गोंड आदिवासी हीरा सुखा प्रधान महासंघ समाज में एकता समरसता लाने का प्रयास करता रहेगा...

नगर पंचायत-भुआ बिछिया, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से सग्गन शाह मरकाम आज आदिवासी संगठन हीरा सुखा प्रधान महासंघ की बैठक में उपस्थित हैं और उनके साथ हैं संघ के अध्यक्ष दादा सियाराम वरकडे जो अपने विचार प्रस्तुत कर रहे है कि संघ का उद्देश्य है कि आदिवासी समाज में सभी को उचित शिक्षा मिले, समाज में सभी को उचित रिश्ता मिले, समाज में सभी को उचित रोजगार मिले, समाज में सभी लोग आदिवासी धर्म संस्कृति से जुड़े रहें, सामाजिक एकता और अखंडता के लिए प्रयास लगातार होता रहे और समाज में बड़े बुजुर्गों का सम्मान हो, यह महासंघ इन्ही सब प्रयासों की और काम करेगा। अभी यह काम मध्यप्रदेश के गोंड आदिवासियों के बीच शुरू हो रहा है. सग्गन@9479003194

Posted on: Feb 15, 2017. Tags: SAGGAN SHAH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

आवास योजना का पैसा स्वीकृत होने के बाद भी ग्रामीण एक साल से बैक के चक्कर लगा रहे हैं...

सग्गन शाह मरकाम आज बिछिया जिला मंडला मध्यप्रदेश में है जहां बैंक के बाहर इनकी मुलाक़ात नीरज कुमार साहू, परशुराम मरावी, शिव प्रसाद साहू, दिलीप कुमार मरावी, ज्ञान सिंह टेकाम और शंकर लाल साहू से हुई जो बता रहे है कि मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत इन सभी को मदद स्वीकृत हुआ था और कहा गया था कि अपने पैसे से काम शुरू करो और जल्द मदद मिल जाएगी लेकिन बैंक से अभी तक एक भी क़िस्त नहीं मिली। जब भी बैंक के पास जाते है वहां कहा जाता है कल आना परसों आना. इसी तरह से एक साल गुजर गया . वे अनुरोध कर रहे हैं सीजीनेट सुनने वाले साथी इनकी मदद करें। बैंक मनेजर@8370000635,09555514441,09555524442. सग्गन@9479003194

Posted on: Feb 15, 2017. Tags: Saggan Shah Markam

मानव मानव एक समान...राष्ट्रीय गीत

सग्गन शाह मरकाम जिला-मंडला मध्यप्रदेश से राष्ट्रीय गीत सुना रहे हैं:
मानव मानव एक समान,मानव मानव एक समान – प्रीत रहे संसार में सबसे, मानव मानव एक समान-
नहीं कोई ऊँच-नीच कोई जतिपाति-
अमीर-गरीब कोई भेद न कर-
देश हित पर मर मिटेगें यही मन में ठान...

Posted on: Feb 11, 2017. Tags: SAGGAN SHAH MARKAM

हमारे गाँव में ६ साल से पेयजल योजना खराब पडी है कोई अधिकारी ध्यान नहीं देते, कृपया मदद करें...

सग्गन शाह मरकाम, ग्राम-मेढाताल, तहसील- बिछिया, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से बता रहे हैं
कि 5-6 साल पूर्व गाँव की नल-जल योजना खराब हो गयी जिसे अब तक ठीक नहीं कराया गया है जिसके चलते ग्रामीण नदी, नालो के झिरी वाला पानी पीने को मजबूर है, इससे पहले ग्रामीणों ने विधायक श्री धुर्वे को भी समस्या से अवगत कराया और प्रशासन को तो कई बार भी शिकायत की गई लेकिन समस्या जस की तस अभी भी बनी हुई है- आपसे अनुरोध है कि ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने के लिए आप इन नम्बरों पर दबाव बनाए-कलेक्टर @9977742118, विधायक@9425026889, PHE विभाग@9425816293, 7642362443.सग्गन@7697566234

Posted on: Feb 10, 2017. Tags: SAGGAN SHAH MARKAM

Bultoo( Bluetooth) Radio in Gondi language: 31st January 2017...

Today Saggan Shah Markam and Raseeda Yadav are presenting a Bultoo Radio Program in Gondi language in this latest edition of Bultoo radio program. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.

Posted on: Jan 31, 2017. Tags: SAGGAN SHAH MARKAM RASEEDA YADAV

« View Newer Reports

View Older Reports »