आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : प्रसव समस्याओं का घरेलू उपचार
तहसील+जिला-छिंदवाडा (मध्यप्रदेश) से गंगा उईके महिलाओं को प्रसूति के समय होने वाली दिक्क्तों से बचाव के लिए एक घरेलू औषधि बता रही है, पथरेला नाम की एक जड़ी होती है जो हमारे गाँवों के आसपास के जंगलों में पायी जाती है ये पौधा छोटी बेला में होता है इसकी पत्ती गोल तथा लाल होती है तने इसके लाल होते हैं प्रसव के दौरान महिलाओं को इस जड़ी को खोदकर सुबह लाकर चबा कर खाना है और प्रसव तक इसे खाते रहे इससे प्रसव के समय में होने वाली बहुत सारी दिक्कतों से बचा जा सकता है, इसका उपयोग हमारी माताएं-बहने लम्बे समय से करते आ रही हैं. अधिक जानकारी के लिए इस नंबर में फोन करके जानकरी प्राप्त कर सकते हैं | गंगा उईके@9591463990 .
Posted on: Jun 09, 2017. Tags: GANGA UIKEY SONG VICTIMS REGISTER
धर्म तो एक ही सच्चा, जगत को प्यार देंगे हम...धर्म गीत
तहसील-छिन्दवाड़ा, जिला-छिंदवाडा (मध्यप्रदेश) से गंगा उइके एक धर्म गीत सुना रही हैं :
धर्म तो एक ही सच्चा जगत को प्यार देंगे हम-
जगत में दीन जन जितने जगत में पद दलित जितने-
उन्हें ऊपर उठावे हम जगत को प्यार देंगे हम-
न कोई विश्व में जिनका सदा मन रो रहा जिनका-
उन्हें सुख शांति देवे हम जगत को प्यार देंगे हम...
Posted on: Jun 05, 2017. Tags: GANGA UIKEY SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में 400 लोगों के लिए सिर्फ 3 हैंडपंप है कृपया कुछ और हैंडपंप खुदवाने में मदद करें...
ग्राम-पडरिया माल, पोस्ट-धीरी, जिला-डिन्डोरी (मध्यप्रदेश) से महेन्द्र सिंह उइके अपने गाँव में पीने के पानी की समस्या के बारे में बता रहे है कि गाँव में करीबन 400 की आबादी है और मात्र 3 हैण्डपम्प है जिसमे गर्मी के दिनों में पर्याप्त पानी नही रहता है जिसके कारण पीने की पानी की गंभीर समस्या होती है, ग्रामीणों की मांग है कि कुछ और हेंडपंप लगाया जाए ताकि ग्रामीणों को पीने का समुचित पानी मिल सके. इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है कि आप कृपया इन नम्बरों पर फोन कर दबाव बनाए C.E.O.@9425391707, परियोजना अधिकारी@9893713008, सरपंच@9009690805, सचिव@7770804951. महेंद्र@9575256339.
Posted on: May 12, 2017. Tags: MAHENDRA SINGH UIKEY SONG VICTIMS REGISTER
Bultoo(Bluetooth) Radio in Dehati language from Balaghat MP: 21st April 2017...
Today Khilesh Marskole and Uma Uikey are presenting a Bultoo Radio Program in Dehati language from Balaghat Madhya Pradesh in this latest edition of Bultoo radio program. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.
Posted on: Apr 21, 2017. Tags: BALAGHAT KHILESH MARSKOLE UMA UIKEY SONG VICTIMS REGISTER
चल दाले कचरगढ़ ता मेला हो जमिया उडिले बंजारी मेला...गोंडी मेला गीत
ग्राम-धौलपुर, जिला-छिन्दवाड़ा (मध्यप्रदेश) से ज्योति उइके, अशोक ताराम एक गोंडी गीत सुना रहे है:
चल दाले कचरगढ़ ता मेला हो जमिया उडिले बंजारी मेला-
बंजारी मेला ते गोल-गोल ठेला हो गोल-गोल ठेला
बंजारी मेला ते गोल-गोल उरमल हो गोल-गोल उरमल-
बंजारी मेला ते फड़ा-फड़ा झुला हो फड़ा-फड़ा झुला-
चल दाले कचरगढ़ ता मेला हो जमिया उडिले बंजारी मेला...
