अधिकारियों को बोल-बोल कर थक गयी हूँ, पर मेरा पेंशन नहीं मिल रहा: भदिया बाई, बैगा महिला...
सीजीनेट जनपत्रकारिता यात्रा आज ग्राम-करंगरा, पंचायत-धनोली, जनपद-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में है वहां से सुखसागर सिंह पावले के साथ में गाँव की एक आदिवासी महिला भदिया बाई है वह बता रही है कि वह वार्ड क्रमांक 20 में रहती है और उनको पेंशन नही मिल रही है, इस समस्या को लेकर 4-5 बार सरपंच सचिव को बोल चुकी है वे कहते है कि मिल जायेगा लेकिन अभी तक नही मिला है, अब वे बोल-बोल के थक चुकी है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रही है कृपया इन अधिकारियों को फोन कर दबाव डालें जिससे मदद हो सके C.E.O. गौरेला@8889849303, सचिव@9516492161, भदिया बाई के पड़ोसी दिनेश बैगा@9111355395.
Posted on: May 24, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में रोड नहीं, नेता वोट मांगते समय वादा करते हैं फिर भूल जाते हैं, अधिकारी नहीं सुनते...
सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा ग्राम-सकरिया, पोस्ट जमुड़ी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से सुखसागर सिंह पावले के साथ में दुर्गा कहार है जो बता रहे है कि उनके गाँव में रोड की बहुत समस्या है अभी भी सड़क उबड़ खाबड़ है और बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत परेशानी होती है | इन्होने सरपंच सचिव, अधिकारी नेता के पास कई बार आवेदन भी दिए है तो हाँ जायेगा बोलते है लेकिन अभी तक नहीं हुआ है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कृपया इन अधिकारियों को फोन कर दबाव डालें: सचिव@9009086014, C.E.O.@9753725845, कलेक्टर@9425168667, अधिक जानकारी के लिए गाँव के साथी रामप्रसाद कोल@8224825113
Posted on: Apr 17, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में रोड और पानी की बहुत समस्या है अधिकारियो के पास शिकायत करने पर सुनते नहीं...
सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम-धनगवा, पोस्ट-धनगवा, ब्लाक-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) में पहुँची है वहां से सुखसागर सिंह पावले के साथ गाँव के साथी कृष्णा पटेल, आशीष बता रहे है कि उनके गाँव में रोड और पानी की बहुत समस्या है बरसात में इतना कीचड हो जाता है कि मोटर साइकल चलाना मुश्किल हो जाता है इन समस्याओ को लेकर अधिकारियो के पास कई कई बार आवेदन किये लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुआ है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है,कृपया इन अधिकारियों को फोन करें :सरपंच@8889863471,कलेक्टर@9425168667,विधायक@9425473007, P.H.E@9993400770. सुखसागर@9111070571
Posted on: Apr 14, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER
दो ख़िलाड़ी के बीच आदिवासी फुटबाल बन गया...आदिवासी गीत
ग्राम झुझावल, तहसील+ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनसाय मरावी एक गीत सुना रहे है :
दो ख़िलाड़ी के बीच आदिवासी फुटबाल बन गया-
पहला खिलाड़ी है काँग्रेस पार्टी, दूसरा ख़िलाड़ी है बीजेपी पार्टी-
आदिवासी मनला बेहाल कर दिया-
दो ख़िलाड़ी के बीच आदिवासी फुटबाल बन गया...
Posted on: Apr 14, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में कुंए, तालाब सूख गए हैं, कई हैंडपंप खराब हैं, अधिकारी नहीं सुनते कृपया मदद करें...
सीजीनेट स्वर जनपत्रकारिता जागरूकता यात्रा ग्राम-कुकुरगोडा, ब्लाक-जैतहरी, जिला अनूपपुर (मध्यप्रदेश) पहुँची है जहां से सुखसागर सिंह पावले के साथ उपस्थित है गाँव के सुरेश सिंह जो बता रहे है कि उनके गाँव में पानी की गंभीर समस्या है गाँव के लगभग सारे हैण्डपम्प खराब हो चुके है कुंआ और तालाब सूख चुके हैं जिसके कारण गाँव के लोगो को भारी समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है जिसकी शिकायत अधिकारियो के पास किये थे लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं किया गया काम किसी तरह कुछ चल रहे हैंडपंपों से चल रहा है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि कृपया PHE विभाग@09993800770 को फोन कर दबाव डालकर ग्रामीणों की मदद करें। ग्रामीण सूरज आर्मो@07354331433


