूदय नगर फेस 2 सेक्टर 87 गली नम्बर 6 गुरुद्वारा के बगल में रहती है वे बता रही है कि लॉकडाउन के कारण काम बंद हो गया है | उनके पास खाने के लिए राशन नहीं है और पैसे भी नहीं है उसके कारण उनको खाने पीने की बहुत समस्या हो रही है | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर है | संपर्क नम्बर@9069323667.(166283)
