स्वास्थ्य स्वर : दांत मज़बूत करने और दांत दर्द का घरेलू उपाय-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी दांत संबंधी समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं, यह दांत की मज़बूती और दांत में दर्द पर काम आती है बाईबिडिंग जिसे बाईब्रिंग भी कहते हैं, ये काली मिर्च के समान होती है, उसे 10 ग्राम और फिटकरी 10 ग्राम दोनों को पीसकर दरदरा चूर्ण बना लें और तीन लीटर पानी में उबालें, जब 1 लीटर पानी शेष बचे तब छान कर ठण्डा कर बाटल में भरकर रख लें, उसके बाद गुनगुना कर सुबह शाम भोजन के बाद कुल्ला करें, लगातार 3 माह तक प्रयोग करने से लाभ हो सकता है, ठण्डी चीजों से बचे, गरिष्ठ भोजन, मिर्च, मसाला, तेल खटाई का प्रयोग कम करें, नशा ना करें : एच डी गांधी@7879751110.
Posted on: Sep 24, 2018. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG SWARA SWASTHYA TOOTH VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य को केवल डॉक्टरो और सरकार पर नही छोड़ा जा सकता है, इसमें जनता की भागीदारी हो...
राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान सम्मलेन, रायपुर (छत्तीसगढ़) में शामिल भोपाल के श्याम बोहरे जी बता रहे हैं, कि स्वास्थ्य को केवल विशेषज्ञो, डॉक्टरो और सरकार पर नही छोड़ा जा सकता, इसमें जनता की अधिक से अधिक भागीदारी हो, शिक्षण हो, जनता स्वास्थ्य के मुद्दों को समझे, आज के समय में स्वास्थ्य तेजी से निजी हाथो में जा रहा है, व्यपारीकरण होता जा रहा है, जिससे अधिकांश जनता स्वास्थ्य की सुविधाओं से वंचित हो रही है, क्या कारण है कि सरकार हमें स्वास्थ्य सुविधाएं नही दे पाती, सभी तरह के कर वसूलने बावजूद? राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान का उद्देश्य लोगो को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है जिससे स्वास्थ्य एक मौलिक अधिकार बन सके और सभी को ज़रूरी स्वास्थ्य सेवाएं मुफ्त मिल सके
Posted on: Sep 23, 2018. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG SWARA SWSTHYA VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : श्वास की समस्या और जमे कफ का घरेलू उपचार-
ग्राम-घोंघा, थाना-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से भगतराम लांझी श्वास की समस्या और जमे कफ का घरेलू उपचार बता रहे हैं, जिमी कांदा सूखा को लेकर सुखा लें, जब अच्छे से सूख जाए तो उसे पीस ले, उसके बाद 1 पाव चूर्ण में 50 ग्राम काली मिर्च, 50 ग्राम सोंठ, आधा चम्मच से कम हींग, आधा चम्मच से कम अजवाइन सभी को पीस के मिला लें और हल्का भून लें, उसके बाद पुराने गुड़ में मिला लें और बड़े चने के दाने के बराबर गोली बना लें और सुबह-शाम सेवन करे, बच्चो को छोटी गोली बना कर दे, श्वास बढ़ने से आधे घंटे पूर्व दवा का सेवन करना है इसे आराम मिल सकता है, उपयोग से पहले दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं :
भगतराम लांझी@7389964276.
Posted on: Sep 23, 2018. Tags: BHAGATRAM LANJHI CG HEALTH MUNGELI SONG SWARA SWASTHYA VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : वनों से जड़ी बूटी और कई तरह उपयोगी चीजें प्राप्त होती है जैसे भाजी, लकड़ी, बांस...
ग्राम पंचायत-दरभा, जिला-दक्षिण बस्तर (छत्तीसगढ़) से जीजवती, राधा मंडावी और गीता मंडावी सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा के अमर मरावी को बता रही हैं, उन्हें वनों से अपने उपयोग के लिए पान, दातून, लकड़ी, बांस के अलावा खाने के लिए सब्जी, मसरूम पूटू अदि मिलती है, जड़ी बूटी भी प्राप्त होती है, लेकिन उन्हें इस संबंध में ज्यादा जानकारी नही है क्योंकि वे अभी छोटे हैं, वनों से वे खाने के लिए कई प्रकार की भाजी भी प्राप्त करते हैं, जिसमे कोलियरी भाजी, केना भाजी जैसी सब्जियां शामिल है, वे कह रही हैं कि वनों का संरक्षण करना चाहिए, आदिवासियों का जीवन वनो पर ही निर्भर है, वन वर्षा के लिए आवश्यक है, इनसे वातावरण स्वच्छ रहता है |
Posted on: Sep 22, 2018. Tags: AMAR MARAVI BASTAR CG DARBHA SONG SWARA VANANCHAL VICTIMS REGISTER
स्वाथ्य स्वर : गले की सूजन का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी आज हमें गले की सूजन को ठीक करने का एक घरेलू उपचार बता रहे हैं, तुलसी का बीज 20 ग्राम, (चाहे वे राम तुलसी हो या श्याम तुलसी हो) सेंधा नमक 20 ग्राम, सौंफ 30 ग्राम सभी को साफ कर पीस कर चूर्ण बना ले और 20 पुड़िया बनाकर सुरक्षित रख लें, 1-1 पुड़िया 1 चम्मच शहद के साथ दिन में दो बार सुबह-शाम सेवन करने से लाभ हो सकता है, ठंडी चीजो से बचे, मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, नमक, शक्कर का प्रयोग कम करें, नशा ना करें, हल्का भोजन प्रयोग करे, नहाने और पीने के लिए गर्म पानी का उपयोग करें, नमक और गुनगुने पानी से गरारा करे : संपर्क नंबर@9111061399.

